16/08/2024
*मॉडल टाउन आरडब्लूए ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस*
*"6 स्कूलों के 200 बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम"*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 78वीं आजादी की वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अवसर पर मॉडल टाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन बशेशर नाथ गोटे वाला पार्क मॉडल टाउन में किया गया।
हमें अत्यधिक हर्ष है कि इस कार्यक्रम मे मॉडल टाउन आरडब्लूए के साथ सभी निवासी,अतिथीगण, नगर निगम एवं दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारीयो के साथ 6 स्कूलों के 200 छात्र-छात्राओ ने भारतवर्ष की आजादी की 78वी वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए l
इस समारोह में विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, निगम पार्षद विकेश सेठी , पूर्व निगम पार्षद सीमा गुप्ता , नत्थू राम नागर,राज खुराना एवं पूर्व विधायक कवर करण सिंह, प्रभारी भाजपा अशोक गोयल देवराह सहित सभी के साथ मिलकर ध्वजारोहण कियाl
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान के साथ मार्च पास्ट और सलामी के साथ बच्चों ने आजादी की खुशी मनाते हुए हवा के गुब्बारे छोड कर पूरे आकाश को तिरंगा कर डाला l
और तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं ने एक सुंदर और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमे आजादी के समूह गान,कविता,भाषण,नृत्य, और गानों की मिलीजुली प्रस्तुति दी जिसमे मुख्य रूप से एजीडीएवी सेन्टेनरी पब्लिक स्कूल, दर्शन अकेडमी,दयानन्द पब्लिक स्कूल, सेंट मार्गरेट स्कूल,निगम प्रतिभा विद्यालय, सनातन धर्म पब्लिक मिडल स्कूल तथा शक्ति प्रोजेक्ट प्रमुख रहे और इस अवसर पर एकत्रित विशाल जनसमूह ने कार्यक्रम का करतल ध्वनि करते हुए भरपूर आनंद उठाया।
स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही इस पार्क में एक एक अत्याधिक प्रभावशाली बैगपाइपर बैंड ने अपनी मधुर ध्वनि से सभी को मन मोह लिया और आकाश को गुंजायमान कर और बिगुल बजाते हुए सभी का स्वागत किया l
आज प्रातः से ही मॉडल टाउन सेकंड पार्क के सामने लाउडस्पीकर पर आजादी के गीत आकाश को गुंजा रहे हैं जैसे कि उन सभी वीरो और स्वतंत्रता सेनानियों ,और सरहद की रक्षा करने वाले सैनिको को भारत के आजाद नागरिकों की खुशी का उन्हें भी एहसास हो जिसके लिए उन्होंने कुर्बानियां और बलिदान दियाl
इस अवसर पर बशेशर नाथ गोटेवाला पार्क और और पंडाल को विशाल तिरंगे के रूप में आजादी की दुल्हन की तरह सजाया गया जिसकी शोभा देखते ही बन रही थीl
कार्यक्रम संपूर्ण होने पर सभी विद्यालयों को एक सुंदर ट्रॉफ़ी प्रदान करी गयी , विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट आफ पार्टिसिपेशन ,गिफ्ट हैंपरस, एवं जलपान आहार दिया गया और उपहार बाँट कर खुशी मनाई l
जैसे कि आपको विदित मॉडल टाउन आरडब्लूए संपूर्ण मॉडल टाउन और इसके निवासियों की सेवा में हमेशा तत्पर है और यह एकमात्र सक्रियlएवं प्रभावी संस्था हैl
इस मौके पर माॅडल टाउन आर डब्ल्यू ए के प्रधान श्री विजय डालमिया ने अपना संदेश दे कर अपने विचार सभी उपस्थितजनों के साथ सांझा करे l
उन्हों ने कहा की हालांकि, आजादी के इतने साल बाद आज भी हमारा देश कई बेड़ियों में बंधा हुआ है, जैसे की हमारे देश मे 29 राज्य हैं और 129 भाषाये बोली जाती हैं उसके बावजूद पूरा हिंदुस्तान आज के दिन ही स्वतन्त्रता दिवस एक साथ मनाता है उसी तरह माडल टाउन में सभी नागरिक मिलजुल कर माडल टाउन की भलाई के लिए कार्य करें..
आज हम सबको मिलकर प्रण लेना चाहिए की माडल टाउन का प्रत्येक नागरिक एक जिम्मेदार, सभ्य और शिक्षित नागरिक बने एवं माडल टाउन को एक माडल बनाने को अपना कर्तव्य समझे ।
माॅडल टाउन आर डब्ल्यू ए के महासचिव निर्भय नरुला ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आईये, मिल कर आजादी का जश्न मनाकर ये शपथ लें की बनाएंगे अपने माडल टाउन को भारत की तरह और भी महानl
अंत मे सभी ने जोश के साथ झूम कर आज़ादी के नारे लगाये और देश भक्ती के जोश से भरे गानो पर डान्स किया l
आपका शुभचिंतक
निर्भय नरूला
महासचिव
माडल टाउन रेसिडेन्ट्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन (रजि)
https://youtu.be/MOVuzQF4xFg?si=54nh9xozPyNNaYut
MODEL TOWN में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 200 बच्चों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग
FACEBOOK - https://www.facebook.com/share/v/EoT1X7jkbHRqeE9f/?mibextid=qi2Omg
YouTube - https://youtu.be/MOVuzQF4xFg?si=wP4GyhEhRgOdPc-D
TWITTER - https://x.com/Actionindianews/status/1824399862072218098?t=jzYMmJB7e6qlppw96HqaSg&s=19
MODEL TOWN में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 200 बच्चों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ...