Team IBM Inspired By Muhammad ﷺ Society

Team IBM Inspired By Muhammad ﷺ Society NGO

गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर team IBM inspired by Muhammad sallallahu alaihi wasallam society ❤️❤️ अमन पसंद भारतवासियो...
26/01/2022

गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर team IBM inspired by Muhammad sallallahu alaihi wasallam society ❤️❤️ अमन पसंद भारतवासियों का खैर मकदम करती है,

#सारे #जहाँ से अच्छा यह तराना-ए-हिन्दी उर्दू भाषा में लिखी गई देशप्रेम की एक ग़ज़ल है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश राज के विरोध का प्रतीक बनी और जिसे आज भी देश-भक्ति के गीत के रूप में भारत में गाया जाता है। इसे अनौपचारिक रूप से भारत के राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है। इस गीत को #प्रसिद्ध #शायर #मुहम्मद #इक़बाल ने 1905, में लिखा था और सबसे पहले सरकारी कालेज, लाहौर में पढ़कर सुनाया था। यह इक़बाल की रचना बंग-ए-दारा में शामिल है। उस समय इक़बाल लाहौर के सरकारी कालेज में व्याख्याता थे। उन्हें लाला हरदयाल ने एक सम्मेलन की अध्यक्षता करने का निमंत्रण दिया। इक़बाल ने भाषण देने के बजाय यह ग़ज़ल पूरी उमंग से गाकर सुनाई। यह ग़ज़ल हिन्दुस्तान की तारीफ़ में लिखी गई है और अलग-अलग सम्प्रदायों के लोगों के बीच भाई-चारे की भावना बढ़ाने को प्रोत्साहित करती है। 1950, के दशक में सितार-वादकपण्डित रवि शंकर ने इसे सुर-बद्ध किया। जब इंदिरा गांधी ने भारत के प्रथम अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा से पूछा कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो शर्मा ने इस गीत की पहली पंक्ति कही।
,,,,,,,,,,,,,,
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा।

हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसताँ हमारा।।

ग़ुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में।
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा।। सारे...

परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का।
वो संतरी हमारा, वो पासबाँ हमारा।। सारे...

गोदी में खेलती हैं, उसकी हज़ारों नदियाँ।
गुलशन है जिनके दम से, रश्क-ए-जिनाँ हमारा।। सारे....

ऐ आब-ए-रूद-ए-गंगा! वो दिन है याद तुझको।
उतरा तेरे किनारे, जब कारवाँ हमारा।। सारे...

मज़हब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना।
हिन्दी हैं हम वतन हैं, हिन्दोस्ताँ हमारा।। सारे...

यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा, सब मिट गए जहाँ से।
अब तक मगर है बाक़ी, नाम-ओ-निशाँ हमारा।। सारे...

कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी।
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा।। सारे...

'इक़बाल' कोई महरम, अपना नहीं जहाँ में।
मालूम क्या किसी को, दर्द-ए-निहाँ हमारा।। सारे...

Team IBM inspired by Muhammad sallallahu alaihi wasallam society ❤️❤️❤️भारत की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका महान समाज सेवीका फ...
09/01/2022

Team IBM inspired by Muhammad sallallahu alaihi wasallam society ❤️❤️❤️
भारत की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका महान समाज सेवीका फातिमा शेख जी के सार्थक प्रयासों को अपना मकसद बनाते हुए यौम-ए-पैदाइश पर खैराज-ए-अकीदत पेश करती है,,,💐💐💐

सफ़र ए टीम आईबीएम,,,❤️❤️❤️ कुछ भरोसे टूटेकुछ क़ायम रहेकुछ नये बनेंगे__?कुछ ग़लतियो से सबक़ सीखाकुछ न दोहराने का संकल्प क...
01/01/2022

सफ़र ए टीम आईबीएम,,,❤️❤️❤️

कुछ भरोसे टूटे
कुछ क़ायम रहे
कुछ नये बनेंगे__?

कुछ ग़लतियो से सबक़ सीखा
कुछ न दोहराने का संकल्प किया
कुछ शायद अब भी करूँ__?

कुछ दर्द कम हुए
कुछ अब भी है
कुछ और मिलेंगे__?

कुछ साथ छूटे
कुछ हमेशा संग रहे
कुछ मुसाफ़िर नये मिलेगे__?

सफ़र जारी है..2022

Team IBM inspired by Muhammad sallallahu alaihi wasallam society ❤️❤️❤️

10/12/2021

एक बार फिर बचपन में लौटना होगा।

सिर्फ़ इल्म (education) हासिल करना ही काफ़ी नहीं है उसके साथ मानवीय मूल्यों ( human values ) का हासिल करना भी बेहद जरूरी...
08/12/2021

सिर्फ़ इल्म (education) हासिल करना ही काफ़ी नहीं है उसके साथ मानवीय मूल्यों ( human values ) का हासिल करना भी बेहद जरूरी है!

अवसर लाने होंगें सम्मान के साथ!
06/12/2021

अवसर लाने होंगें सम्मान के साथ!

