Surya Foundation

Surya Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Surya Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), B/3/330 Paschim Vihar, Delhi.
(68)

Surya Foundation is a social NGO established in 1992 by Padma Shri Jaiprakash Agarwal, Chairman, Surya Roshni Ltd. , with a view to promoting greater sense of patriotism and national consciousness among our countrymen. In persuance of this larger objective, the Foundation is working in the following areas:—
* Youth Development
* Development of Preventive & Cost Effective Health Syst

em of Naturopathy & Yoga
* Think Tanks for vital areas of National Development
* Ideal Village Projects with emphasis on Literacy and Personality Development of Youth.

 #वार्षिकोत्सव मध्यप्रदेश के सीहोर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित जनजाति छात्रों के आवासीय विद्यालय 'कन्या शिक्षा पर...
01/12/2024

#वार्षिकोत्सव
मध्यप्रदेश के सीहोर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित जनजाति छात्रों के आवासीय विद्यालय 'कन्या शिक्षा परिसर' में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
वार्षिकत्सव में छात्राओं द्वारा समूह गीत, लोक नृत्य, घोष (स्कूल बैंड), योग-पिरामिड, तीरंदाजी एवं कराटे आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला पांडे जी ने विद्यालय की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में साल भर में हुई प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
वार्षिकोत्सव समारोह में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र जी, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल के प्राचार्य प्रोफेसर जयदीप मंडल जी, School Management Committee के Chairman श्री कौस्तुभ करमरकर जी और प्रबंधक श्रीमान सत्येंद्र शर्मा जी का मार्गदर्शन और आशीष वचन छात्राओं को प्राप्त हुए।

Ministry of Education
Dharmendra Pradhan
Uday Pratap Singh

 .0सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN stadium) दिल्ली में Ekal Run 3.0 में भाग लिया। कार...
01/12/2024

.0

सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN stadium) दिल्ली में Ekal Run 3.0 में भाग लिया। कार्यक्रम को देश की प्रसिद्ध कम्पनी सूर्या रोशनी लिमिटेड ने भी स्पॉन्सर किया है।

स्वस्थ जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में हमारा निरंतर योगदान! 🏃‍♂️🌍





SURYA

01/12/2024


"हम दिल से धन्यवाद देते हैं डीडी नेशनल न्यूज चैनल को, आपने 18 नवंबर को तालकटोरा इनडोर स्टेडियम दिल्ली में
आयोजित 'नैचुरोपैथी डे' राष्ट्रीय सम्मेलन को अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुँचाने के लिए चैनल का आभार व्यक्त करते हैं।"

International Naturopathy Organisation (INO)
Doordarshan National (DD1)

 आज सूर्या फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय पर स्कूल भारती आर्गेनाइजेशन के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार आयो...
30/11/2024


आज सूर्या फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय पर स्कूल भारती आर्गेनाइजेशन के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर सेमिनार आयोजित हुआ। इस सेमिनार में डॉ. एस. के. त्यागी (प्रोफेसर - आई आई टी दिल्ली), डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, एजुकेशन डिपार्टमेंट, दिल्ली यूनिवर्सिटी), पूज्य शुकप्रिय दास (संत इस्कॉन रोहिणी, दिल्ली) एवं अलग-अलग संस्थाओं के शिक्षाविद उपस्थित रहे।
#सूर्य_भारती


Ministry of Education
Dharmendra Pradhan
SBO

 #सूर्या_ग्रामीण_खेल_महोत्सव कानपुर क्षेत्र के कसिया गांव में सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख...
29/11/2024

#सूर्या_ग्रामीण_खेल_महोत्सव

कानपुर क्षेत्र के कसिया गांव में सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर राम बहादुर जी की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी शारीरिक व मानसिक सशक्तता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India

 #स्वावलम्बन"महिला स्वावलम्बन शिविर के तहत आयोजित NIFTEM भ्रमण में प्रतिभागी माता-बहनों ने नानखटाई, टमाटर सॉस, अचार, खोय...
28/11/2024

#स्वावलम्बन

"महिला स्वावलम्बन शिविर के तहत आयोजित NIFTEM भ्रमण में प्रतिभागी माता-बहनों ने नानखटाई, टमाटर सॉस, अचार, खोया आदि के निर्माण का प्रशिक्षण लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और घरेलू उत्पादों के व्यवसाय में प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाना है। हमें गर्व है कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं अपनी कारीगरी को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकती हैं। इस प्रयास से हम सभी मिलकर स्वावलम्बी समाज की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।"

