श्री सीताराम सेवा संघ

श्री सीताराम सेवा संघ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री सीताराम सेवा संघ, Non-Governmental Organization (NGO), Sri Ram Janki Mandir, Malhad, Goh, Aurangabad.

🚩धर्मो रक्षति रक्षितः🚩
-------------------------------------------
कार्यालय :- श्री राम जानकी मंदिर (बड़ाठाकुरबाड़ी), मलहद, गोह, औरंगाबाद (बिहार) 824203
---------------------------------------------
🙏सीता-राम🙏

बिहार पुलिस में मलहद पंचायत  से चयनित सभी अभ्यर्थियों को श्री सीताराम सेवा संघ  की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।   ...
27/05/2026

बिहार पुलिस में मलहद पंचायत से चयनित सभी अभ्यर्थियों को श्री सीताराम सेवा संघ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

Malhad Panchayat

🚩॥ श्री सीताराम ॥🚩कौन कौन साथ हैं?मलहद पंचायत के मंदिरों की साफ-सफाई, जहां बल्बों की व्यवस्था नहीं है वहां बेहतर वायरिंग...
20/05/2026

🚩॥ श्री सीताराम ॥🚩
कौन कौन साथ हैं?
मलहद पंचायत के मंदिरों की साफ-सफाई, जहां बल्बों की व्यवस्था नहीं है वहां बेहतर वायरिंग एवं प्रकाश व्यवस्था, साथ ही वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्यों का संकल्प लेकर श्री सीताराम सेवा संघ सेवा में तत्पर है। 🌿✨

हमारा उद्देश्य केवल मंदिरों को स्वच्छ और प्रकाशमय बनाना ही नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक कर एक सकारात्मक वातावरण तैयार करना भी है। 🌱

अगर आप भी धर्म, सेवा और प्रकृति प्रेम के इस अभियान से जुड़कर अपना योगदान देना चाहते हैं, तो आपका हार्दिक स्वागत है। 🙏

आइए, हम सब मिलकर अपने मंदिरों और अपने आसपास को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं प्रकाशमय बनाएं।

🚩 श्री सीताराम सेवा संघ
🌿 सेवा ही हमारा धर्म • श्रद्धा ही हमारी शक्ति 🌿
#श्री_सीताराम_सेवा_संघ #मंदिर_सफाई #वृक्षारोपण #सनातन_सेवा #प्रकृति_प्रेम #धर्म_सेवा ंचायत ्रीराम मलहद पंचायत

01/05/2026

आप सभी को "बुद्ध पूर्णिमा" की हार्दिक शुभकामनाएं...

30/04/2026

आप सभी को "नरसिंह जयंती" की हार्दिक शुभकामनाएं...

श्री राम जानकी मंदिर, बड़ाठाकुरबाड़ी मलहद में वर्षों से चली आ रही प्रभु श्रीराम जी की छठी महोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी 0...
02/04/2026

श्री राम जानकी मंदिर, बड़ाठाकुरबाड़ी मलहद में वर्षों से चली आ रही प्रभु श्रीराम जी की छठी महोत्सव की परंपरा इस वर्ष भी 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) की रात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आरती से लेकर महाप्रसाद तक पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और "सीताराम" के जयकारों से गांव गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर गांव के सभी श्रद्धालु जन एकत्रित होकर प्रभु श्रीराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किए और पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ इस महोत्सव को सफल बनाया। प्रभु श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे और गांव में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो—इसी मंगलकामना के साथ यह दिव्य आयोजन संपन्न हुआ।

🙏जय जय श्री सीताराम🙏

24/03/2026

|| आज का सुविचार ||
घर पर आए साँप को पीटते हैं,
मंदिर में नकली साँप पर जल चढ़ाते हैं।
गजब का भारत है - पूज्य सरकार

24/03/2026
31/12/2025

राम मंदिर, अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के प्राण–प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर
हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि को
श्री राम जानकी मंदिर, बड़ाठाकुरबारी, मलहद (गोह) में दीपयज्ञ महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर प्रातः काल से ही मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं “जय श्री राम” के पावन उद्घोष के मध्य भगवान श्रीराम एवं माता जानकी का विशेष श्रृंगार एवं विधिवत पूजन संपन्न हुआ। रामलला की प्राण–प्रतिष्ठा की स्मृति में विशेष हवन, आरती एवं रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर को दीपों से अत्यंत आकर्षक रूप से सजाया गया। संध्या काल में दीपकों के प्रज्वलन के साथ दीपयज्ञ एवं विशेष महाआरती सम्पन्न हुई। शंखनाद और “जय श्री राम” के गगनभेदी उद्घोष से संपूर्ण वातावरण आलोकित एवं भक्तिमय हो उठा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

दीपों की पंक्तियों से सजा मंदिर प्रांगण मानो अयोध्या की दिव्य छवि का सजीव रूप प्रतीत हो रहा था।

इस कार्यक्रम को आध्यात्मिक दिशा एवं गरिमा प्रदान करने में गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता आदरणीय श्री अरुण कुमार पाठक जी एवं श्रीमती सुधा पाठक जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।

यह पावन आयोजन श्री सीता राम सेवा समिति, मलहद एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। साथ ही इस महायज्ञ को सफल बनाने में अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं, मंदिर के पुजारीगण, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने सेवा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे आयोजन पूर्णतः सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बन सका।

यह दीपयज्ञ महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सनातन संस्कृति, एकता, सेवा एवं श्रद्धा की अनुपम मिसाल बनकर सभी श्रद्धालुओं के हृदय में रामभक्ति का दीप प्रज्वलित कर गया।

जय श्री राम 🚩

पाठक आत्मेश Ashish Bharadwaj Shatrunjay Pathak Vibhesh Pathak Babalu Pathak

Address

Sri Ram Janki Mandir, Malhad, Goh
Aurangabad
824203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री सीताराम सेवा संघ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री सीताराम सेवा संघ:

Shortcuts

Share