इल्म हासिल करो गौद से ग़ौर तक।
05/12/2021

इल्म हासिल करो गौद से ग़ौर तक।

*अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के साथ मनाया संविधान दिवस*टीम आई. बी. एम. इंस्पायर्ड बाय सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सोसाइटी द्...
27/11/2021

*अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के साथ मनाया संविधान दिवस*

टीम आई. बी. एम. इंस्पायर्ड बाय सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सोसाइटी द्वारा आज 26 नवम्बर को संविधान निर्माण दिवस नाहरी का नाका स्तिथ जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के बीच भारतीय संविधान के प्रति आधारभूत समझ बनाने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को भारतीय संविधान के आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के मुख्य प्रबंधक जनाब कारी इशाक साहब ने इस कार्यक्रम के लिए पूरा सहयोग किया और भारतीय संविधान के प्रचार प्रसार के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विशेषकर मुस्लिम समुदाय को इसकी खास जरूरत बताया। स्कूल के बच्चों खासकर लड़कियों ने इस कार्यक्रम में खास रुचि दिखाई। संस्था द्वारा बच्चों को संविधान के बारे में पम्पलेट भी वितरित किए। साथ ही स्कूल प्रबंधन को 3x4 फ़ीट के बोर्ड पर लिखी गई भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंट की। अगले सप्ताह स्कूल के बच्चों में भारतीय संविधान पर आधारित एक कम्पटीशन भी आयोजित किया जा रहा है। इस कम्पटीशन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर उनका उत्साह-वर्धन भी किया जाएगा।

संस्था द्वारा 26 नवम्बर से 10 दिसंबर तक चलने वाले पखवाड़े में इस तरह की एक्टिविटी कुछ और मुस्लिम बहुल स्कूल्स और मदरसे में भी करने की योजना है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष साबिर कुरेशी, सचिव मोहम्मद रज़ा जयपुरी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद दानिश कुरेशी, श्रीमती तनवीर रज़ा और अन्य मौज़ूद रहे।

04/11/2021

तुम ज़मीन वालो पर रहम फरमाओ आसमान वाला तुम पर रहम फरमाएगा!
(हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु व अलैही वसल्लम)

31/10/2021

कुरआने मजीद में इरशाद है- और तुम्हारे रब का कतई फैसला है कि तुम अल्लाह के सिवा किसी की इबादत (पुजा) न करो और वाल्दैन ( माता पिता ) के साथ नेक सुलूक करते रहो। अगर तुम्हारे सामने उनमे से एक या दोनों बुढ़ापे पे पहुँच जाये तो उन्हें उफ़ भी न कहो और न उन्हें झिड़को और उनसे अदब से बात करो और उनके सामने शफ़क़त से आजज़ी (विनम्रता) के साथ झुके रहो और कहो की ए मेरे रब जैसे उन्होंने मुझे बचपन में पाला है इसी तरह तू भी उनपर रहम फरमा ।,,, सुरेह बनी इसराईल,,,आयत___23/24

Compassion month,,,
25/10/2021

Compassion month,,,

26/09/2021

परेशान ना हों....
कुछ लोग अपनी तालीम 22 साल की उम्र में मुकम्मल कर लेते हैं मगर उनको कई सालों तक कोई अच्छी नौकरी नहीं मिलती

कुछ लोग 25 साल की उम्र में किसी कंपनी के सीईओ बन जाते हैं और 50 साल की उम्र में हमें पता चलता है उनका इंतकाल हो गया

जबकि कुछ लोग 50 साल की उम्र में सीईओ बनते हैं और 90 साल तक हयात रहते हैं

बेहतरीन रोजगार होने के बावजूद कुछ लोग अभी तक गैर शादीशुदा है और कुछ लोग बगैर रोजगार के भी शादी कर चुके हैं और रोजगार वालों से ज्यादा खुश हैं

बराक ओबामा 55 साल की उम्र में रिटायर हो गया जबकि ट्रंप 70 साल की उम्र में शुरुआत करता है

कुछ लीजेंड इम्तिहान में फेल हो जाने पर भी मुस्कुरा देते हैं और कुछ लोग एक नंबर कम आने पर भी रो देते हैं

किसी को बगैर कोशिश के भी बहुत कुछ मिल गया और कुछ सारी जिंदगी बस एड़ियां ही रगड़ते रहे

इस दुनिया में हर शख्स अपने टाइम ज़ोन की बुनियाद पर काम कर रहा है

जाहिरी तौर पर हमें ऐसा लगता है कुछ लोग हमसे बहुत आगे निकल चुके हैं

और शायद ऐसा भी लगता हो कुछ हमसे अभी तक पीछे हैं

लेकिन हर शख्स अपनी अपनी जगह ठीक है अपने अपने वक़्त के मुताबिक....!!

उनसे हसद मत कीजिए..

अपने टाइम जोन में रहें
इंतजार कीजिए और इत्मीनान रखिए

ना ही आपको देर हुई है और ना ही जल्दी

#अल्लाह_रब्बुल_इज्जत जो कायनात का सबसे अजीमुश्शान इंजीनियर है उसने हम सबको अपने हिसाब से डिजा़इन किया है वह जानता है कौन कितना बोझ उठा सकता है किसी को किस वक्त क्या देना है

अपने आपको रब की रजा़ के साथ बांध दीजिए

और यकीन रखिए कि #अल्लाह की तरफ से आसमान से हमारे लिए जो फैसला उतारा जाता है वह ही बेहतरीन है____!! हक़ बात शेयर कीजिए,,,,,🌹🌹🌹

Address

Jaipur
302004

Telephone

+919166667086

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Team IBM Inspired By Muhammad ﷺ Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Team IBM Inspired By Muhammad ﷺ Society:

Share