Surya Adarsh Gaon Yojana

सूर्या फाउंडेशन द्वारा समय समय पर डेरी क्षेत्र में प्रगति के लिए कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।इसी क्रम में एक दिवसी...
28/11/2024

सूर्या फाउंडेशन द्वारा समय समय पर डेरी क्षेत्र में प्रगति के लिए कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।
इसी क्रम में एक दिवसीय गौशाला और डेरी प्रबंधन की कार्यशाला सूर्या साधना स्थली झिंझोली (दिल्ली हरियाणा बॉर्डर) में दिनांक 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यशाला में गौशाला - डेरी प्रबंधन के अनुभवी मार्गदर्शक और वक्ता डॉ. प्रशांत योगी जी एवं गव्य सिद्ध प्रवीण त्यागी जी एवं प्रगतिशील किसानों के अनुभव को सुनने और अपने जिज्ञासा समाधान का अवसर मिलेगा ।
आप सभी इस कार्यशाला में सहभागी होकर इस अवसर का लाभ उठाएं ।
कार्यशाला (Workshop) में भाग लेने हेतु दिए हुए लिंक पर रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।
👇
https://forms.gle/18MvMH9Ry6R3vPJh7

 #महिला_स्वावलम्बन"महिला स्वावलम्बन शिविर में पधारे प्रेरणास्त्रोत एवं उद्यमी वक्ता पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल जी, पद्मश्...
27/11/2024

#महिला_स्वावलम्बन

"महिला स्वावलम्बन शिविर में पधारे प्रेरणास्त्रोत एवं उद्यमी वक्ता पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल जी, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव जी, पद्मश्री डॉ. सुकमा आचार्या जी, डॉ. सोनल गुप्ता जी, श्री ओमकार बाबर जी, केशव मुरारी दास जी, योगाचार्य कंचन पाण्डेय जी, डॉ. तरु अग्रवाल जी, श्री मती अनीता डागर जी, श्रीमती सरला मान जी, श्रीमती नीर आर्य जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर प्रेरित किया। इनके प्रेरणादायक विचारों ने महिलाओं में उद्यमिता और स्वावलम्बन की दिशा में न केवल जागरूकता बढ़ाई, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का हौंसला भी दिया। इस शिविर ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की ऊँचाइयों को छू सकती हैं।"
Surya Adarsh Gaon Yojana

 #जैविक_उत्पाद रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से प्रभावित पंजाब में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बढ़ने के कारण हरजो...
27/11/2024

#जैविक_उत्पाद

रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से प्रभावित पंजाब में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बढ़ने के कारण हरजोत सिंह का मन गहरे दुख से भर गया। उन्हें लगा कि इस समस्या का समाधान केवल प्राकृतिक और जैविक तरीकों से ही संभव है। इस सोच ने उन्हें सूर्या फाउंडेशन के ट्रेनिंग सेंटर सूर्या साधना स्थली, झिंझौली में जाकर वहां चल रहे डेरी और गौ उत्पाद प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की प्रेरणा दी।

प्रशिक्षण के दौरान मिले ज्ञान ने उनके संकल्प को और मजबूत किया। इसके बाद हरजोत और उनके भाई हरमन दीप ने देशी गौवंश के संवर्धन और जैविक खेती की दिशा में काम करना शुरू किया। उन्होंने "दयानिध आर्गेनिक" फार्म पर "पुरातन उत्पाद" के नाम से देशी घी, लस्सी, दूध और गो उत्पाद (संबरानी कप) बनाने की शुरुआत की।

सूर्या फाउंडेशन की गोपालन और कृषि मुहिम अब एक उद्यमिता की ओर बढ़ने लगी है। यह सफलता एक छोटे पौधे के पेड़ बनने और फल देने जैसी प्रतीत हो रही है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखा रही है।

Dept of Animal Husbandry and Dairying, Min of FAHD
Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh

 #महिला_स्वावलंबन_शिविर सूर्या साधना स्थली झिंझोली में चल रहे महिला स्वावलंबन शिविर में सम्मिलित माता और बहनों को एक खास...
26/11/2024

#महिला_स्वावलंबन_शिविर

सूर्या साधना स्थली झिंझोली में चल रहे महिला स्वावलंबन शिविर में सम्मिलित माता और बहनों को एक खास अवसर प्राप्त हुआ। उन्हें Exhibition Trade Fair, Bharat Mandapam Delhi में भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न उत्पादों और उद्योगों की प्रदर्शनी देखी।

