26/12/2025
नए श्रम कोड लागू होने से श्रमिकों एवं नियोक्ताओं में नए औद्योगिक संबंधों की संरचना होगी – श्रम आयुक्त
नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में नए श्रम कोड एवं श्रम कानूनों में हुए संशोधनों पर एक व्याख्यान माला का आयोजन श्रम विभाग, राजस्थान सरकार, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं एच.आर. फोरम ऑफ़ नीमराना एनसीआर के संयुक्त तत्वाधान में टोयोडा गोसाई यूनो मिंडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जापानी जोन, नीमराना में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रम आयुक्त श्रीमती पूजा पार्थ रहीं, जिन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को सरल एवं संशोधित कर 4 नए श्रम कोड में परिवर्तित किए जाने पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार इन कोड्स के अंतर्गत नियोक्ता एवं श्रमिक दोनों के अनुकूल नियम बनाएगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण, नियोजन एवं उत्पादन में वृद्धि होगी।
नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल कौशिक ने नीमराना औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, एसोसिएशन के गठन एवं क्षेत्र के समग्र विकास पर प्रकाश डाला। व्याख्यान माला से पूर्व श्रम आयुक्त पूजा पार्थ एवं श्रीमती रुकमणी कौशिक द्वारा नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नव-निर्मित भवन में वृक्षारोपण भी किया गया। 🌱
इस अवसर पर श्री राहुल भट्ट (वरिष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, रीको नीमराना), श्रीमती भारती भिंडा (सहायक श्रम आयुक्त, कोटपुतली-बहरोड़), श्री पंकज शर्मा (सहायक श्रम आयुक्त, अलवर), श्री सुनील यादव (श्रम निरीक्षक), श्रीमती रुकमणी कौशिक (स्थाई सदस्य, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद राजस्थान चैप्टर), श्री के.के. शर्मा (मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार), श्री संजय राणा (अध्यक्ष, एच.आर. फोरम ऑफ़ नीमराना एनसीआर), श्री हरीश कुमार (डिविजनल हेड एच.आर., टोयोडा गोसाई मिंडा) एवं श्री जे.पी. तंवर (वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं कार्यक्रम संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नीमराना, घीलोठ, शाहजहांपुर, सोतानाला, बहरोड़, केशवाना औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधि एवं एच.आर. हेड्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें महासचिव श्री विनोद जैन, सह महासचिव श्री अमित यादव, श्री लोकेश खंडेलवाल, श्री वीरेंद्र शर्मा, श्री एन.एस. यादव, पीआर हेड श्री अभिषेक शर्मा, श्री संदीप शर्मा, श्री अशोक यादव, श्री योगेंद्र सिसोदिया, श्री संजीव कुमार, श्री विजय कुमार, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रामकुमार, श्री संदीप शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा, श्री संदीप जांगिड़, श्री राममिलन गुप्ता, श्री योगेंद्र कुमार, श्री गौरव शर्मा, श्री कमल धीमन, श्री जे.पी. यादव, श्री मांगीलाल धेतरवाल, श्री पंकज कुमार, श्रीमती पूनम अरोड़ा, श्री अजय गौड़, श्री रविन्द्र यादव, श्री ईश्वर यादव, श्री हरप्रीत सिंह, श्रीमती बबीता एवं श्रीमती दीक्षा परिहार सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उद्योगों, श्रमिकों एवं प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक एवं प्रगतिशील औद्योगिक वातावरण के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। 🤝