17/08/2026
"हज़रत मुहम्मद ﷺ सब के लिए"
राष्ट्रव्यापी अभियान 16 - 30 अगस्त 2026
SIO राजस्थान ने ‘हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) सबके लिए’ मुहिम का रियासती सतह पर आग़ाज़ किया।
जयपुर | तारीख़ 16 अगस्त 2026 को SIO ऑफ इंडिया की ओर से चलाई जा रही ‘हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) सबके लिए’ राष्ट्रव्यापी मुहिम की राजस्थान स्तर पर शुरुआत के लिए इस्लामिक सेंटर, जयपुर में एक सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर जनाब सलमान अहमद (नेशनल सेक्रेटरी, JIH), जनाब शाहिद ख़ान (जनरल सेक्रेटरी, JIH राजस्थान), ब्रदर मुहम्मद शुऐब (अध्यक्ष, SIO राजस्थान), ब्रदर समर उल ख़ैर (जनरल सेक्रेटरी, SIO राजस्थान), जनाब नियाज़ अहमद (सेक्रेटरी, JIH राजस्थान), जनाब मोहम्मद इमरान (नाज़िम ए शहर, JIH जयपुर) और दीगर ज़ोनल ज़िम्मेदारान मौजूद रहे।
SIO Rajasthan