यह भ्रमण न केवल उनके ज्ञानवर्धन का कारण बना, बल्कि स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम था। हम आशा करते हैं कि इस अनुभव से हर महिला को प्रेरणा मिली और वह अपने व्यवसायिक और सामाजिक जीवन में नई उचाईयों तक पहुँच सकेगी।


 #राष्ट्रीय_दुग्ध_दिवस राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ! दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फा...
26/11/2024

#राष्ट्रीय_दुग्ध_दिवस

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !
दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है और यह हमारे शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करता है। आइए, इस दिन को मनाकर हम दूध के महत्व को समझें और अपने जीवन में इसे शामिल करें। स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर एक कदम और बढ़ाएं।

 #संविधान_दिवस आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!प्रत्येक नागरिक के मन में उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्...
26/11/2024

#संविधान_दिवस
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

प्रत्येक नागरिक के मन में उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास को मजबूत करता हमारा सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की पवित्र अभिव्यक्ति है।

आइए, राष्ट्रहित और लोकहित के दृष्टिगत हम सभी अपने संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें।

जय हिंद!

24/11/2024

उद्यमिता संवाद

 #स्वरोजगार  #स्वावलंबन सूर्या फाउंडेशन द्वारा महिला स्वावलंबन की दिशा में कार्य को विस्तार देने हेतु सूर्या साधना स्थली...
23/11/2024

#स्वरोजगार #स्वावलंबन
सूर्या फाउंडेशन द्वारा महिला स्वावलंबन की दिशा में कार्य को विस्तार देने हेतु सूर्या साधना स्थली झिंझौली, सोनीपत, हरियाणा में आज पांच दिवसीय महिला स्वालंबन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन हुआ। इस शिविर में देशभर के 7 राज्यों से 80 महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा आर्थिक रूम से मजबूत बनाना है। शिविर के दौरान धूप बत्ती, साबुन, दंत-मंजन, संब्रानी-कप, वाशिंग पाउडर, डिश-वाश, हैंड-वाश, अग्निहोत्र उपले, दीपक के साथ - साथ आंवला के उत्पाद जैसे आंवला मुरब्बा, आंवला कैंडी, आंवला सुपारी तथा अचार आदि बनाने का प्रशिक्षण सूर्या फाउंडेशन के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था के वाइस चेयरमैन आ. वेद जी, निफ्टम यूनिवर्सिटी से डॉ. सोनल गुप्ता जैन तथा डॉ. ओंकार बाबर, आदर्श गांव योजना प्रमुख प्रमोद जी, मार्गदर्शक कामा जी तथा निशांत जी सहित देशभर से आईं 80 माताएं बहनें उपस्थित रहीं।
#आदर्श_गांव_योजना
#महिला_सशक्तिकरण

20/11/2024

#जैविक_खेती

जैविक खेती: एक नई दिशा में कदम 🌱
एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति शासकीय नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन सफलता न मिलने पर उसने अपने माता-पिता की संपत्ति "किसानी" को संभालने का संकल्प लिया। सामाजिक संस्था सूर्या फाउंडेशन के संपर्क में आकर उसने प्रशिक्षण लिया और मल्टी-लेयर तकनीक के माध्यम से जैविक खेती में आज सफलता पाई, साथ ही अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं।
सुनिए मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी किसान श्री कमलेश जाटव की मुँह जुबानी।

Collector Office Bhind
Surya Adarsh Gaon Yojana

18/11/2024

On the Occasion of 7th Naturopathy Day National Conference on Contribution of Yoga - Naturopathy in Shaping Viksit Bharat By 2047

Organised By Surya Foundation & International Naturopathy Organisation (INO) in Collaboration with Ministry of Ayush Govt. of India.

Address

B/3/330 Paschim Vihar
Delhi
110063

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surya Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Surya Foundation:

Videos

Share

Our Story

Surya Foundation is a social NGO established in 1992 by Padma Shri Jaiprakash Agarwal, Chairman, Surya Roshni Ltd. with a view to promoting greater sense of patriotism and national consciousness among our countrymen. In persuance of this larger objective, the Foundation is working in the following areas:— * Youth Development * Development of Preventive & Cost Effective Health System of Naturopathy & Yoga * Think Tanks for vital areas of National Development * Ideal Village Projects with emphasis on Literacy and Personality Development of Youth.


Other Non-Governmental Organizations (NGOs) in Delhi

Show All