01/07/2024
सरकार को बताएं ‘ऐसा हो हमारा NEET’
NEET-UG को लेकर सामने आईं गड़बड़ियों ने इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हर बच्चे और उनके अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है। परीक्षा को लेकर विरोध हैं, आरोप-प्रत्यारोप हैं, कार्रवाई की मांग भी है। नहीं है तो सुझाव कि NEET-UG में सरकार और NTA क्या बदल सकती है और कहां बेहतर कर सकती है।
इस परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र अपनी बात केंद्र सरकार के साथ ही शीर्ष पदों पर बैठे हुए लोगों तक पहुंचाने का मौका दे रहा है। अपने सुझाव लेकर इस शनिवार आइए सनबीम स्कूल देवरिया के सभागार में और हिस्सा बनिए एक परिचर्चा सत्र का। बच्चों और अभिभावकों की यह एकजुट आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाई जाएगी।
समय : बुधवार , 3 जूलाई, सुबह 07.30 बजे
स्थान : सभागार, सनबीम स्कूल देवरिया
पहल : हिन्दुस्तान समाचार पत्र, और सनबीम स्कूल देवरिया