01/10/2023
गांधी जी का सपना - स्वच्छ भारत हो अपना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मा० प्रधानमंत्री श्री जी के आह्वान पर "एक तारीख़ एक घंटा’’ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत कुकस जयपुर में उजालों के वालंटियरस ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया. उपस्थित सभी जनों से स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की शपथ दिलाई।