21/12/2025
लायन्स क्लब बहरोड़,रेजोनेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं आर के जी के रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, इस शिविर के मुख्य अतिथि नीमराना इंडस्ट्रीज अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद स्थाई सदस्य रुक्मिणी कौशिक , कंपनी प्रबंध निदेशक रेई यामामोतो, सलाहकार नोबुयूकी तौरिकाई , महाप्रबंधक काटसूहिको यानो , कंपनी के महाप्रबंधक मानव संसाधन संजय राणा, वीरेंद्र शर्मा, इस रक्तदान शिविर में विभिन्न कंपनियों से,गाइडों,एन एस एस आई,आयलिस ,टी पी आर,एसीआई ,आशिमोरी, संदेश विकास, रोमानिया,यूनिचार्म,काई इंडिया,एस्टीमो,ए आर बी आई, वाईटेक, स्नेक इंडिया, टीएसटैक,टोकाईरबर सहित करीब एक दर्जन उघोगो के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर रक्तदान किया, शिविर संयोजक लायन मनोज शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 190 यूनिट रक्त एकत्रित हुवा, इस शिविर में क्लब से जोन चेयरमैन लायन के पी यादव, सचिव लायन महेश पारिक , लायन अमन यादव, लायन गिल्लु राम चौधरी, लायन रामपाल कुमावत, लायन ब्रजराज सिंह चौहान, लायन दीवान सिंह,व आर के जी के रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से प्रकाश शर्मा , विकास कुमावत सभी ने अपनी सेवाएं प्रदान की,! इस शिविर की विशेषताएं यह रही कि महिलाओं ने भी रक्तदान किया!