22/10/2022
जब हमारे किसान भाइयों के उत्पाद का उचित मूल्य समय पर मिल जाता है तो , इनके कार्य छमता और बढ़ जाती है ,साथ ही किसान भी अपना कार्य सरलता से करने में समर्थ रहता है,हमारे ग्रामीण क्षेत्र का अधिकतम लोग कृषि और पशुपालन पर आश्रित है ,जिससे अपनी आजीविका चलाना चाहते है ,लेकिन बाज़ार में उनके उत्पाद (दूध , सब्जी, अनाज)का उचित मूल्य न मिल पाने की वजह से उन्हें प्रत्येक वर्ष भारी नुकसान हो जाता है ,
शिव फूड्स & डेयरी कॉर्पोरेशन ने इस बात को अच्छे से समझने के बाद दूध क्रय केन्द्र से शुरुआत किया जिसमे किसान अपने पशुओं (गाय, भैंस) का दूध ३०% अधिक मूल्य पर आसानी से बिक्री करना शुरू कर दिए,
पिछले दो वर्षों में प्रत्यक्ष रूप से 500 किसान लाभान्वित हुए और अप्रत्यक्ष रुप से आसपास के लगभग 5000 से अधिक किसान मूल्य वृद्धि का लाभ उठा पा रहें है,
आज जनपद का युवा वर्ग भी पशु पालन भी एक व्यवसाय समझ रहा है ।जिसमे उसे अच्छा लाभ नजर आ रहा है ,
आइए हम सब मिलकर अपने ग्रामीण किसानों को और मजबूत बनाने का संकल्प लेते है ,
जय जवान जय किसान
#शिवफूड्स