18/12/2025
आज बहुत हीं ख़ुशी महसूस हो रहा है क्योंकि बड़े प्रयत्न के बाद, लगातार Sr. DPO /DDU श्री उज्ज्वल आनंद सर से वार्ता के बाद अंततः डीडीयू मंडल में कार्यरत हमारे रेलकर्मी भाइयों को उनका वाज़िब हक़ अर्थात उनकी मजदूरी का मेहनतना जो की उनका अधिकार बनता है उनको प्रमोशन मिल गया। कई बार ECREU DDU टीम Sr. DPO /DDU सर से वार्ता कर 8वें वेतन आयोग जो जनवरी 2026 से लागू होगा उससे पहले सभी डीजल शेड एवं समस्त डिवीज़न का प्रमोशन की बातें रखी और उन्होंने कहा की मै आपको आश्वासत करता हूँ की आपके किसी भी कर्मचारी का नुकसान नहीं होगा और Sr. DPO /DDU श्री उज्ज्वल आनंद सर जी ने ससमय सभी का प्रमोशन निकाल दिया इसके लिए उनको रेलकर्मी एवंसंगठन की तरफ से हार्दिक धन्यवाद ।
इस लिस्ट में लगभग सारे विभाग में रिकार्ड तोड़ प्रमोशन हुआ है । TM का लगभग 350 से ज्यादा प्रमोशन हुआ ,C&W -विभाग में टेक 3,2,1 का प्रमोशन हुआ ,TRS शेड में टेक का प्रमोशन, MCM का प्रमोशन हुआ, रुंनिंग में LPM, LPP, LPS, SR ALP में प्रमोशन हुआ, TTI लोगो का प्रमोशन हुआ, ENGG का फाइनल पोजीशन पर है ये प्रमोशन की लिस्ट इतनी लंबी है कि ग्रुप में डाला जाय तो एक लंबी लाइन लग जायेगी और सारी बाते मैं हवा में नही कर रहा हूं,100% खरा बोल रहा हूँ।
इस कड़ी मे मेरे DDU मंडल ECREU के पदाधिकारी लगातार COS एवं OS से जुड़े रहे और परिणाम आपके सामने है, DDU मंडल ECREU के पदाधिकारी को इंकलाबी अभिनन्दन व लाल सलाम
आप विश्वास बनाये रखे ECREU न रुकी है न रुकेगी
रेलकर्मी हितों में लगातार हर बार प्रयत्नशील एवं संघर्षशील ।
धन्यवाद
ECREU परिवार
जय ECREU, तय ECREU.