Aicctu BIHAR

Aicctu BIHAR AICCTU_ऐक्टू (ALL INDIA CENTRAL COUNCIL OF TRADE UNION'S)

ECREU द्वारा आज 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर पटना एवं दानापुर जंक्शन पर हुए प्रदर्शन की तस्वीर. आज ECREU के आह्वान पर EC...
09/08/2026

ECREU द्वारा आज 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर पटना एवं दानापुर जंक्शन पर हुए प्रदर्शन की तस्वीर. आज ECREU के आह्वान पर ECR के पांचो मंडलों (दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद, डी.डी.यू) तथा उत्पादन इकाइयों ( हरनौत, प्लांट डिपो, समस्तीपुर) मे किया गया जहाँ बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी दी I

👉 4 #लेबर_कोड रद्द करो !
👉 NPS -UPS रद्द करो, लागू करो!
👉 जनता की सवारी #रेल गाड़ी का #निजीकरण बंद करो !
👉 फिक्स टर्म एम्प्लॉयमेंट रद्द करो !
👉 ठेका- आउटसोर्स प्रथा बंद करो !
👉 रेल कर्मियों को बोनस दो !
👉 रेल कर्मी के माता पिता को स्वास्थ्य एवं रेल पास सुविधा दो!
👉 रेल का निजीकरण कर अडानी अंबानी जैसे कॉरपोरेटों के हवाले करना बंद करो।

CPIML Liberation, Bihar Ram Bali Prasad Communist Party of India -Marxist Leninist- Liberation CPIML Ranvijay Kumar Saroj Chaubey Sarvjit Singh Shashi Yadav Hindustan AICCTU-All India Central Council of Trade Union Allahabad Santosh Paswan Paswan Saroj Chaubey

ECREU (इसीआरईयू) से जुड़े रेल कर्मियों ने "भारत छोड़ो दिवस"  पर 4 लेबर कोड ,एनपीएस - यूपीएस , निजीकरण भारत छोड़ो के आह्वान...
09/08/2026

ECREU (इसीआरईयू) से जुड़े रेल कर्मियों ने "भारत छोड़ो दिवस" पर 4 लेबर कोड ,एनपीएस - यूपीएस , निजीकरण भारत छोड़ो के आह्वान पर पटना जंक्शन सहित सभी मंडलों पर किया कन्वेशन एवं प्रदर्शन
OPS (पुरानी पेंशन स्कीम) एवं रेल कर्मियों को बोनस तथा रेल कर्मी के माता- पिता के लिए चिकित्सा एवं रेल पास सुविधा की उठाई मांग- ईसीआरईयू*

*पटना जंक्शन पर प्रदर्शन तथा हाजीपुर जोन के सभी 5 मंडलों में किया कन्वेशन प्रदर्शन - संतोष पासवान, केंद्रीय अध्यक्ष ,ईसीआरईयू*

*पटना जंक्शन पर ऐक्टू नेता रणविजय कुमार एवं जितेंद्र कुमार ने किया संबोधित*

पटना, 09 अगस्त 26

ऐक्टू एवं आईआरईएफ से संबद्ध तथा पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन में एकमात्र मान्यता प्राप्त ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) के पूर्व घोषित आह्वान पर पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक तथा दानापुर जंक्शन पर आज 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर 4 लेबर कोड, एनपीएस -यूपीएस रद्द करो, जनता की सवारी रेलगाड़ी का निजीकरण करना बंद करो नारे पर भारत छोड़ो दिवस मनाया। इस दौरान

आज पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी से पश्चिमी किनारे तक ईसीआरईयू के सहायक महासचिव संजय कुमार, के नेतृत्व मे रेल कर्मियों ने मार्च निकालकर पटना जंक्शन के मुख्य निकास द्वार के बाहर सभा किया। इस दौरान रेल कर्मियों ने
पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीस) एवं रेल कर्मियों को बोनस तथा रेल कर्मी के माता- पिता के लिए चिकित्सा एवं रेल पास सुविधा लागू करने की पुरजोर मांग किया।

इस सभा को तथा यूनियन कार्यालय में हुए कन्वेंशन को मुख्य रूप से ऐक्टू के राज्य सचिव रणविजय कुमार तथा ऐक्टू सह रेल नेता जितेन्द्र कुमार ने सम्बोधित किया ।

