Manthan Foundation

Manthan Foundation A step for better society

Coverage on आप तक नेटवर्क https://youtu.be/XGaZ0gUejV0 बहरोड़ विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं - डॉ. मोहित यादव, मातृ...
11/05/2026

Coverage on आप तक नेटवर्क

https://youtu.be/XGaZ0gUejV0

बहरोड़ विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं - डॉ. मोहित यादव, मातृ दिवस पर अनेक कार्यक्रम

#आप तक नेटवर्क,विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं - डॉ. मोहित यादव, मातृ दिवस पर अनेक कार्यक्रम

मंथन स्पेशल स्कूल में मातृ शक्ति सर्वोच्च शक्ति कार्यक्रम आयोजितइक्यावन माताओं का किया सम्मान।बहरोड़, हर वर्ष की भाँति इ...
11/05/2026

मंथन स्पेशल स्कूल में मातृ शक्ति सर्वोच्च शक्ति कार्यक्रम आयोजित
इक्यावन माताओं का किया सम्मान।
बहरोड़, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मंथन स्पेशल स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को मातृशक्ति सर्वोच्च शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग़ौरतलब है कि मंथन द्वारा गत दस वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर जारी है। मंथन महिला इकाई अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि शहीद अजीत सिंह जी की वीरांगना अनीता यादव, समाज सेविका सुशीला यादव, मंथन संरक्षक सुषमा गोस्वामी, शारीरिक शिक्षिका रेणुका यादव व शर्मिला गौड़ ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात बच्चों द्वारा माँ को समर्पित रंगारंग प्रस्तुति दी गई एवं सभी उपस्थित माताओं में विभिन्न प्रतियोगिताएँ करवाई गई एवम पारितोषिक वितरित किया गया।
वहीं मंथन राष्ट्रीय सचिव डॉ० सविता गोस्वामी ने माँ के त्याग समर्पण भाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ का स्थान सर्वोच्च है और यदि बात विशेष बच्चों की माताओं की की जाए तो उनके दायित्व और अधिक बढ़ जाते हैं। इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने हेतु लक्ष्मी कँवर व सुमन देवी को बेस्ट मॉम अवार्ड से नवाज़ा गया। साथ ही समस्त उपस्थित मातृशक्तियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सचिव डॉ० सविता गोस्वामी, बहरोड़ महिला इकाई अध्यक्ष नेहा जैन, उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अमिता यादव , सुमन यादव, मोनिका गौर, अल्का यादव, वंदना तेलमोरे, मनोज यादव, डिम्पल शर्मा, शकुंतला गौर, सांत्वना जेना, सीमा गोयल, अक्षरा गोयल, मीरा सेन, उषा वसंत तेलमोरे, अंकित सेन, पायल सहित दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

05/05/2026

मंथन संस्थापक डॉ० पीयूष गोस्वामी द्वारा विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहित यादव जी के समक्ष दिव्यांगजन के हित में रखी गई प्रमुख मांगें -
1) दिव्यांगता पेंशन में वृद्धि कर 3000/- प्रतिमाह किया जाए।
2) विधायक कोटे से वंचित लाभार्थियों को स्कूटी वितरित की जाएँ।
3) स्थानीय कम्पनियों में रोज़गार के अवसर प्रदान किए जायें।
ये कुछ आधारभूत जरूरतें हैं जो हर दिव्यांग का हक़ है , ताकि वह आत्मनिर्भर बन सम्मानजनक जीवन व्यापन कर सके।

मंथन ने ऑटिज्म पर जीत हासिल करने वाले बच्चे का किया सम्मानबहरोड़, मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ऑटिज़्म अवेयरनेस ...
05/05/2026

