VISHWA JAIN SANGATHAN

Call Directions Contact the organization

VISHWA JAIN SANGATHAN A regd. religious and social service sangathan
(regd. on 17 February 2005)

🙏🏼 शोक संदेश 🙏🏼विश्व जैन संगठन के सहयोगी श्री जंबू कुमार जैन (हल्द्वानी) के पूज्य पिता आदरणीय श्री भागचंद  जैन (मण्डावर ...
03/11/2026

🙏🏼 शोक संदेश 🙏🏼
विश्व जैन संगठन के सहयोगी श्री जंबू कुमार जैन (हल्द्वानी) के पूज्य पिता आदरणीय श्री भागचंद जैन (मण्डावर वाले) जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

आपके द्वारा देव, शास्त्र, गुरु एवं तीर्थों के प्रति की जा रही सेवा निश्चित रूप से आपके पूज्य पिता जी और माता जी के संस्कार है।

हम श्री जिनेंद्र भगवान से विनती करते है कि दिवंगत आत्मा को शांति, अपने श्री चरणों में स्थान और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि सहित🙏
शोकाकुल:
समस्त विश्व जैन संगठन परिवार

(तीये की बैठक दिनांक 4 नवंबर 2026 को दोपहर 1-2 बजे परशुराम भवन, मानसरोवर, जयपुर)
🙏🏼ओम शांति 🙏🏼

02/11/2026

श्री श्री सम्मेद शिखर जी की गौतम टोंक पर लगभग 5000 वर्ग फुट में फूड पार्क और 12 से 15 भैंसों का तबेला बनाया जा चुका है, क्या कोई कार्यवाही होगी?
पूछता है जैन समाज

मद्रास उच्च न्यायालय ने माना है कि ;"धार्मिक चिह्न धारण करने वाले गैर-हिंदुओं को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी...
29/10/2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने माना है कि ;
"धार्मिक चिह्न धारण करने वाले गैर-हिंदुओं को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.....
गैर हिन्दू, देवता के प्रति 'श्रद्धा' की पुष्टि किए बिना हिंदू मंदिरों में प्रवेश नहीं कर सकते।

जैन धार्मिक स्थलों / प्राचीन तीर्थों में भी प्रवेश संबंधित नियम का अनुपालन होना आवश्यक है।

28/10/2026

श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के लिए संगठन द्वारा 3 सितंबर 2026 को प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय वन मंत्रालय और झारखंड सरकार को प्रेषित मांगो पर कार्यवाही की वर्तमान स्थिति - संजय जैन, विश्व जैन संगठन व्हाट्सएप: 8800001532

👉🏽 झारखंड मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को संगठन की मांगो पर कार्यवाही हेतु 12 अक्टूबर 2026 को लिखित पत्र क्र. 3969 प्रेषित की और प्रतिलिपि संगठन को भी प्रेषित की।

👉🏽 प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संगठन की मांगो पर कार्यवाही हेतु SDM, डुमरी, झारखंड को दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को शिकायत क्र. 0170852 प्रेषित की।

पर्वतराज की पवित्रता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्वतराज के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरों सहित सामान जांच हेतु पुलिस चेक पोस्ट, यात्री पंजीकरण और बाइक संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध एवं अन्य आवश्यक मांगो को न माने जाने पर अगामी कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए झारखंड सरकार, स्थानीय पुलिस प्रशासन पूर्ण जिम्मेवार होगा।

    Objections in the draft for Prevention of Cruelty to Animals (Control and Supervision of Experiment, Breeding and Tr...
28/10/2026

Objections in the draft for Prevention of Cruelty to Animals (Control and Supervision of Experiment, Breeding and Trading of Laboratory Animals) Rules, 2026, which appeared in the Gazette of India on 6 October 2026 with following three specific provisions :-

1. Rule 11(3): This rule allows mild and moderate experiments on all species to be cleared by a lab's own ethics committee. Rule 11(4) requires only that this committee report to CCSEA, not that it seek CCSEA's approval. The current requirement under CPCSEA procedures, that CCSEA must directly approve experiments on animals larger than rodents and rabbits, should be preserved.

2. Rule 21(2): Under this rule, labs would be able to procure livestock, farm animals, fish, and birds from open markets or unregistered sources, needing only their own committee's approval. The 2006 amendment to the current rules requires that any non-registered source be approved in writing by a competent legal authority. This safeguard should not be removed, and buying animals from open markets should not be allowed.

3. Rule 5(3): The draft says stray and feral animals cannot be used in experiments, but then allows a "competent authority" to override this. The term "competent authority" is not defined anywhere in the draft rules. An exception that can be granted by an unidentified authority provides no real protection and should be deleted.

