17/09/2026
🌿🐅 दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान |
Mission Beat Plastic Ranthambhore ♻️
रणथंभौर टाइगर रिजर्व एवं बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के अंतर्गत रणथंभौर परिक्षेत्र की आरओपीटी रेंज में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग, जोगी महल पार्किंग क्षेत्र एवं गणेश परिक्रमा मार्ग में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य प्रकार का करीब 461 किलो कचरा इक्कठा कर जंगल से बाहर लाकर वन विभाग को सुपुर्द किया गया, ताकि वन क्षेत्र में कचरे के नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सके और रणथंभौर का प्राकृतिक वातावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहे ।
हमारी समिति पिछले कई वर्षों से रणथंभौर क्षेत्र में नियमित स्वच्छता अभियानों, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रमों, विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण शिक्षा तथा समुदाय की भागीदारी के माध्यम से संरक्षण कार्य कर रही है।
यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि रणथंभौर को प्लास्टिक मुक्त रखने और वन्यजीवों के सुरक्षित प्राकृतिक आवास को स्वच्छ बनाए रखने की निरंतर पहल है।
इस अवसर पर आरओपीटी रेंज के रेंजर अश्वनी प्रताप सिंह, वनपाल भीम सिंह, वनकर्मी सीताराम एवं राजेश तथा समिति के सदस्य भवानी शेरपुर, गोलू मीना, मनराज मीना, सुरेंद्र मीना, दिलराज सैनी, विजेंद्र सैनी, दिलखुश, राजेश सैनी, राजेश कुतलपुरा, अजीत कुमार बैरवा हिम्मतपुरा, दिलखुश कुतलपुरा, रूप सिंह मीना आदि मौजूद रहे।
♻️ हमारा संकल्प — Plastic Free Ranthambhore
Ranthambhore National Park
Mission Beat Plastic Ranthambhore Abhiyaan
Bagh Sanraksan Avm Grameen Vikas Samiti Sawai Madhopur