Ehsas Social Welfare Society Sawai Madhopur

Ehsas Social Welfare Society Sawai Madhopur An organisation has been working for poor and other vulnerable groups.

19/06/2026
मेरी विरासत – मेरा गौरव अभियानहमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि संस्था के "मेरी विरासत – मेरा गौरव" कार्यक्रम के अंतर्गत...
30/05/2026

मेरी विरासत – मेरा गौरव अभियान
हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि संस्था के "मेरी विरासत – मेरा गौरव" कार्यक्रम के अंतर्गत विरासत प्रेमियों और विभिन्न संस्थाओं से लगातार सुंदर एवं महत्वपूर्ण विरासत स्थलों के छायाचित्र प्राप्त हो रहे हैं।
विशेष रूप से, INTACH Bilaspur Chapter द्वारा संस्था को विरासत से जुड़े 15 उत्कृष्ट छायाचित्र प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, अनेक विरासत प्रेमियों ने भी अपने क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के फोटो भेजकर इस अभियान को समृद्ध बनाया है।
जनभागीदारी को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था द्वारा इस कार्यक्रम की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
संस्था सभी विरासत प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे अपने क्षेत्र, गांव, कस्बे अथवा शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के छायाचित्र भेजकर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
आइए, अपनी विरासत को पहचानें, संजोएं और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में योगदान दें।
#मेरी_विरासत_मेरा_गौरव

अहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी, सवाई माधोपुर द्वारा भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को राहत पहुँचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के ...
13/05/2026

अहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी, सवाई माधोपुर द्वारा भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को राहत पहुँचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “बांध परिंडे–बचाओ परिंदे” अभियान के तहत वन विभाग कार्यालय परिसर में परिंडे लगाए गए।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव क्षेत्र निदेशक, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाई माधोपुर शारदा प्रसाद सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी की सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी इस प्रकार के प्रयासों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. आरती रानी सिंह ने लोगों से अपने घरों, दुकानों एवं मोहल्लों में भी परिंडे लगाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हजारों पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में समाजशास्त्री ममता साहू, वन विभाग के अनेक कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेते हुए नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने और अधिक से अधिक लोगों को इस जनहितकारी अभियान से जोड़ने का संदेश दिया। संस्था द्वारा आगामी दिनों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर “बांध परिंडे–बचाओ परिंदे” अभियान चलाया जाएगा, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।

सवाई माधोपुर। Ehsas Social Welfare Society, सवाई माधोपुर द्वारा भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को राहत पहुंचाने एवं पर्य...
08/05/2026

सवाई माधोपुर। Ehsas Social Welfare Society, सवाई माधोपुर द्वारा भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को राहत पहुंचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “बांध परिंडे–बचाओ परिंदे” अभियान के तहत शुक्रवार को टोंक रोड, सवाई माधोपुर क्षेत्र में 32 परिंडे लगाए गए।
अभियान के दौरान संस्था द्वारा टोंक रोड स्थित होटलों, मकानों, दुकानों एवं पेट्रोल पंपों पर 20 मिट्टी के परिंडे बांधे गए, जबकि 12 परिंडे स्थानीय नागरिकों को उनके घरों पर लगाने हेतु वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने लोगों से इन परिंडों में नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने का अनुरोध करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी की सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है।
संस्था ने आमजन से अपने घरों, दुकानों एवं मोहल्लों में भी परिंडे लगाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हजारों पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है। अभियान को स्थानीय नागरिकों का भी उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। इस अवसर पर संस्था सदस्य जावेद अनवर, मधुसूदन गर्ग, विमलेश गुप्ता, राजेश सिंघल, समीर, अनिल सक्सेना, नरेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था की इस जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहल की सराहना करते हुए अभियान में निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

04/05/2026

प्यासे पक्षियों के लिए अहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने बांधे 22 परिंडे

सवाई माधोपुर। भीषण गर्मी के मौसम में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अहसास सोशल वेलफेयर सोसायट...
04/05/2026

सवाई माधोपुर। भीषण गर्मी के मौसम में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी सवाई माधोपुर द्वारा हिण्डवाड़ क्षेत्र ,मोर डूंगरी से विस्थापित परिवारों की आबादी स्थल तिलकनगर गांव में 22 मिट्टी के जलपात्र (परिंडे) बांधकर “बांध परिंडे–बचाओ परिंदे” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संस्था पदाधिकारियों ने गांववासियों से अपील की कि भीषण गर्मी के दौरान इन परिंडों में नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरते रहें, ताकि प्यासे पक्षियों को जीवनदान मिल सके और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज में प्रसारित हो। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

Address

Near Thathera Kund
Sawai Madhopur
322021

Telephone

+919530162904

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ehsas Social Welfare Society Sawai Madhopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ehsas Social Welfare Society Sawai Madhopur:

Share