Tejveer sena

Tejveer sena राष्ट्रीय तेजवीर सेना एक सामाजिक संग?

राष्ट्रीय तेजवीर सेना एक सामाजिक संगठन है तथा इसकी स्थापना 2018 में हुई । इरादे नेक हों तो राहें अनेक मिल जाती हैं । शुरुवाती दौर में समाज के प्रबुद्धजनों के समक्ष यह नेक विचार रखा तो लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसका समर्थन करते हुए कहा कि आज इस प्रकार का सामाजिक संगठन होना निहायत जरूरी है । हमारा उत्साह प्रबल हुआ । एकला चले थे किंतु लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया ।

शुरुवात सीकर जिले से ही की

थी । जिला स्तर पर एक कार्यकारिणी बनाकर समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को राजनीतिक और प्रशासनिक प्लेटफार्म पर ताकत के साथ उठाए तो लोगों का आकर्षण बढ़ा । समाज की अब्रुबका प्रश्न अथवा शहीदों के सम्मान का, युवाओं के रोजगार की समस्याओं अथवा समाज के किसी व्यक्ति के साथ अन्याय हो रहा हो, राष्ट्रीय तेजवीर सेना वहां पहुंचा है । पूरी प्रखरता के साथ अपनी आवाज को बुलंद किया है ।

प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के निदेशक श्री जोगेंद्र जी और उर्मिला मैडम को वैवाहिक वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं ।।Jo...
11/06/2026

प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के निदेशक श्री जोगेंद्र जी और उर्मिला मैडम को वैवाहिक वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं ।।
Jogendra Sunda Prince Education Hub SIKAR

शेखावटी अंचल में झुंझुनूं के छात्र जतिन चाहर और उसके परिवार को बहुत-बहुत बधाई।आईआईटी-जेईई एडवांस्ड परीक्षा की टाॅपर्स टी...
02/06/2026

शेखावटी अंचल में झुंझुनूं के छात्र जतिन चाहर और उसके परिवार को बहुत-बहुत बधाई।

आईआईटी-जेईई एडवांस्ड परीक्षा की टाॅपर्स टीम का हिस्सा बनना सिर्फ सीकर ही नहीं, सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गर्व की बात है।

इस रिजल्ट ने सीकर की श्रेष्ठता को साबित कर दिया है। यहां समर्पित भाव से मेहनत करना सिखाया जाता है और उसी मेहनत से सर्वश्रेष्ठ परिणाम मिलता हैं।

जतिन के साथ ही उसके शिक्षकों को भी बधाई, जो सीकर को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं, जो विद्यार्थियों के कॅरियर में ही अपना जीवन देख रहे हैं।

सभी संस्था प्रधान और शिक्षाविद मिलकर सीकर को राजस्थान ही नहीं संपूर्ण देश का नम्बर 1 शिक्षा का शहर बनाएंगे।
जय वीर तेजाजी महाराज
Tejveer sena Surendra Saharan CLC Sikar Gurukripa Career Institute Prince Education Hub SIKAR

मालाणी के महापुरुष, युवाओं के ह्रदय सम्राट एवं समाज के प्रेरणास्रोत स्व. श्री हरलाल जी जाट की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धां...
02/06/2026

मालाणी के महापुरुष, युवाओं के ह्रदय सम्राट एवं समाज के प्रेरणास्रोत स्व. श्री हरलाल जी जाट की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि ।।
आपके विचार, संघर्ष और सेवा-भाव सदा अमर रहेंगे।
Tejveer sena #जयजवान #जयकिसान

01/06/2026

नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो श्री हनुमान बेनीवाल और सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम जी समाज के दोनों कद्दावर ओर संघर्ष करने वाले नेता है ।
कार्यकर्ताओं को आपसी टीका टिप्पणी से बचना चाहिए ।।

31/05/2026

सीकर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सांड के हमलों में दो लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि गौवंश के उचित रखरखाव के लिए राजस्थान सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।

भाजपा केवल वोट बैंक के लिए गौवंश का नाम लेती है, परंतु आज गौवंश और इंसान दोनों असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने 'आवारा गौवंश' की शब्दावली बदलकर 'निराश्रित गौवंश' तो कर दिया, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें सचमुच पूरी तरह निराश्रित (बेसहारा) ही छोड़ दिया है जिसका अंजाम ऐसे जानलेवा हादसे हैं।

राज्य सरकार को गौवंश के कारण हुए इन हादसों के पीड़ितों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए, एवं भविष्य में ऐसे हादसे न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
Tejveer sena Hanuman Beniwal

31/05/2026

प्रदेशाध्यक्ष का रास्ता रोकने पर रातों-रात SP ज्ञानचंद यादव को हटा दिया...
कुचामन में कार्यकर्ता को जमानत देने पर तहसीलदार का ट्रांसफर कर दिया...
जयपुर के थाने में चाय पिलाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया...
लेकिन कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा को ऑन कैमरा अपमानित करने वाली SHO कविता शर्मा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई!
जबकि किरोड़ी मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SHO कविता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए और कथित फर्जीवाड़े से नौकरी लगने तक के दस्तावेज सार्वजनिक किए थे।
आखिर कार्रवाई के मापदंड अलग-अलग क्यों हैं?
क्या सरकार में नियम व्यक्ति और पद देखकर तय हो रहे हैं?
मुख्यमंत्री को निष्पक्षता दिखानी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में सत्ता का धर्म समान न्याय है, न कि पक्षपात।
जनता सब देख रही है और सवाल पूछ रही है ।।
Tejveer sena Kirodi Lal Meena Hanuman Beniwal

एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल के लिए रेसलर विनेश फोगाट भले ही सेमीफाइनल में बाहर हो गई हो,लेकिन वह आइडल है देश की करोड़ों ...
31/05/2026

एशियन गेम्स 2026 चयन ट्रायल के लिए रेसलर विनेश फोगाट भले ही सेमीफाइनल में बाहर हो गई हो,
लेकिन वह आइडल है देश की करोड़ों लड़कियों की जो जल्द हार मान लेती है,,, विनेश सिस्टम से लड़ी, मानसिक परेशानी झेली और सबसे बड़ी बात अभी 1 साल भी नहीं हुआ है जब एक बच्चे को जन्म दिया।
आसान नहीं होता एक नारी के लिए इन सब चीजों को फेस करते हुए आगे बढ़ाना ।।
सैल्यूट विनेश फोगाट proud of you
Vinesh Phogat Tejveer sena

भाजपा के स्वघोषित नेता मदन राठौड़ अपने समाज की पंचायती करो । हनुमान जी बेनीवाल के साथ संपूर्ण राजस्थान का जाट समाज कंधे ...
30/05/2026

भाजपा के स्वघोषित नेता मदन राठौड़ अपने समाज की पंचायती करो ।
हनुमान जी बेनीवाल के साथ संपूर्ण राजस्थान का जाट समाज कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है ।।
Tejveer sena Hanuman Beniwal

भारतीय लोकतंत्र में सजक प्रहरी के रूप में सेवा दे रहे पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभका...
30/05/2026

भारतीय लोकतंत्र में सजक प्रहरी के रूप में सेवा दे रहे पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं ।।
Tejveer sena

29/05/2026

नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा हटाना राजस्थान सरकार की बहुत बड़ी भूल है मुख्यमंत्री जी एक जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का दोगला व्यवहार आपको बहुत महंगा पड़ेगा ।।
Hanuman Beniwal Tejveer sena

Address

Sikar
332001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tejveer sena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Tejveer sena:

Shortcuts

Share