पटना जंक्शन पर हुए कन्वेंशन एवं प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार की कारपोरेटप्रस्त निजीकरण वाली नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता की सवारी रेल गाड़ी के निजीकरण के रास्ते रेल तथा देश की संपतियों को अदानी अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों के हवाले करने का आरोप लगाया।

उन्होंने 4 लेबर कोड को मजदूरों के लिए आधुनिक गुलामी का दस्तावेज बजाया और इसे रद्द करने के साथ ही फिक्स टर्म एम्प्लॉयमेंट, ठेका और आउटसोर्स प्रथा पर रोक लगाने की मांग को उठाया। साथ ही रेल कर्मचारियों को बोनस देने,रेल कर्मी के माता- पिता के लिए चिकित्सा एवं रेल पास सुविधा लागू करने की पुरजोर मांग किया।

पटना जंक्शन पर हुए कन्वेशन सह प्रदर्शन में अन्य लोगों में
ईसीआरईयू के राम बाबू पसवान, केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार, ऐक्टू राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू शर्मा,केंद्रीय संगठन सचिव दानापुर मंडल के पधाधिकारी संजय कुमार, निशांत कुमार, धीरज कुमार, शंकर दयाल प्लांट डिपो से शाखा अध्यक्ष केशव ज्योति मुख्यालय हाजीपुर के शाखा उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव सत्यम कुमार, चंद्रकांत हिमांशु, संगठन सचिव पटना निर्माण शाखा के शाखा अध्यक्ष नागेंद्र कुमार, सचिव हेमंत कुमार के साथ साथ पटना शाखा के कई पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया l

इस अवसर पर रामबाबू पसवान ने कर्मचारियों को एक होकर अपनी समस्याओं के लिए आवाज बुलंद करने के लिए कहा l सहायक महासचिव संजय कुमार ने पुरानी पेंशन के लिए हूँकार भरा और कर्मचारियों से इस लडाई मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कहा l इसी कड़ी मे आगे संगठन सचिव प्रवीण कुमार ने ECREU को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कर्मचारियों को ECREU से जुड़ने की अपील की l इस सभा को केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा कई मंडल एवं शाखा के पदाधिकारियों ने संबोधित किया जिसमे संजय कुमार(दानापुर मंडल से), धीरेंद्र कुमार सिन्हा, हेमंत कुमार, नागेंद्र कुमार, सत्यम कुमार आदि प्रमुख रहे।

इस बीच ईसीआरईयू के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि
यह कार्यक्रम ईसीआरईयू के केंद्रीय कमिटी के अहवाहन पर पूर्व मध्य रेल के सभी पांचो मंडलों (दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद, डी.डी.यू) तथा उत्पादन इकाइयों ( हरनौत, प्लांट डिपो, समस्तीपुर) मे आयोजित किया गया, जहाँ हजारों कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाया और रेल के निजीकरण, 4 लेबर कोड ,और एनपीएस यूपीएस को रद्द करने का पुरजोर आवाज बुलंद किया।

*संजय कुमार*
सहाय महासचिव/ECREU
मो.न.- 9771460938

 #लड़ेंगे_जीतेंगे।! नगर निकाय-सफाई कर्मियों की 30 जुलाई 26 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज समाप्त हो गया। मजबूती से हड़त...
06/08/2026

#लड़ेंगे_जीतेंगे।! नगर निकाय-सफाई कर्मियों की 30 जुलाई 26 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज समाप्त हो गया। मजबूती से हड़ताल कर सरकार को झुकाने के लिए #सफ़ाई कर्मियों को #बधाई। किन्तु यह अधूरी जीत है, नगर निकायों से आउटसोर्सिंग की लुटेरी व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर पूरे बिहार के नगर निकाय के #आउटसोर्स कर्मियों को एक समान बढ़े हुए दर से मजदूरी लागू कराकर ही पूरी जीत हासिल किया जा सकता है।
पूरी जीत के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे।

मजबूती से हड़ताल कर सरकार को झुकाने के लिए समस्त आउटसोर्स,दैनिक वेतन भोगी सफाई एवं निकाय कर्मियों,बिहार राज्य स्थानीय कर्मचारी महासंघ के पदधारकों ,संयुक्त मोर्चा के नेताओं को ऐक्टू की ओर से बहुत बहुत बधाई।

विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ हड़ताली नेताओं की हुई समझौता वार्ता का लिखित समझौता पत्र।

ऐक्टू ने हड़ताली सफाई- निकाय कर्मियों के एकजुटता में राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मनाया प्रतिवाद दिवस, प्रतिवाद दिवस...
05/08/2026

ऐक्टू ने हड़ताली सफाई- निकाय कर्मियों के एकजुटता में राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मनाया प्रतिवाद दिवस, प्रतिवाद दिवस के तहत पटना में किया प्रतिवाद मार्च.*

*हड़ताली सफाई निकाय कर्मियों से सम्मानजनक वार्ता कर सभी मांगे जल्द से जल्द पूरा करे सरकार - ऐक्टू

भाजपा-जदयू सरकार जंतर मंतर आंदोलन और बांकीपुर चुनाव परिणाम से सबक ले - शशि यादव

निर्धारित मजदूरी में लुट और असमानता खत्म करे सरकार - रणविजय कुमार,ऐक्टू*

नगर निकायों में कार्यरत आउटसोर्स सफाई एवं अन्य कर्मियों की सेवा नियमित करे और निगम का निजीकरण बंद करे सरकार - रणविजय कुमार,ऐक्टू*

पटना 05 अगस्त 26

राज्य के सभी नगर निगमों, परिषद एवं पंचायतों के सफाई -निकाय कर्मी नगर निकायों में आउटसोर्स-ठेका प्रथा समाप्त करने, ऐसे सभी दैनिक वेतन भोगी -आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समायोजन करने तथा एसीपी व एमएसीपी पर लगी रोक वापस लेने आदि तीन सूत्री मांगो की पूर्ति को लेकर पिछले 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

भाजपा - जेडीयू सरकार अहंकारी भाव से इनकी मांगो पर सम्मानजनक वार्ता कर सभी मांगे पूरी करने के बजाए हड़ताल को लंबा खींच आन्दोलनकारियों को थकाने की नीयत पर काम कर रही है ।

ऐक्टू (एआईसीसीटीयू) ने भाजपा- जेडीयू सरकार के इस अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ हड़ताली सफाई -निकाय कर्मियों के आंदोलन एवं उनकी मांगों की एकजुटता में आज राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर प्रतिवाद मार्च एवं सभा आयोजित कर हड़ताली सफाई - निकाय कर्मियों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर किया।

राजधानी पटना में ऐक्टू से जुड़े मजदूर संगठनों जिसमें खेग्रामस से जुड़े खेत मजदूर, ऑटो रिक्शा (टेंपो) चालक से जुड़े चालक एवं फुटपाथ दुकानदारों ने ऐक्टू के बैनर तले जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन होते हुए पुनः जीपीओ गोलंबर तक एक प्रतिवाद मार्च निकाला।

प्रतिवाद मार्च निकाल ऐक्टू ने भाजपा जेडीयू सरकार से हड़ताली नेताओं से उनकी सभी मांगों पर सम्मानजनक वार्ता कर वर्षों से लंबित मांगे पूरा करने की मांग को उठाया। ऐक्टू ने नगर निगमों - निकायों में आउटसोर्स प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने, निजीकरण पर रोक लगाने और आउटसोर्स पर कार्यरत सभी कर्मियों की सेवा का समायोजन की मांग को प्रमुखता से उठाया।

जीपीओ गोलंबर पर ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी सह स्कीम वर्कर्स नेत्री शशि यादव ने सरकार से जंतर मंतर के जेनजी आंदोलन और बांकीपुर चुनाव परिणाम से सबक लेने की बात कहते हुए सरकार पर समाज के सबसे दबे कुचले सफाई - निकाय कर्मियों के अधिकारों का हनन करने का आरोप सरकार पर लगाते हुए कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना से लड़ रहा था लोग एक दूसरे की मदद कर रहे थे तब भाजपा सरकार आपदा में अवसर का लाभ उठाते हुए सफाई कर्मियों के अधिकारों में लुट कर रही थी,अधिकारों को समाप्त कर रही थी।

ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार ने सरकार से नगर निकायों में कार्यरत आउटसोर्स सफाई एवं अन्य कर्मियों की सेवा नियमित करने और निगम का निजीकरण बंद करने का मामला उठाते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला,उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाले नगर विकास विभाग को लुट का मॉडल बताया। उन्होंने *सफाई- निकाय कर्मियों के निर्धारित मजदूरी में लुट मचाने और मजदूरी के असमानता को दूर करने की मांग को उठाया*।
उन्होंने कहा कि बिहार के किसी भी नगर निकाय के *आउटसोर्स एवं दैनिक कर्मियों को निर्धारित मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता,इस राशि में वर्षों से लुट जारी है* ,सफाई मजदूरों की मजदूरी में भी भाजपा सरकार लुट मचाए हुए है। उन्होंने सरकार से हड़ताली नेताओं से सम्मानजनक वार्ता कर सभी मांगे को बिना शर्त मानने की मांग किया।

सभा को ऐक्टू से संबद्ध बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव एवं जारी हड़ताल के प्रमुख नेता चंद्रशेखर कुमार ने सम्बोधित करते हुए सरकार पर वार्ता से भागने का आरोप लगाया ,उन्होंने सरकार पर मांगो को अनसुना कर आंदोलन को लम्बा खींच थकाने की रणनीति पर काम करने का आरोप लगाया,कहा कि सरकार को आंदोलन का सम्मान करना चाहिए और आंदोलनकारी हड़ताली नेताओं से अविलंब सम्मानजनक वार्ता कर मांगे पूरी करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा जेडीयू प्रभाव वाले स्थानीय नगर निकायों में निकायों के चेयरमैन द्वारा हड़ताली मजदूरों को डराने धमकाने का आरोप लगाया।

प्रतिवाद मार्च में प्रमुख रूप से ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार, एमएलसी सह स्कीम वर्कर्स नेत्री शशि यादव , कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडेरेशन महासचिव एस.के.शर्मा, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ महासचिव चंद्रशेखर कुमार,ऐक्टू राज्य सचिव मुकेश मुक्त, खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुध्न साहनी, ऑटो रिक्शा (टेंपो) चालक संघ महासचिव मुर्तजा अली, माले पटना महानगर सचिव जितेंद्र कुमार,निर्माण मजदूर यूनियन नेता राजकुमार उर्फ पप्पू शर्मा एवं देवीलाल शामिल थे। ऐक्टू राज्य उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव एवं जारी हड़ताल के प्रमुख नेता चंद्रशेखर कुमार आज के प्रतिवाद मार्च में खासतौर से शामिल थे।

*राज्य भर में ऐक्टू का प्रतिवाद संपन्न हुआ* ,

आज ऐक्टू के राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत राजधानी पटना एवं पटना जिला के मसौढ़ी, नौबतपुर, फतुहा सहित राज्य के विभिन्न जिलों यथा बिहार शरीफ,नवादा, जमुई, शेखपुरा, जहानाबाद,गया आरा,बक्सर, डुमरांव , डिहरी-ऑन सोन, गोपालगंज,सिवान,बेतिया एवं मोतिहारी,हाजीपुर,मुजफ्फरपुर, सिवान आदि स्थानों के अलावे अन्य दर्जनो स्थानों पर भारी संख्या में ऐक्टू के बैनर तले आज प्रतिवाद मार्च एवं प्रतिवाद सभा संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी के नाम मांग पत्र सौंप सरकार से हड़ताली नेताओं से सम्मानजनक वार्ता कर मांगे पूरी कर हड़ताल समाप्त कराने तथा निर्धारित मजदूरी में जारी लूट और असमानता को दूर करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

*रणविजय कुमार*
राज्य सचिव
ऐक्टू (एआईसीसीटीयू)

बिहार में 30 जुलाई से नगर निगम का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है । हड़ताली सफाई निकाय कर्मचारियों के समर्थन में ऐक्टू ने आ...
05/08/2026