मंथन ने ऑटिज्म पर जीत हासिल करने वाले बच्चे का किया सम्मान
बहरोड़, मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ऑटिज़्म अवेयरनेस मंथ की शुरुआत ऑटिज़्म पर जीत हासिल कर चुके एक बच्चे का सम्मान कर की गई।
मंथन सचिव डॉ० सविता गोस्वामी ने बताया कि ऑटिज़्म एक न्यूरो डेवलपमेंट कंडीशन है, जो मस्तिष्क के विकास को प्रभावित करती है, यह आमतौर पर बचपन से शुरू होता है इसमें व्यक्ति को सोचने, समझने, बात करने एवं व्यवहार में कठिनाई होती है। ऑटिज्म एक बौद्धिक अक्षमता नहीं है बल्कि कमियों के बीच असंख्य संभावनाओं को तलाशना है।
उन्होंने बताया एक अप्रैल से ऑटिज़्म अवेयरनेस मंथ शुरू हो रहा है। इसमें आमजन व अभिभावकों को ऑटिज़्म के प्रति जागरूक करने हेतु मंथन द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाएँगे। इसी कड़ी में पहले दिन ऑटिज़्म पर जीत हासिल कर चुके आरव दूबे को सम्मानित किया गया। आरव 9 वर्ष का बच्चा है जो गत दो वर्षों से मंथन चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में आ रहा है। आरव जब सेंटर में आया था तो एक भी शब्द नहीं बोल पता था, ना ही अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाता था। मंथन फाउंडेशन द्वारा संचालित मंथन सीडीसी में ऑक्यूपेशनल थेरेपी, एबीए थेरेपी व स्पीच थेरेपी के माध्यम से आज दो वर्षों के प्रयासों से वह अच्छे से बोल पता है, अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाता है, अपनी समस्याओं को बता पाता है तथा अपनी उम्र के अनुसार सामान्य विद्यालय में अध्ययन भी कर रहा है।
मंथन का उद्देश्य ही है इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना। इस उपलब्धि पर मंथन द्वारा बच्चे व अभिभावकों का अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उसके माता पिता ने आरव में आए असाधारण सुधार के लिए मंथन फाउंडेशन एवं सीडीसी सेंटर का आभार व्यक्त किया तथा मंथन परिवार द्वारा आरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

दंपत्ति द्वारा बेटी के जन्मदिन के अवसर पर मंथन स्पेशल स्कूल के बच्चों को टिफ़िन व खाद्य सामग्री वितरित की गई।
04/05/2026

दंपत्ति द्वारा बेटी के जन्मदिन के अवसर पर मंथन स्पेशल स्कूल के बच्चों को टिफ़िन व खाद्य सामग्री वितरित की गई।

Coverage on etv Bharat इंटर-स्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप 2026: राजस्थान ने जीता फाइनल, तीन राज्यों की टीमों ने लिया था भाग
03/05/2026

Coverage on etv Bharat

इंटर-स्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप 2026: राजस्थान ने जीता फाइनल, तीन राज्यों की टीमों ने लिया था भाग

बहरोड़ में मंथन इंटर-स्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप 2026 का समापन हुआ. राजस्थान ने खिताब जीता, दिव्यांग खिलाड़ियों की अदम्.....

अतिथि स्वागत सत्कार शृंखला-
03/05/2026

अतिथि स्वागत सत्कार शृंखला-

कार्यक्रम उपरांत मंथन सदस्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित। सम्मान व आभार प्रदर्शन जारी।
03/05/2026

कार्यक्रम उपरांत मंथन सदस्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
सम्मान व आभार प्रदर्शन जारी।

Media Coverage of Manthan Inter State Wheelchair Rugby Cup 2026
03/05/2026

Media Coverage of Manthan Inter State Wheelchair Rugby Cup 2026

राजस्थान की प्रथम इंटरस्टेट व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम बनी विजेता। मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट बहर...
03/05/2026

