08/05/2026
खेलो भारत देवरिया नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व एथलेटिक्स दिवस पर रविंद्र किशोर शाही क्रीडा परिसर में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. मंतोष मौर्य, विभाग संयोजक सविनय पांडे, जिला संगठन मंत्री सात्विक श्रीवास्तव, कोच निखिल मिश्रा तथा संध्या गुप्ता उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।