बिहार में 30 जुलाई से नगर निगम का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है । हड़ताली सफाई निकाय कर्मचारियों के समर्थन में ऐक्टू ने आज 5 अगस्त को पूरे बिहार में प्रतिवाद मार्च आयोजित किया। पटना में जीपीओ गोलंबर से मार्च निकालकर स्टेशन गोलंबर से पुनः GPO गोलंबर पहुंच कर सभा आयोजित किया । हड़तालियों की 3 सूत्री मांग जल्द से जल्द सरकार माने। आउटसोर्स प्रथा खत्म करे,ऐसे नियोजित सभी कर्मियों का स्थाई पदों पर समायोजन करे तथा एसीपी एवं एमसीपी का लाभ लागू करने के लिए इस ओर लगी रोक को वापस ले।

05/08/2026
हड़ताली सफाई मजदूरों के समर्थन में 5 अगस्त को ऐक्टू करेगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन.पटना 3 अगस्त 26हड़ताली नगर निकाय-स...
03/08/2026

हड़ताली सफाई मजदूरों के समर्थन में 5 अगस्त को ऐक्टू करेगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन.

पटना 3 अगस्त 26

हड़ताली नगर निकाय-सफाई कर्मियों की मांगों और *हड़ताल के समर्थन में सरकार से हड़ताली संगठनों के नेताओं से सम्मान जनक वार्ता कर तीन सूत्री मांगे अविलंब पूरी करने को लेकर ऐक्टू (एआईसीसीटीयू) ने 5 अगस्त को पूरे बिहार के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की घोषणा किया है*।

आज पटना ऐक्टू राज्य मुख्यालय में ऐक्टू राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी की विशेष उपस्थिति में राज्य मुख्यालय से जुड़े ऐक्टू नेताओं की हुई बैठक से उक्त निर्णय लिया गया।

बैठक में ऐक्टू मुख्यालय से जुड़े स्कीम वर्कर्स नेत्री सह एमएलसी शशि यादव, विद्यालय रसोइया नेत्री सरोज चौबे,ऐक्टू राज्याध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद, राज्य सचिव रणविजय कुमार, ऐक्टू राज्य उपाध्यक्ष सह महासंघ (गोप गुट) सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद, ऐक्टू राज्य सचिव मुकेश मुक्त, निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष एस के शर्मा, असंगठित कामगार महासंघ (ऐक्टू) राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि नेता शामिल थे।

बैठक में खेग्रामस राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा खासतौर से मौजूद थे ।

*रणविजय कुमार*
राज्य सचिव,ऐक्टू ,बिहार

ऐक्टू के दिवंगत महासचिव आर एन ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा संपन्न ◾नोएडा -मानेसर का मजदूर एवं जेन जी छात्र आंदोलन एक दूसरे स...
02/08/2026

ऐक्टू के दिवंगत महासचिव आर एन ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा संपन्न ◾नोएडा -मानेसर का मजदूर एवं जेन जी छात्र आंदोलन एक दूसरे से जुड़ा हुआ है ,शिक्षा-परीक्षा,सम्मानजनक रोजगार और मजदूरी का सवाल देश का प्रमुख सवाल -दीपंकर, महासचिव, माले◾आर एन ठाकुर को बताया क्रांतिकारी मजदूर आंदोलन का प्रमुख संगठनकर्ता, ठाकुर जी की क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान - राजीव डिमरी, महासचिव,ऐक्टू◾श्रद्धांजलि सभा में 50 से ज्यादा मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग,हॉल पड़ा छोटा

पटना, 02 अगस्त 2026

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू - एआईसीसीटीयू) के दिवंगत बिहार राज्य महासचिव और बिहार ऐक्टू ,निर्माण मजदूर यूनियन, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, असंगठित कामगार महासंघ, ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन (ईसीआरईयू ) सहित संयुक्त बिहार में करीब दो दर्जन से अधिक यूनियन के संस्थापक तथा प्रमुख जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे कॉ० आर०एन० ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा आज पटना के आईएमए हॉल में संपन्न हो गया। सभा का आयोजन ऐक्टू बिहार राज्य कमिटी ने किया था।

ऐक्टू के बिहार राज्य महासचिव रहे ठाकुर का निधन ब्रेन स्ट्रोक के बाद इलाज के दौरान 5 जुलाई को पीएमसीएच में हो गया था।

ऐक्टू बिहार राज्य अध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद की अध्यक्षता एवं ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, ऐक्टू राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने सम्बोधित किया।

