गोह विधानसभा

गोह विधानसभा GOH - Aurangabad, Bihar:

Welcome to Goh Aurangabad Bihar Page.

Here we explore News , Public Opinion and Cultural Values of Bihar.

ना पक्ष, ना विपक्ष, सिर्फ निष्पक्ष।

गोह विधानसभा के बरपा में होली के जश्न के दौरान गोली लगने से एक की मौत,एक घायल।होली के जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना...
05/03/2026

गोह विधानसभा के बरपा में होली के जश्न के दौरान गोली लगने से एक की मौत,एक घायल।

होली के जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई है, वहीं घायल का इलाज चल रहा है।

पौथू थाना क्षेत्र के बरपा गांव की है घटना।

मृतक की पहचान बरपा गांव निवासी रामप्रवेश शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान राज नारायण शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र गणेश शर्मा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव में होली को लेकर पारंपरिक होली गायन का कार्यक्रम चल रहा था। लोग उत्साह के साथ गीत गा रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी।

बताया जाता है कि गोली छत से टकराने के बाद दिशा बदलते हुए संजय शर्मा की बांह से होते हुए सीने के आर-पार निकल गई और पास में खड़े गणेश शर्मा को भी जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को दाउदनगर स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही संजय शर्मा ने दम तोड़ दिया। गणेश शर्मा का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

02/03/2026

गोह प्रशासन से बदसुलूकी करने के मामले में LST बस संचालक गिरफ्तार।
गोह चौक पर नो पार्किंग में गाड़ी खड़े करने को लेकर हुआ था विवाद।

जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, वाराणसी रेफरबक्सर । जिले के चौसा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उस वक्त सनसनी फैल ...
25/02/2026

जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, वाराणसी रेफर

बक्सर । जिले के चौसा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जयमाल की रस्म के बीच एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी दुल्हन को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई।

घायल दुल्हन ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला युवक पड़ोसी है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

11/02/2026
किसी पार्टी के अध्यक्ष को सरकारी बंगला देने की प्रथा ठीक नहीं लगता। यदि पहले दिया गया हो तो भी नियम बदलना चाहिए। किस निय...
03/02/2026

किसी पार्टी के अध्यक्ष को सरकारी बंगला देने की प्रथा ठीक नहीं लगता। यदि पहले दिया गया हो तो भी नियम बदलना चाहिए।

किस नियम के तहत दिल्ली में सरकारी बंगला ??

जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहतआज गोह के गांधी मैदान में औरंगाबाद DM अभिलाषा शर्मा का आगमन।
03/02/2026

जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत
आज गोह के गांधी मैदान में औरंगाबाद DM अभिलाषा शर्मा का आगमन।

01/02/2026

बजट में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा!

Mumbai - Pune
Pune - Hyderabad
Hyderabad - Bengaluru
Hyderabad - Chennai
Bengaluru - Chennai
Delhi - Varanasi
Varanasi - Siliguri



बाकी बिहार वाले झुनझुना बजाते रहिए।

साधारण व्यक्ति का तुरंत चलान काट दिया जाता है, परन्तु इनका चालान कौन काटेगा, 6 महीना बीत गया पॉल्यूशन एक्सपायर्ड हुए😃तस्...
30/01/2026

साधारण व्यक्ति का तुरंत चलान काट दिया जाता है, परन्तु इनका चालान कौन काटेगा, 6 महीना बीत गया पॉल्यूशन एक्सपायर्ड हुए😃

तस्वीर : निलंबित SI रोशनी कुमारी से
Bihar Police

30/01/2026

जाति से बडी चीज है ताकत .

अब देखिए न ,पटना गर्ल्स हॉस्टल रेप कांड की पीड़िता भुमिहार है ,जहां घटना हुआ वहां की थानाध्यक्ष महिला भूमिहार ,वहां के ssp भुमिहार और उस राज्य के पुलिस महानिदेशक तक भुमिहार .
पीड़िता जहां इलाज के लिए गयी ,वो अस्पताल और डाक्टर भी भुमिहार का शिरोमणि.

वहां से जहां शिफ्ट हुई वो भी राजपूत.
कहीं पर आया पिछड़ा दलित ? न न ,लेकिन इंसाफ के लिए आवाज जब उठाया गया तब उसे दबाने कौन आगे आया ? इंडियन मेडिकल काउंसिल का लेटर जिसपर भूमिहार का दस्खत. Ssp पटना जिन्होंने कहा कि घटना आत्महत्या है .
सोचता हूं क अगर पटना का ssp पीड़िता की जाति का नहीं होता तो क्या हमलोग उस अन्य जाति के ssp को नोंच लेते ,जिस जाति का होता उस जाति के महापुरुषों तक को क्या छोड़ते .. लेकिन जब अपना है न . सब चुप।

अपना बच्चा जांघ पर भी पेशाव कर दे तो हम आवाज न न उठाते हैं .

और कीजिए बाभन , राजपूत , पंडित , यादव , कुशवाहा, कुर्मी, ठाकुर , बनिया......दलित , महादलित।

कीजिए जाती जाती भोगना गरीब को ही है।
दूसरे राज्य में जाना भी सब को है कमाने।

करते रहिए जाती जाती।

बिहार में लड़ाई अमीरी गरीबी का है और लोग जाती में उलझे है।

अभी और अच्छे दिन आने बाकी है, बधाई हो मित्रों।
29/01/2026

अभी और अच्छे दिन आने बाकी है, बधाई हो मित्रों।

29/01/2026

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के फैसले पर रोक लगाई। केंद्र सरकार और यूजीसी को भेजी नोटिस।

 #यूजीसी के प्रमुख बिंदु।
29/01/2026

#यूजीसी के प्रमुख बिंदु।

Address

Goh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गोह विधानसभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share