Adrash Education Sansthan NGO Sikar

Directions

Adrash Education Sansthan NGO Sikar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Adrash Education Sansthan NGO Sikar, Non-Governmental Organization (NGO), Nangal-Nathusar, Teh./Shrimadhopur, Sikar.

आदर्श एजुकेशन संस्थान NGO (रजि.) सीकर

शिक्षा | सेवा | पर्यावरण संरक्षण ।स्वास्थ्य सेवाएं | गौ सेवा | जनकल्याण। सामूहिक विवाह सम्मेलन।
सेवा ही हमारा संकल्प

📍 नांगल, श्रीमाधोपुर,सीकर, राजस्थान |

नमन आपके साथ को .
वंदन आपके विश्वास ..

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् । सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।देवाधिदेव महादेव की आरा...
30/07/2026

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।

देवाधिदेव महादेव की आराधना के पवित्र माह “श्रावण मास” के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान भोलेनाथ आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का अभिषेक करें।

हर-हर महादेव!

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञा...
29/07/2026

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जानेवाला ही गुरु है
#गुरु_पूर्णिमा #गुरुपूर्णिमा

आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.) सीकर

26/07/2026
आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ ने किया वृक्षारोपणश्रीमाधोपुर कस्बे के ब्रह्मचारी आश्रम में आज आदर्श एनजीओ के तत्वावधान में ...
26/07/2026

आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ ने किया वृक्षारोपण

श्रीमाधोपुर कस्बे के ब्रह्मचारी आश्रम में आज आदर्श एनजीओ के तत्वावधान में एनजीओ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाज सेवी राकेश कुमार सैनी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया गया । ब्रह्मचारी आश्रम में स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा ,दलिया भी खिलाया गया । इस अवसर पर आश्रम महंत सत्यगिरि महाराज,आदर्श एनजीओ के CEO के के यादव, सचिव राजपाल सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष बलदेव सैनी,उपाध्यक्ष पिंटू सैनी, कोर कमेटी सदस्य विक्रम सैनी, सह संरक्षक लोकेश कुमार सैनी, सलाहकार मोहनलाल सैनी, सदस्य भगवान सहाय आर.बी.स्कूल , सदस्य संदीप सैनी, सदस्य सुरेंद्र सैनी, राजेंद्र कुमावत, IT प्रभारी विकास नामदेव, मुकेश काकोड़िया आदि एनजीओ के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।पर्यावरण प्रेमी राजू बागवान के माध्यम से कुल 11 पेड़ लगाए गए और सैकड़ो गायों को चारा खिलाया गया ।

आदर्श एजुकेशन संस्थान NGO (रजि.) सीकर द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन – 2027आदर्श एजुकेशन संस्थान NGO (रजि...
26/07/2026

आदर्श एजुकेशन संस्थान NGO (रजि.) सीकर द्वारा आयोजित

सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन – 2027

आदर्श एजुकेशन संस्थान NGO (रजि.) सीकर द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि आज आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्धारित की गई।

समाज में सामाजिक समरसता, सादगीपूर्ण विवाह परंपरा को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा 51 जोड़ों का सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजन का विवरण

📅 तिथि: 11 फ़रवरी 2027 (बसंत पंचमी)
📆 वार: शुक्रवार
💑 कुल जोड़े: 51
📍 स्थान: ब्रह्मचारी आश्रम, ब्रह्मचारी मोड़, श्रीमाधोपुर, जिला सीकर (राजस्थान)

इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य नागरिकों, भामाशाहों, समाजसेवियों एवं आमजन से विनम्र अनुरोध है कि वे इस पुण्य एवं सामाजिक आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दें।

आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.) शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में भाईचारे, सहयोग, समानता एवं सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आइए, हम सभी मिलकर इस पुनीत एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

।सादर आमंत्रण।

आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.) सीकर

Happy birthday sir....
25/07/2026

Happy birthday sir....

आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.) सीकर के उपाध्यक्ष  #श्रीमान_कालू_राम_सैनी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई....
15/07/2026

आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.) सीकर के उपाध्यक्ष #श्रीमान_कालू_राम_सैनी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई....

आज प्रातः राजविका की स्टेट ब्रांड एंबेसडर श्रीमती रूमा देवी ने खाटू श्याम जी के दर्शन किए । इसके उपरांत आदर्श एजुकेशन सं...
07/07/2026

आज प्रातः राजविका की स्टेट ब्रांड एंबेसडर श्रीमती रूमा देवी ने खाटू श्याम जी के दर्शन किए । इसके उपरांत आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.) के ब्रोसर का विमोचन किया। इस अवसर पर रूमा देवी ने कहा की आदर्श एनजीओ महिला सशक्तिकरण ,पर्यावरण,शिक्षा चिकित्सा, गौ सेवा आदि क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है मैं दिल से आदर्श एनजीओ के कार्यों की प्रशंसा करती हूं । इस अवसर पर आदर्श एनजीओ के सचिव राजपाल सिंह चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सैनी,उपाध्यक्ष कालूराम सैनी,कोषाध्यक्ष बलदेव सैनी,CEO के के यादव, कोर कमेटी सदस्य विक्रम सैनी आदि उपस्थित रहे ।

आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.) सीकर द्वारा फरवरी माह में होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर भी सामान्य चर्चा हुई ।

Address

Nangal-Nathusar, Teh./Shrimadhopur
Sikar
332712

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adrash Education Sansthan NGO Sikar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby non profit organizations