दीपंकर भट्टाचार्य ने आर एन ठाकुर को गांव के गरीबों का क्रांतिकारी कम्यूनिस्ट नेता बताया। उन्होंने मजदूरों को संगठित किया, वे एक बेहतरीन संगठनकर्ता थे। जंतर मंतर पर शिक्षा में कारगर सुधार का आंदोलन चला वही नोएडा मानेसर के नौजवान मजदूरों ने भी मजदूरी और अधिकार को लेकर आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि नोएडा -मानेसर का मजदूर एवं जेन जी छात्र आंदोलन एक दूसरे से जुड़ा हुआ है ,शिक्षा-परीक्षा,सम्मानजनक रोजगार और मजदूरी का सवाल देश का आज प्रमुख सवाल है।
उन्होंने कहा कि वो भी नई पीढ़ी के मजदूर थे। Genz मज़दूर और छात्र दोनो आंदोलन में हैं। हमे शिक्षा सुधार के लिए, रोजगार के लिए चल रहे आंदोलन में साथ खड़ा रहना है।।पटना तक छात्रों का अभूतपूर्व उभार देखने को मिला और दिल्ली से बिहार तक समाज के विभिन्न तबकों का व्यापक समर्थन आंदोलन को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति की आड़ में शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है जिसे इस बार देश का Genz ने चिन्हित कर लिया और निर्णायक लड़ाई लड़ी।दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के बाद अब जवाबदेही गृह मंत्री की भी तय होनी चाहिए।

राजीव डिमरी ने मजदूरों से आर एन ठाकुर को क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन आंदोलन का नेता एवं प्रमुख संगठनकर्ता बताया, उन्होंने ठाकुर जी के क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नए चार लेबर कोड, एनपीएस, निजीकरण के खिलाफ उचित न्यूनतम मजदूरी भुगतान की गारंटी ,ओवरटाइम मजदूरी की गारंटी,रोजगार की गारंटी एवं सेवा सुरक्षा की गारंटी के सवाल पर आने वाले दिनों में नोयडा मानेसर एवं gen z आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा को प्रमुख रूप से ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडेरेशन की राष्ट्रीय महासचिव सह एमएलसी शशि यादव, खेग्रामस राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा, ऐपवा राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी , ऐक्टू,झारखंड राज्य महासचिव शुभेंदु सेन, महासंघ (गोप गुट) राज्य के सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद, ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान, कोल माइंस वर्कर्स यूनियन, झारखंड के केंद्रीय संयुक्त सचिव कार्तिक प्रसाद हरि, मोटर कामगार यूनियन,गिरिडीह, झारखंड उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद हरि सहित बिहार के केंद्रीय ट्रेड यूनियन से जुड़े संगठन यथा सीटू नेता संजय चटर्जी, एआईयूटीयूसी नेता सूर्यकार जितेंद्र, इंटक नेता अखिलेश पांडे, एआईयूटीयूसी नेता वीरेंद्र ठाकुर,टीयूसीसी नेता शिवजी प्रसाद यादव , स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने सम्बोधित किया। दिवंगत ठाकुर जी के सहपाठी रहे एवं ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन(AICWF) के राष्ट्रीय महासचिव एस के शर्मा ने आर एन ठाकुर के जीवन वृत्त का पर्चा पढ़ा।

ठसाठस भरे आईएमए हॉल के अंदर जितने लोग थे उतने ही बाहर खड़े थे। श्रद्धांजलि सभा में आशा,रसोइया,आंगनबाड़ी, सफाई मजदूर, फैक्ट्री मजदूर,रेल मजदूर सहित असंगठित क्षेत्र से जुड़े करीब पच्चास यूनियनों के 600 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया।
रणविजय कुमार
राज्य सचिव,बिहार ,पटना
(AICCTU -ऐक्टू)

Ram Bali Prasad Saroj Chaubey Ranvijay Kumar NDTV India CPIML Liberation, Bihar Communist Party of India -Marxist Leninist- Liberation CPIML Aicctu HQ Aicctu UP Aicctu Uttrakhandएक्टू उत्तराखंड

02/08/2026

#बिहार ्टू R.N.Thakur #श्रद्धांजलि
#सभा

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aicctu BIHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aicctu BIHAR:

Shortcuts

Share

Category