16/10/2026
🧵🌸 शारदा की कला — हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर 🌸
Kadamb Development & Research Foundation, Behror का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना है।
इसी उद्देश्य के साथ “शारदा की कला” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे अपने हुनर को पहचान सकें और अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में कदम बढ़ा सकें। ❤️
प्रशिक्षण के साथ जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान करके उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास भी किया जाता है। हमारा विश्वास है कि सही हुनर, उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर महिला अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
हमारा संकल्प — हुनर को अवसर देना, महिलाओं को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना। 🌱
सेवा से संस्कार • संस्कार से परिवर्तन 💚
WomenSelfReliance VocationalTraining Behror SevaSeSanskar