21/08/2026
स्कूल ठीक करो ,स्कूल बचाओ,अभियान में सीजेपी नेता आशुतोष राका पर जयपुर बगरू में रामपुर कंवरपुरा सछूल दौरे पर बीजेपी के षड्यंत्र से हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं:- एसएफआई
जयपुर:- स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया(SFI) राज्य कमेंटी राजस्थान ने प्रेसनोटः जारी कर बताया कि जयपुर के बगरू क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर-कंवरपुरा में आज सीजेपी का दौरा था दौरे के दौरान हुए हमले का हम एसएफआई राज्य कमेंटी राजस्थान कड़े शब्दों में निंदा करती हैं,
स्कूल ठीक करो,स्कूल बचाओ,आंदोलन एसएफआई का पिछले लंबे समय से चल रहा है,सीजेपी ने भी इसी मांग पर स्कूल ठीक ठीक करो अभियान चलाया है आज जिस तरीके से ग्रामीणों की आड़ में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला व गाड़ियों पर पथराव किया है यह अत्यंयत निंदनीय हैं
पूरे राजस्थान में करीब 3,768 स्कूल जर्जर स्थिति में है इसमे कमरों की अनुमानित आंकड़ा 83,000 से ज्यादा कमरे बैठने की स्थिति में नही है, ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के जान का ख़तरा भी बना हुआ है,
स्कूलों में शिक्षकों व्याख्यातों के 76,791 से 1.21 लाख पद रिक्त पड़े हुए हैं,सरकार ठेके पर भर्ती निकाल रही हैं,बीजेपी सरकार के राज में स्कूलों को ठीक करने की बजाय स्कूलों में ग्रामीणों को स्कूल के हालात को बताने से रोकने के लिए वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी खबर बनाने पर रोक लगाने के आदेश जारी होते हैं
छात्रसंगठन एसएफआई इन सभी माँगो पर लगातार आंदोलन कर रहा है सरकार की इस दमनाकरी विभाजनकारी नीति के ख़िलाफ़ पूरे राज्य का विद्यार्थी एकजुटता से इस आंदोलन को बढ़ाएगा हम किसी भी तरीके से ऐसे हमलों से चुप रहने वालों में से नही है,इस आंदोलन को पूरे राजस्थान कि एक एक स्कूल एक एक विद्यार्थी तक पहुँचाये
सरकार की इस शिक्षा विरोधी नीति,निजीकरण, साम्प्रदायिकीकरण,बाजारीकरण,व्यवसायिकीकरण के ख़िलाफ़, शिक्षा पर GDP का 6% व केंद्रीय बजट का 10 वां हिस्सा खर्च करने की मांग को तेज करते हुए विद्यार्थियों में एकजुटता का आह्वान करते हैं
हम मांग करते हैं कि :-
उक्त घटना में शामिल आरोपियों
की पहचान कर तुरंत प्रभाव से गिरफ़्तारी की जाए
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए
शिक्षा पर हमला करना बंद करो
इंकलाब जिंदाबाद