05/10/2026
आज दिनांक 5.10.2026 को प्रातः 11 बजे उद्योग और व्यापार की अग्रणी संस्था फीटा फैसिलिटेशन फॉर इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा फजलगंज में स्थित मीटिंग हॉल में समाज में सुरक्षा दे रहे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्य में अधिक दक्ष बनने और उच्चीकृत तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु गुड़गांव स्थित मैदानता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराया गया जिसमें ब्लड शुगर, बी पी, बोन डेंसिटी टेस्ट, लंग्स, कैपेसिटी टेस्ट, ईसीजी आदि जांचें निशुल्क करवाई गई एवं मेदांता अस्पताल गुड़गांव से आए हुए मास्टर ट्रेनर के द्वारा बेसिक लाइफ सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने वालों में कानपुर जनपद के सभी 12 फायर स्टेशनों के अधिकारी कर्मचारी रहे जिनका मार्गदर्शन और नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया
उक्त प्रशिक्षण में सीपीआर ट्रेनिंग दी गई, साथ ही में आग में झुलसने पर उससे बचाव के रास्तों एवं प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई, आग लगने पर बचाव कर्मियों या आम नागरिकों के द्वारा अत्यधिक धुआं, सांस की नली से अंदर जाने पर बचाव और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।