ईमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट जौनपुर

  • Home
  • India
  • Jaunpur
  • ईमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट जौनपुर
Directions Website

ईमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट जौनपुर इंसानियत की ख़िदमत सबसे बड़ी ईबादत

21/07/2026

आज जौनपुर के ऐतिहासिक चेहल्लुम के सिलसिले में जिलाधिकारी महोदय से चेहल्लुम कमेटी के जनाब लाड़ले हसन ज़ैदी कार्यकारी मुतवल्ली और जनाब जाफ़र हसन ज़ैदी कर्बलाए मुतावल्ली की अध्यक्षता में व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया गया।

2 व 3 अगस्त को मनाया जाएगा जौनपुर इस्लाम चौक का ऐतिहासिक चेहल्लुम, हजारों अकीदतमंद होंगे शामिल

जौनपुर। शहर का ऐतिहासिक चेहल्लुम इस वर्ष 2 एवं 3 अगस्त 2026 को पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार यह आयोजन हमामबाड़ा शेख मुहम्मद इस्लाम मरहूम, पानदरीबा रोड स्थित इमामबाड़े में होगा। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में जनपद सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।
2 अगस्त को रात्रि 8 बजे इमाम चौक पर ताज़िया रखा जाएगा। इसके बाद रात 9 बजे एक मजलिस होगी जिसकी ज़ाकिरी डॉक्टर क़मर अब्बास साहब करेंगे।मजलिस के बाद शब्बेदारी, , नौहा-ख्वानी और विभिन्न स्थानीय एवं बाहरी अंजुमनों द्वारा मातम का सिलसिला पूरी रात जारी रहेगा। प्रातः 5 बजे एक अलविदायी मजलिस जनाब बेलाल हसनैन साहब खिताब करेंगे उसके उपरांत अंजुमन गुलशन-ए-इस्लाम (रजि.) द्वारा आग पर दहकती जंजीरों का मातम किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन सैय्यद अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट करेंगे।
3 अगस्त को दोपहर 1 बजे मजलिस आयोजित होगी, जिसे सैय्यद नदीम जैदी (फैजाबादी) संबोधित करेंगे। मजलिस के बाद इमामबाड़े से ऐतिहासिक तुर्बत एवं ताज़िए का जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पानदरीबा रोड, हमाम दरवाजा, काजी की गली और पुरानी बाजार होते हुए सदर इमामबाड़ा पहुंचेगा। इस कार्यक्रम का संचालन सैय्यद कबीर जैदी करेंगे।
करबलाई मुतवल्ली सैय्यद जाफर हसन जैदी एवं कार्यकारी मुतवल्ली सैय्यद लाडले जैदी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। साथ ही जनपदवासियों से चेहल्लुम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
आयोजन को सफल बनाने में सैय्यद मुंतज़िर जैदी (मुन्नू), सैय्यद सक़लैन जैदी, सैय्यद

22/05/2026

गर्मी में लू और हीट स्ट्रोक से कैसे बचें
आजकल तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी हालत में लापरवाही करने से शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है और लू या हीट स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्थिति बन सकती है।
लू और हीट स्ट्रेस क्या है
जब शरीर ज्यादा गर्मी की वजह से कमजोर होने लगे, बहुत पसीना आए, सिर दर्द हो, चक्कर आए या थकान महसूस हो तो इसे लू लगना या हीट स्ट्रेस कहा जाता है।

जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाए और शरीर खुद को ठंडा न कर पाए तो इसे हीट स्ट्रोक कहते हैं। यह जानलेवा भी हो सकता है।
बचाव के आसान तरीके पानी ज्यादा पिएं थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस का उपयोग करें बहुत ज्यादा चाय और कॉफी से बचें धूप से बचें दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें छांव में रहने की कोशिश करें हल्के कपड़े पहनें सूती और ढीले कपड़े पहनें गहरे और टाइट कपड़ों से बचें शरीर को ठंडा रखें ठंडे पानी से चेहरा और हाथ धोते रहें ठंडी और हवादार जगह पर रहें हल्का खाना करें
तला हुआ और भारी खाना कम खाएं तरबूज, खीरा, खरबूजा और दही का सेवन करें बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें उन्हें ज्यादा देर धूप में न रहने दें समय समय पर पानी पिलाते रहें खतरे के लक्षण अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखें तो तुरंत ध्यान दें तेज बुखार सिर दर्द चक्कर आना उल्टी बेहोशी शरीर बहुत ज्यादा गर्म होना तुरंत क्या करें व्यक्ति को तुरंत ठंडी और छांव वाली जगह पर ले जाएं शरीर पर ठंडा पानी डालें या गीला कपड़ा रखें कपड़े ढीले कर दें होश में हो तो पानी या ओआरएस दें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं
महत्वपूर्ण संदेश गर्मी को हल्के में न लें थोड़ी सी सावधानी जीवन बचा सकती है जनहित में जारी
जावेद ज़ैदी
इमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट
(जौनपुर यूपी)
व्हाटसअप
7080 313184

20/11/2025

(ख़ास रिपोर्ट, क़ौमी मुनज़रनामे में)

उरूज से ज़वाल तक: कोई भी सत्ता हमेशा की नहीं होती

इतिहास एक ऐसे उसूल पर चलता है, जिसे कभी किसी ताक़त, किसी साम्राज्य या किसी हुकूमत ने नहीं तोड़ा जिसका उरूज होता है, उसका ज़वाल भी तय होता है।
आज जब कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि कुछ शक्तियाँ हमेशा के लिए जम गई हैं, तो इतिहास हमें झकझोरकर याद दिलाता है कि स्थायी सिर्फ़ बदलाव है।

तारीख़ की गवाही: बड़े-बड़े साम्राज्य रेत की दीवार साबित हुए

जहाँ ज़ुल्म बढ़ा, जहाँ घमंड हावी हुआ वहाँ इतिहास ने जल्दी फैसला लिखा:

कंस का अत्याचार अपने ही अंत का सबब बना।

रावण का मज़बूत साम्राज्य एक पल में ढह गया।

चंगेज़ ख़ान, जिसकी फौजों ने दुनिया हिला दी थी—उसकी सल्तनत भी वक़्त के सामने टिक न सकी।

उस्मानिया और मुग़ल सल्तनत, सदियों तक क़ायम रहीं, लेकिन अंत में बिखर गईं।

ब्रिटिश राज, जो खुद को अमर समझता था आज सिर्फ़ एक दास्तान है।

और अब सबसे ज़रूरी ऐतिहासिक इजाफ़ा: हिटलर की तानाशाही का पतन

दुनिया का सबसे खतरनाक, सबसे बेरहम और सबसे घमंडी तानाशाह
एडोल्फ हिटलर।

जर्मनी पर लोहे की मुट्ठी से राज,
दुनिया पर कब्ज़ा करने का ख्वाब,
करोड़ों लोगों पर ज़ुल्म और जंग की आग,
लेकिन फिर क्या हुआ?
उसकी पूरी नाज़ी मशीनरी बिखर गई, उसका साम्राज्य कुछ ही वर्षों में मिट्टी में मिल गया, और हिटलर ख़ुद एक बंद कमरे में अपनी ही आग में जल गया।
हिटलर की पूरी हुकूमत दुनिया के सामने एक सबक बनकर रह गई
ज़ुल्म जितना बड़ा होता है, उसका पतन उतना ही तेज़ होता है।

करबला का सबक: यज़ीद की ज़ालिम हुकूमत का अंजाम

इतिहास का सबसे नूरानी और सबसे असरदार मोड़ करबला।
जहाँ इमाम हुसैन (अ.स.) की क़ुर्बानी ने दुनिया को दिखाया कि:

हक़ की आवाज़ लाखों तलवारों से ताक़तवर होती है।

यज़ीद की हुकूमत का नाम तक मिट गयाऔर करबला आज भी ज़ुल्म के खिलाफ़ इंसानी जज़्बे की सबसे ऊँची मिसाल है।
मौजूदा सियासत पर इतिहास का असर

आज अगर कोई यह मान ले कि
कुछ पार्टियाँ या कुछ नेता हमेशा के लिए मज़बूत हो गए हैं, तो यह इतिहास की सबसे बड़ी भूल है।