राजस्थान की प्रथम इंटरस्टेट व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप में राजस्थान की टीम बनी विजेता।
मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट बहरोड़ द्वारा राजस्थान में प्रथम बार आयोजित व्हील चेयर रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। जिसमे तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड के पैरा एथलीट ने भाग लिया। जिसमें कुल पाँच खेले गए। फाइनल मुक़ाबला राजस्थान और मध्यप्रदेश की व्हीलचेयर रग्बी टीम के मध्य खेला गया इस रोमांचक मुकाबले को राजस्थान की टीम ने 14-10 से जीत लिया। मंथन राष्ट्रीय सचिव डॉ० सविता गोस्वामी ने बताया कि संस्था गे 11 वर्षों से दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है एवं दिव्यांगजन की खेलो समावेशिता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण के उद्देश्य से मंथन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्पाइनल इंजरी के बाद या जन्मजात दिव्यांगता के बाद जिस जोश और जुनून एवं खेल
भावना के साथ बॉल और व्हीलचेयर के व्हील्स को बैलेंस करते हुए खिलाड़ियों को खेलते देख पाना और सैकड़ों दर्शकों द्वारा उनका उत्साह वर्धन करना इस कार्यक्रम की सफलता को सिद्ध करता है। बौद्धिक और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एव रिहैबिलिटेशन और वोकेशनल ट्रेनिंग के साथ साथ उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की और नया अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित यादव अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन अलवर ने मंथन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हुए एवं सभी खिलाड़ियों के हौसले और जज़्बे की प्रशंसा करते हुए कहा दिव्यांगता को हराते हुए किस तरीके से उन्होंने व्हीलचेयर से सफलता के उड़ान के सफ़र को तय किया एवं ना केवल अपने राज्य में बल्कि पूरे देश और विदेश में पहचान बनायी। कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीधर सेठ, बहरोड़ थानाधिकारी अंकित सामरिया, स्पॉन्सर्स शिवालिक ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के चेयरमैन वरुण कुमार यादव, प्यारेलाल सैनी, देव शर्मा, मनोज गुप्ता, आशीष सिंह, अशोक अग्रवाल, आरएस वर्मा , मंथन संस्थापक डॉ० पीयूष गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव डॉ० सविता गोस्वामी, वसंती यादव, कमल नयन शर्मा, प्रकाश शर्मा, अमित कुमार यादव, नेहा जैन, चेतना यादव, रोहित जैन, नवीन शर्मा, सांत्वना जेना, सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मंच संचालन सुदेश यादव एवं प्रमोद अग्रवाल द्वारा किया गया।
विजेता एवं उपविजेता एवं रनर अप टीम को चेक मेडल एव ट्रॉफी प्रदान को गई। राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व हरीश कुमार, मध्यप्रदेश की टीम का राजेश शर्मा, एवं उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व नवीन ने किया। मेन ऑफ़ थे सीरीज टीम का अवार्ड सीताराम को दिया गया।

प्रेस वार्ता कर मंथन इंटर-स्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप 2026 के आयोजन की दी विस्तृत जानकारीबहरोड़, दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षे...
03/05/2026

प्रेस वार्ता कर मंथन इंटर-स्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप 2026 के आयोजन की दी विस्तृत जानकारी
बहरोड़, दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में गत ग्यारह वर्षों से कार्यरत संस्था मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को बहरोड़ की पावन धरा पर इंटरस्टेट व्हीलचेयर रग्बी कप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी देने हेतु शनिवार को महावर धर्मशाला में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।राजस्थान में प्रथम बार आयोजित होने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश एवम उत्तराखंड के नेशनल पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं।
मंथन फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव डॉ० सविता गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहरोड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल स्टेडियम में प्रातः 8 बजे अतिथियों द्वारा इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जाएँगे। जिसमें 3 लीग मैच प्रातः 10 बजे 11 बजे एवं दोपहर 12 बजे खेले जाएँगे। सेमीफाइनल दोपहर 2 बजे एवं फाइनल मुकाबला साँय 3 बजे आयोजित होगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान तीनों राज्यों के कप्तानों द्वारा रग्बी गेम की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरोड़ विधायक डॉ० जसवंत सिंह यादव, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, मशहूर समाजसेवी सेठ श्रीधर गुप्ता, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक कोटपूतली बहरोड विपिन चौधरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामकला यादव, बहरोड तहसीलदार राजेंद्र मोहन, थानाधिकारी अंकित सामरिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर, राजस्थान व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष यू के पांडे उपस्थित रहेंगे।

Address

Behror
301701

Telephone

9887162278

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manthan Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manthan Foundation:

Share