Poultry Farmers Broilers Welfare Federation

Poultry Farmers  Broilers Welfare Federation A Voice of Broilers Farmer, Across India

उत्तरप्रदेश ब्रायलर बाजार के भाव पुरे देश में कम क्यों...??चैनल पर पूरा विवरण : 👇 https://whatsapp.com/channel/0029Vb78e...
19/01/2026

उत्तरप्रदेश ब्रायलर बाजार के भाव पुरे देश में कम क्यों...??
चैनल पर पूरा विवरण : 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb78ercEKyZF3smQZr1W/126

Follow पोल्ट्री मित्र ेख's WhatsApp Channel. पोल्ट्री उद्योग जानकारियों, समस्याओं, समस्याओं के समाधान सुझाव, प्रशासनिक जानकारियां, सामयिक घटनाक्रम, सार्थक विचार विमर्श एवं नॉलेज हेतु इस चैनल से जुड़ें।. Join 1K followers for the latest updates.

*उत्तरप्रदेश ब्रॉयलर्स बाजार पीड़ा* समस्या का विस्तृत विवरण एवं पोल्ट्री उधोग निरंतर जानकारीयों हेतु "पोल्ट्री मित्र - ए...
06/01/2026

*उत्तरप्रदेश ब्रॉयलर्स बाजार पीड़ा*

समस्या का विस्तृत विवरण एवं पोल्ट्री उधोग निरंतर जानकारीयों हेतु "पोल्ट्री मित्र - एफ. एम. शेख़" चैनल से जुड़ें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb78ercEKyZF3smQZr1W/104

Follow पोल्ट्री मित्र ेख's WhatsApp Channel. पोल्ट्री उद्योग जानकारियों, समस्याओं, समस्याओं के समाधान सुझाव, प्रशासनिक जानकारियां, सामयिक घटनाक्रम, सार्थक विचार विमर्श एवं नॉलेज हेतु इस चैनल से जुड़ें।. Join 1K followers for the latest updates.

20/07/2025

मेरे विचार - एफ.एम. शेख़ ....✒️

प्रिय छोटे पोल्ट्री किसानों,
मैं यह देख रहा हूं की आप बगैर सोचे समझे बेफिजूल 2200 ग्राम साइज सीमा का विरोध कर रहे है। अरे भाई आप लोग 2200 ग्राम साइज सीमा का विरोध करने के बजाय चूज़े के अधिकतम दाम 30 रुपया की आवाज़ को क्यों बुलंद नहीं करते..? आप क्यों परेशान है..? अरे आप बचे ही कितने हो..? आपको तो वैसे भी फ्री ज़ोन में गिना जाता है, आपको तो प्रदूषण विभाग भी कानून के दायरे में नहीं लाता है। प्रदूषण बड़ी यूनिटों से फैलता है। प्यारों प्रदूषण कौन फैला रहा है उसको समझिए। आपके ऊपर कोई जुर्माना नहीं लगाने वाला है।

पूरा उद्योग जानता है कि 2200 ग्राम से ऊपर मुर्गा नहीं होने देंगे झंडा बुलंद करने वालों की नीयत में खोट है, खाते में 15 15 लाख रुपए आयेंगे की तरह एक "जुमला" है। चलो, मान लेते है की झंडाबदारों की नीयत में कोई खोट नहीं है तो समय बड़ा बलवान है, इसका फैसला हमें समय पर छोड़ देना चाहिए। अब आपको यह समझना होगा अगर बड़े प्लेयर्स 2200 ग्राम का नियम पालन करते है तो यह उनके लिए भी, आपके लिए भी और इसमें पूरे उद्योग का भला है, यह सत्य है।

मेरे हिसाब से अब आपको क्या करना चाहिए:
1- चूज़े का रेट अधिकतम 30 रुपया हो उसकी आवाज़ बुलंद करना चाहिए। इससे उद्योग में लेवल प्ले फील्ड बनेगा।
2- एक छोटा ग्राइंडर मिक्सर लगाकर अपना फ़ीड बनाइए, यह अब बहुत आसान काम है, हमारी हेल्प डेस्क - एफ. एम. शेख़ 7318002464 इसमें आपकी मदद कर देगी। अपना फीड बनाएंगे तो फार्म परफोर्मेंस बढ़ेगी और एक मुर्गे पर 15 से 20 रुपया लागत भी सस्ती आएगी, सालाना पालन क्षमता पर इसका फायदा जोड़कर देखिएगा। उत्तरप्रदेश में सरकार फीड बनाने के लिए बिना ब्याज बिना गारंटी का 5 लाख 4 वर्ष के लिए लोन भी दे रही है।
3- अंडर कैपेसिटी व निरंतर उत्पादन कीजिए और मुर्गे को समय पर बचिए।
4- अपने फॉर्म, निवास के आसपास व गाँव/कस्बा प्रमुख आवाजाही स्थानों पर 20-25 जगह पर लोकल पेंटर को पकड़िए दिवालों पर चिकन खाने के फायदे स्लोगन की वॉल पेंटिंग करवाइए। भले है ब्लैक एंड व्हाइट में लिखा हो, कोई बडा खर्चा नहीं है। यह आपकी लोकल खपत बढ़ाएगा और खपत में निरंतरता आएगी। चिकन के फायदे वाले स्लोगन मैं उपलब्ध करवा दूंगा।

मेरे विचार को आप जैसे छोटे किसानों तक पहुंचाने हेतु शेयर कीजिए। जरा ठंडे दिमाग से उपरोक्त सोचिएगा। यह मेरे विचार है आप सहमत है या असहमत, यह मैं आप पर छोड़ता हूं - धन्यवाद। 🙏💐

03/07/2025

सैईयां भये कोतवाल फिर काहे का डर....

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना @ बिना ब्याज बिना गारंटी 5 लाख लोन 4 वर्ष में चुकता करना

1- पोल्ट्री किसान : अपना पोल्ट्री फीड निर्माण कर सकते है।

2- स्थाई शॉप चिकन विक्रता: रोड पर- खुले में कटिंग- अनहाइजैनिक- मैनुअल चिकन शॉप को ढकी हुई- साफ सुथरी - हाइजैनिक - मैकेनिकल चिकन शॉप व्यवस्था में बदल सकते है।

3- अस्थाई शॉप चिकन विक्रेता : जिनके पास अपनी/ किराए की दुकान नहीं है वह फैक्टरी निर्मित आधुनिक चलत फ़िरत पोल्ट्री शॉप लेकर अपने प्रताड़ित/ डंडा खान व्यवसाय को ढका हुआ- साफ सुथरा- हाइजैनिक- मैकेनिकल व्यवस्था में बदल सकते है। चलत फ़िरत शॉप से आप मोहल्ला नुक्कड़, गली मोहल्ले में दरवाज़े पर (चिकन एट डोर स्टेप) चिकन मीट विक्रय के बारे में बेधड़क सोच सकते है।

अपनी ब्रॉयलर उत्पादन लागत को सस्ता करना एवं फुटकर चिकन व्यवसाय को आए दिन की प्रशासनिक प्रताड़नाओं से निजात दिलाना समय की मांग है। और इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार की योजना है और सरकार वित्तीय सहयोग कर रही है तो इससे बढ़िया मौका कहां मिलेगा, कहो दिल से... "सैईयां भये कोतवाल, फिर काहे का डर"

उत्तरप्रदेश के सभी जनपदवासी पोल्ट्रीजन की सुविधा हेतु पोल्ट्री फार्मर्स ब्रायलर्स वेलफेयर फेडरेशन एफ. एम. शेख़ हेल्प डेस्क द्वारा लोन फार्म अप्लाई करने, जो आवश्यक कागज़ आपके पास मौजूद नहीं जैसे कि परियोजना रिपोर्ट, कौशल प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, स्व-अभिप्रमाणित घोषणा पत्र इत्यादि एवं आपके आवेदन को सरकार के चैनल से निकालकर आपकी चयनित बैंक शाखा तक पहुंचाने की व्यवस्था प्रदान की जा रही है ताकि आपको फार्म भरना झंझट व मौजूद नहीं कागज़ हेतु इधर उधर कहीं भी ना भटकना पड़े।

आप स्वयं इस योजना से जुड़ें और अपने चैनल पार्टनर को जोड़ें। पोल्ट्री फार्मर्स ब्रायलर्स वेलफेयर फेडरेशन एफ. एम. शेख़ हेल्प डेस्क नंबर 7318002464 पर संपर्क करें।

बिना ब्याज बिना गारंटी 5 लाख का लोन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से पोल्ट्री सेक्टर कैसे लाभान्वित हो सकता है: श...
30/06/2025

बिना ब्याज बिना गारंटी 5 लाख का लोन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से पोल्ट्री सेक्टर कैसे लाभान्वित हो सकता है: श्री एफ. एम. शेख़ (अध्यक्ष पोल्ट्री फार्मर्स ब्रायलर्स वेलफेयर फेडरेशन)

लिंक: https://youtu.be/DMEf3b3ZJpQ?si=nYSeL-FzPpYdVk0p

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें
हेल्प डेस्क - एफ. एम. शेख़
7318002464




मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से पोल्ट्री सेक्टर में कैसे लाभान्वित हो सकते है - श्री एफ एम शेख़, राष्ट्रीय .....

आधुनिक पोल्ट्री मीट शाॅप की आवश्यकता क्यों पड़ रही है और यह कैसे बनाई जाएगी इत्यादि के सम्बन्ध में एक्सपर्ट बातचीत लिंक:...
13/06/2025

आधुनिक पोल्ट्री मीट शाॅप की आवश्यकता क्यों पड़ रही है और यह कैसे बनाई जाएगी इत्यादि के सम्बन्ध में एक्सपर्ट बातचीत लिंक:

https://youtu.be/24P5xfnud10?si=7tj3edhMUG1S7soU

उधोग में जागरूकता एवं नवीनीकरण आएं हेतु कृपया चर्चा पुरी देखें, शेयर लाइक एण्ड कमेन्ट प्लीज।

योजना से जुडने के लिए और विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क करें:

हेल्प डेस्क - एफ. एम. शेख़
पोल्ट्री फार्मर्स ब्रायलर्स वेलफेयर फेडरेशन
फोन - 7318002464

पोल्ट्री उद्योग व्यवसाय जुड़ गया मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से।बिना ब्याज, बिना गारंटी 5 लाख तक लोन दे रही उत्त...

Address

Plot No. 208 Anandpuri
Kanpur
208023

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm

Telephone

+919695946525

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Poultry Farmers Broilers Welfare Federation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Poultry Farmers Broilers Welfare Federation:

Share