21/07/2026
हेल्प दी निडी फाउंडेशन के जानिब से बेरोज इतवार 19 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे अल शिफा नेचुरोपति थेरेपी सेंटर के साथ मिलकर कोंडेवा के कोणार्क इंद्रियू मॉल, शॉप न 11 यहां पर अल शिफा नेचुरो थेरेपी पॉली क्लिनिक का उद्घाटन Z V M Medical College के मेडिकल कैंप हेड डॉ शारिक खान के हाथों से संपन्न हुआ.
इस मौके पर वही पर एक Free Medical Camp का भी आयोजन किया गया जिसमें हड्डियों के मुतालिक तकलीफो की जांच और थेरेपी की गई.जिसका कई लोगों ने फायदा लिया. इस प्रोग्राम को कामयाब करने के लिए फाउंडेशन के संस्थापक रफीक तांबोली के साथ अल शिफा के संस्थापक डॉ निसार तंबोली और इनके सभी साथियों ने मेहनत की ।
इस दिन इतवार होने के बावजूद 200 से ज्यादा लोगों ने क्लिनिक पर अपनी मौजूदगी दर्ज की इनमें अंजुमन इत्तेहाद तंबोलियान जमात के साबिक सदर हाजी कमरुद्दीन साहब तंबोली घोटावडेकर, उपाध्यक्ष अदीब तंबोली , गफ्फार महाड़कर, हाजी अयूब भामबुरकर, हाजी राजू भाई तंबोली, इमरान तंबोली , शहबाज तंबोली , इम्तियाज तंबोली,अतीक शेख, हारून मुजावर, असलम तंबोली और कोण्डवा के कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थे