National Human Rights and Crime Control Bureau

National Human Rights and Crime Control Bureau A Non -Govt. Organization working for the Protection and Promotion of Human Rights. Incorporated under the Legislation of Govt.of India, under I.T.A -1882. Regd.

with NITI Aayog (G.O.I),UNDESA(United Nations), An ISO 9001:2015 Certified Organization. Human rights are the basic rights of each individual in any part of the globe irrespective of cast, creed, sex, age, colour, status. It encompasses all social economic political, cultural anti-elements based on law of nature with the aim of ensuring justice, freedom and equality viz. individual and collective existence. Agencies which implement human rights include United Nations (Office of the High Commissioner for Human Rights), National Human Rights Commission in different countries, Amnesty International, International Human Rights Movement and a number of NGO’s in different parts of the world.

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार द्वारा लिखित "गांधी जी की प्रासंगिकता” लेख को झारखंड सहित विभिन्न राष्ट्रीय समा...
04/10/2026

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार द्वारा लिखित "गांधी जी की प्रासंगिकता” लेख को झारखंड सहित विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठों पर स्थान मिला।

लेख को प्रकाशित कर व्यापक पाठकों तक पहुँचाने हेतु सभी संपादकगण एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति NHRCCB की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

जन जन का अधिकार – मानवाधिकार


Dr. Randhir Kumar

04/10/2026
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: ३० सितम्बर २०२६विषय: एम०जी०एम० अस्पताल एवं मानगो पुल के समीप यातायात समस्या तथा अवैध वाहन ठहराव प...
30/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: ३० सितम्बर २०२६

विषय: एम०जी०एम० अस्पताल एवं मानगो पुल के समीप यातायात समस्या तथा अवैध वाहन ठहराव पर पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, श्री विनय चन्द्र के अथक प्रयासों से जमशेदपुर नगर की एक प्रमुख यातायात समस्या का स्थायी समाधान निकाला गया है। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए, श्री चन्द्र ने १२ अगस्त २०२६ को पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची के पी०जी० पोर्टल पर एक आधिकारिक शिकायत (पंजीकरण संख्या- GOVJH/E/2026/0005613) दर्ज कराई थी। इस शिकायत के माध्यम से एम०जी०एम० अस्पताल, गाँधी घाट मुख्य सड़क पर बसों के अवैध ठहराव को हटाने तथा मानगो पुल के पास प्रतिदिन लगने वाले यातायात जाम से आम नागरिकों को मुक्ति दिलाने का कड़ा अनुरोध किया गया था।

झारखण्ड पुलिस तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक, यातायात के माध्यम से त्वरित जाँच करवाई। जाँच के उपरांत, यातायात पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, साकची को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे एम०जी०एम० अस्पताल तथा गाँधी घाट मुख्य सड़क से अवैध रूप से खड़ी बसों को अविलंब हटाएँ। इसके साथ ही, यातायात को सुचारू बनाने हेतु बस स्टैंड गोलचक्कर पर नियमित रूप से यातायात पुलिस कर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का भी आदेश पारित किया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस सम्पूर्ण कार्रवाई और जाँच प्रतिवेदन का विस्तृत आधिकारिक विवरण "27D54D3F96E9251B1FA7628AFB8CE51402BEA3BA7301EBAD688C7FD86EC9B11B.pdf" नामक संचिका में उल्लेखित है।

श्री विनय चन्द्र ने झारखण्ड पुलिस, विशेषकर पूर्वी सिंहभूम पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग की इस त्वरित और जन-कल्याणकारी कार्रवाई की अत्यंत सराहना की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो आम जनमानस के अधिकारों की रक्षा और नागरिक सुविधाओं को सुलभ बनाने हेतु निरंतर कार्यरत रहेगा।

*जारीकर्ता:*
कार्यालय, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो

InMedia
29/09/2026

InMedia

बिहार ।। नैयाडीह पंचायत सरकार भवन में मानवाधिकार एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड अं...
29/09/2026

बिहार ।। नैयाडीह पंचायत सरकार भवन में मानवाधिकार एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज नैयाडीह स्थित पंचायत सरकार भवन में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री एक्टिव मेंबर नंदकिशोर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार श्री सदानंद प्रसाद सिंह, प्रखंड मीडिया प्रभारी श्री सुनील यादव, एक्टिव मेंबर मो० असलम अंसारी, प्रखण्ड महासचिव सोनो श्री मिथिलेश कुमार, प्रखंड सचिव श्री अशोक यादव, श्री रोहित यादव, प्रखण्ड मिडिया प्रभारी श्री दिनेश यादव, श्री शंकर ठाकुर एवं श्री सुरेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को मानवाधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, महिला उत्पीड़न पर रोक, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह पर रोक, बंधुआ मजदूरी के खिलाफ कानून और कैदियों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगभग एक घंटे तक विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यकर्ताओं ने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कानून की जानकारी रखने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।
जन जागरूकता से ही अधिकारों की समझ बढ़ेगी और एक बेहतर समाज का निर्माण संभव होगा।

Address

Head Office :/Plot. No/218, Second Floor, Malik Plaza , Block –A , Pocket/2 , Sector , 17 , Dwarka
New Delhi
110078

Opening Hours

Monday 11am - 4pm
Tuesday 11am - 4pm
Wednesday 11am - 4pm
Thursday 11am - 4pm
Friday 11am - 4pm
Saturday 11am - 4pm

Telephone

+919893151900

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Human Rights and Crime Control Bureau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Human Rights and Crime Control Bureau:

Shortcuts

Share