28/07/2026
PARADISE – 257th Activity – Jul 2026
बच्चों के पढ़ाई के लिए रेनकोट
सबसे सुखी वही है जो किसी और के काम आए. किसी को कुछ देना महज दान मात्र नहीं होता है, यह जीवन का एक सार्थक बदलाव होता है. जब आप किसी के लिए कुछ अच्छा करते हैं तो कई और लोगों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं और यही रहना एक सामाजिक प्रयास बन जाती है.
एक छोटी-सी पहल… बड़ी मुस्कान के नाम
Paradise परिवार की ओर से प्रगति केंद्र, बस्ती कंप्यूटर लर्निंग सेंटर में अध्ययनरत निर्धन एवं ज़रूरतमंद बच्चों के बीच वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए रेनकोट वितरित किए गए।
हमारा उद्देश्य केवल रेनकोट देना नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि बारिश किसी भी बच्चे की शिक्षा के रास्ते में बाधा न बने। हर बच्चे की मुस्कान ने यह विश्वास और मजबूत किया कि समाज के छोटे-छोटे प्रयास किसी के भविष्य में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
शिक्षा तभी सार्थक है, जब हर बच्चा मौसम, परिस्थितियों और आर्थिक अभाव से ऊपर उठकर सीखने का अवसर प्राप्त करे। आइए, मिलकर ऐसे ही अनेक सपनों को उड़ान दें… क्योंकि किसी बच्चे की शिक्षा से बड़ा कोई सामाजिक निवेश नहीं।
“बारिश की बूंदें अब उनकी राह नहीं रोकेंगी,
उनके सपनों को मंज़िल तक पहुँचने से कोई नहीं रोक पाएगा।”
कुल परियोजना लागत रु 15,000
Item List
50 Raincots
Paradise सोसायटी के बारे में जानकारी
यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सोसायटी है। मई 2019 में समान विचारधारा वाले दोस्तों द्वारा स्थापित, समाज भारत में गरीबों को राहत देने, चिकित्सा राहत, शिक्षा और सामान्य सार्वजनिक उपयोगिता की किसी भी अन्य वस्तु की उन्नति के लिए काम करता है, धर्म, जाति, रंग, पंथ, या लिंग के किसी भी भेद के बिना। कोई धार्मिक, कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्त पोषित ट्रस्ट और कोई समुदाय आधारित गतिविधि नहीं की जाती है। हम हर महीने ऐसे संगठन को सहायता के लिए चुनते हैं जो सचमुच में समाज में एक उल्लेखनीय काम कर रही होती है और उसे सही मायनों में वित्तीय सहायता की जरूरत है।
हम योगदान करने वाले हमारे सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। हमारे सोसाइटी की सदस्यता हेतु कृपया मोबाइल नंबर 9431115330 (Hony President), 9431114266 (Hony Secretary), 9835124444 (Hony Treasurer) पर संपर्क करें.