25/05/2026
बिभर्ते एनजीओ & JU Agri Sciences Private Limited के द्वारा संचालित मिशन “शोषण मुक्त बचपन” के अंतर्गत POCSO Act, Good Touch–Bad Touch के साथ-साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27 अप्रैल 2026, दोपहर 1:00 बजे, 29वें चरण के अंतर्गत संत बिनोमा इंटर कॉलेज, बैदपुरा, गौतम बुद्ध नगर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को POCSO Act एवं Good Touch–Bad Touch के बारे में विस्तार से जानकारी देना और उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को न केवल उनके अधिकारों के बारे में बताया गया, बल्कि उन्हें यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में वे बिना डर के अपने माता-पिता, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लें। इस अवसर पर बच्चों के बीच नोटबुक का वितरण भी किया गया, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
इस कार्यक्रम में बिभर्ते NGO के प्रेसिडेंट CA मोहन सिंह (LLB) के साथ-साथ गौरव चौधरी, अर्जुन ठाकुर एवं सत्यम की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त बिभर्ते NGO एवं JU Agri Sciences की पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बनाया।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि बिभर्ते NGO, JU Agri Sciences के सहयोग से आने वाले समय में कई जिलों के लगभग 50 स्कूलों में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों तक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाई जा सके।
हर बच्चे की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
हर बच्चा सुरक्षित, हर बच्चा सम्मानित।