मददगार वेलफेयर फाउंडेशन

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • मददगार वेलफेयर फाउंडेशन

मददगार वेलफेयर फाउंडेशन एनजीओ,

मददगार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए जगह-जगह परिंडे लगाए गए। यह सेवा कार्य सामाजिक कार...
12/05/2026

मददगार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए जगह-जगह परिंडे लगाए गए। यह सेवा कार्य सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता कश्यप के पर्यावरण गतिविधियां में नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और दाने की बहुत आवश्यकता होती है। परिंडे लगाकर पक्षियों की सेवा करना मानवता और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों से भी अपने घरों और आसपास परिंडे लगाने तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने की अपील की।
इस सामाजिक अभियान में कई कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पक्षियों की सेवा का संदेश दिया।

महिला टीम में हेमलता कश्यप जी ,पूजा शर्मा जी,सुनीता जी,संतोष चौधरी,प्रेमकवर,मंजू जी आदि ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया ।

#मददगार_वेलफेयर_फाउंडेशन
मददगार वेलफेयर फाउंडेशन
धर्मवीर कीर जैतारण पाली

भेराराम भाखर, राजस्थान के बाड़मेर के एक शिक्षक, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मिसाल बन चुके हैं। रेगिस्तान जैसी बंजर ज...
28/04/2026

भेराराम भाखर, राजस्थान के बाड़मेर के एक शिक्षक, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मिसाल बन चुके हैं। रेगिस्तान जैसी बंजर ज़मीन पर उन्होंने हरियाली की नई कहानी लिखते हुए पिछले 27 वर्षों में अपने निजी खर्च से चार लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। 1999 में कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ 50 पौधे लगाकर शुरू हुआ उनका यह सफर धीरे-धीरे एक जीवन मिशन बन गया। 2002 में शिक्षक बनने के बाद उन्होंने अपनी पहली तनख्वाह पर्यावरण को समर्पित कर दी और हर साल एक महीने की सैलरी पेड़ लगाने में खर्च करने का संकल्प लिया।
शुरुआत में उन्हें लोगों के ताने और मजाक का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने स्कूलों और गांवों में जागरूकता फैलाते हुए बच्चों और ग्रामीणों को भी इस अभियान से जोड़ा। समय के साथ उनका यह प्रयास एक बड़े आंदोलन में बदल गया। इसके साथ ही उन्होंने पशु-पक्षियों के संरक्षण और प्लास्टिक विरोधी अभियान में भी योगदान दिया है।

सेवा परमो धर्म गर्मी से बचने के लिए कुत्तों को दुकान में दी पनाह, बुजुर्ग दुकानदार की पहल वायरलभीषण गर्मी में जहां लोग ख...
28/04/2026

सेवा परमो धर्म

गर्मी से बचने के लिए कुत्तों को दुकान में दी पनाह, बुजुर्ग दुकानदार की पहल वायरल

भीषण गर्मी में जहां लोग खुद ठंडी जगह ढूंढ रहे हैं, वहीं एक दुकानदार का छोटा सा कदम इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकानदार ने आवारा कुत्तों के लिए अपनी दुकान के दरवाजे खोल दिए.

बढ़ते तापमान को हम सभी पेड़ पौधे लगाकर ही कम कर सकते हैं  #राजस्थान_पत्रिका 🙏🙏🌳🌳  #पेड़
28/04/2026

बढ़ते तापमान को हम सभी पेड़ पौधे लगाकर ही कम कर सकते हैं
#राजस्थान_पत्रिका 🙏🙏🌳🌳
#पेड़

13/03/2026

मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग घर में करें

सेवा परमो धर्म
13/03/2026

सेवा परमो धर्म

Address

Jaipur
302001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मददगार वेलफेयर फाउंडेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मददगार वेलफेयर फाउंडेशन:

Shortcuts

Share