Please withdraw this draft and carry out wider consultation before finalising any replacement to the 1998 Rules. A clause-by-clause comparison with the 1998 Rules should also be made publicly available. Kindly confirm receipt of this objection.

मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की योजना का कड़ा विरोध - अहिंसा के मार्ग पर चले सरकारप्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य उत...
28/10/2026

मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की योजना का कड़ा विरोध - अहिंसा के मार्ग पर चले सरकार

प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य उत्पादन को 4.45 लाख टन से बढ़ाकर 10 लाख टन करने के लक्ष्य की घोषणा का विश्व जैन संगठन इंदौर कड़ा विरोध करता है।

जैन समाज ही नहीं, शाकाहारी हिंदू समाज भी कभी हिंसा और जीव-हिंसा पर आधारित रोजगार को बढ़ावा नहीं देता। जो सरकार एक तरफ गाय को घर-घर में पालने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जीव हिंसा वाले रोजगार को बढ़ावा देकर हिंसा की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रही है।

यह योजना अहिंसा को अधर्म बताकर धर्म का अपमान है। जीव हत्या से लाभ कमाकर प्रदेश में हिंसा का मार्ग खोला जा रहा है।

संगठन की मांग है कि:
1. सरकार अहिंसा के मार्ग और धर्म के दायरे में रहकर ही योजनाएं लाए।
2. विचार और विमर्श कर अहिंसा से भी रोजगार की सैकड़ों योजनाएं क्रियान्वित की जा सकती हैं - जैसे जैविक खेती, गौ-पालन, हस्तकला, खादी, फल-सब्जी प्रसंस्करण।
3. यदि सरकार ने हिंसक योजनाओं को वापस नहीं लिया, तो अहिंसा धर्म का पालन करने वाला समाज अपने धार्मिक मंचों पर ऐसे निर्णयों का समर्थन न करने और स्थान न देने पर मजबूर होगा।

संगठन शीघ्र ही इस संबंध में जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।

एडवोकेट पारस जैन,
प्रभारी - विश्व जैन संगठन (इंदौर)
मो. 8982124127

जैन धार्मिक मंचों की शोभा बढ़ाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अगामी 3 वर्षों में मत्स्य उत्पादन 7.45 लाख टन से...
25/10/2026

जैन धार्मिक मंचों की शोभा बढ़ाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अगामी 3 वर्षों में मत्स्य उत्पादन 7.45 लाख टन से 10 लाख टन बढ़ाने का लक्ष्य

जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थल अयोध्या में कोरियन रानी की विशाल कांस्य प्रतिमा और लता मंगेशकर चौक पर वीणा स्थापित लेकिन शासक...
24/10/2026

जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थल अयोध्या में कोरियन रानी की विशाल कांस्य प्रतिमा और लता मंगेशकर चौक पर वीणा स्थापित लेकिन शासकीय स्तर पर जैन धर्म और तीर्थंकरों से संबंधित कोई चिन्ह स्थापित नहीं? क्यों?....

क्या जैन धर्म, तीर्थंकरों और समाज का कोई महत्व नहीं?

संपूर्ण विश्व से अयोध्या आने वाले करोड़ों लोगों को अयोध्या का जैन धर्म और तीर्थंकरों से भी संबंध होने का यदि शासकीय स्तर पर सार्वजनिक रूप से प्रचार देखेंगे तो उनके संज्ञान में आएगा तो अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे तो विश्व स्तर पर प्रचारित करने में सहयोगी बनेंगे।

👉🏽 पोस्ट का उद्देश्य किसी अन्य धर्म के देवी देवता या सम्माननीय व्यक्ति के संबंध में अयोध्या में प्रचार का विरोध नहीं अपितु अयोध्या का जैन धर्म व तीर्थंकरों से प्राचीन समय से संबंध होने का विश्व स्तर पर प्रचार में सहयोगी बनाना हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व घोषणा हेतु प्रयास करें।

22/10/2026

श्री श्री सम्मेद शिखर जी पर गंदर्भ नाले के पास भाता घर के सामने एक दुकान पर बैठकर खुलेआम सिगरेट पीता यात्री क्योंकि यहां सिगरेट की बिक्री होती है।

पर्वतराज के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरों के साथ सामान जांच के लिए पुलिस चेक पोस्ट अनिवार्य है ताकि नशे की सामग्री और बाइक पर्वतराज पर जाकर वहां के धार्मिक शांतिपूर्ण वातावरण और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचा सकें....विश्व जैन संगठन

Address

Delhi

Telephone

+918800001532

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VISHWA JAIN SANGATHAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to VISHWA JAIN SANGATHAN:

Shortcuts

Share