18/06/2026
धन्यवाद संदेश
नमस्कार,
आप सभी नवनिर्वाचित और आने वाले सम्मानित सदस्यों एवं कार्यकारी समिति (Executive Members) के सदस्यों का हमारे 'विधायक श्री अशोक गोयल देवराहा जी, श्री अरविंद गर्ग जी, श्रीमती शेफाली मनचंदा जी के स्वागत समारोह' में गरिमामयी उपस्थिति के लिए सहृदय धन्यवाद।
हम विशेष रूप से श्री श्याम लाल जी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस शानदार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया और इसे यादगार बनाया।
आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज हमारी बैक लेन (Back Line) और स्ट्रीट नंबर 10 के निर्माण कार्य का शुभ मुहूर्त संपन्न हो चुका है। ईश्वर की कृपा और आप सबके सहयोग से, जल्द ही हमारे क्षेत्र में पानी की समस्या का भी पूरी तरह समाधान हो जाएगा।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इसी तरह आगामी कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर हमारा हौसला और मनोबल बढ़ाते रहें। आपके सहयोग से ही हम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं।
धन्यवाद एवं आभार!
भवदीय,
NGC RWDA