लोकतंत्र की बुनियाद ही यही है कि:
जनता का फैसला बदल सकता है,
वक़्त घूम सकता है,

सत्ता का मिज़ाज बदल सकता है।
आज जो अजेय लगता है, वही कल कमजोर भी हो सकता है यह नयी बात नहीं, बल्कि इतिहास का नियम है।

उम्मीद ज़िंदा है
देश में आज भ

16/07/2025

लेख शीर्षक: "वस्त्रों का विकास: पत्तों से डिज़ाइनर फैशन तक"

प्रस्तावना:

जब मानव सभ्यता का आरंभ हुआ, तब इंसान ने सबसे पहले अपने शरीर को ढकने के लिए प्रकृति की ओर रुख किया — पेड़ों के पत्ते, छाल, जानवरों की खालें। मूल उद्देश्य था: सर्दी, गर्मी, शर्म और सुरक्षा से बचाव। लेकिन जैसे-जैसे समाज और चेतना का विकास हुआ, वैसे-वैसे वस्त्र महज़ ज़रूरत नहीं, एक सामाजिक प्रतीक और फैशन स्टेटमेंट बन गए।
प्रारंभिक काल:

आदिकालीन मानव नंगे रहते थे, लेकिन जब सामाजिकता की भावना आई, तो उन्होंने शरीर के निजी अंगों को ढकना शुरू किया।
पत्ते — सबसे पहले प्रयोग में आए।
जानवरों की खाल — गर्मी और सुरक्षा के लिए।

घास, रेशे, पेड़ की छाल — ग्रामीण और कबीलाई वस्त्रों का आधार।

वस्त्र का मूल उद्देश्य:

1. शारीरिक सुरक्षा – मौसम से बचाव

2. शर्म का आवरण – समाज में शालीनता

3. पहचान और पद – अलग वर्गों और जातियों की वेशभूषा

4. धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक विशेष अवसरों पर पहनावा

21वीं सदी: बदलाव सिर्फ डिज़ाइन और मटेरियल का

आज फैशन इंडस्ट्री अरबों डॉलर की है। कपड़े अब सिर्फ शरीर ढकने का नहीं, व्यक्तित्व दिखाने का जरिया बन चुके हैं।

कॉटन, सिल्क, नायलॉन, पॉलिएस्टर जैसे आधुनिक मटेरियल

ब्रांडेड डिज़ाइनर कपड़े

वैश्विक फैशन का प्रभाव

लेकिन सोचने की बात ये है कि:

सामाजिक प्रश्न:

क्या इंसान अब भी असल में अपने "निजीपन" को छुपा रहा है?
या सिर्फ दिखावे, फैशन, और समाज में अपनी छवि बनाने में लगा है?

निष्कर्ष:

वस्त्रों का इतिहास हमें यह सिखाता है कि समय और तकनीक भले ही बदल जाए, मानव की मूल प्रवृत्ति — शरीर को ढकना, सुरक्षा पाना, और समाज में स्वीकार्यता — आज भी वही है। फर्क सिर्फ रूप और रंग में है, सोच में नहीं।
उक्त कथन पर आधारित सार:
"पत्तों से लेकर परिधान तक का सफ़र, मानव की सभ्यता का आईना है — जिसने सिर्फ शरीर ही नहीं, विचार भी ढके हैं।"

25/03/2025

बारह वर्षो से कर रही जनसेवा। जावेद ज़ैदी*

जौनपुर की इमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट रमजान के मौके पर ‘रमजान में हर घर पहुंचे खुशियां’ मुहिम चला रही है। इसी मुहिम के तहत संस्था ने मंगलवार को नगर में जरूरतमंदों को राशन वितरण किया।
नगर में हुई इस डोनेशन ड्राइव में करीब 125 लोगों को एक महीने का राशन ईद के मौके वितरित किए गए। संस्था के संस्थापक श्री सैय्यद जावेद ज़ैदी ने कहा हमारी संस्था गरीब जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी

राशन किट में चावल, आटा, दाल, मसाले, रिफाइंड, ऑयल समेत तमाम वो समान हैं जिनसे जरूरतमंद आराम से ईद का त्योहार मना सकें। संस्था इससे पहले नगर में कंबल, शादी के मौकों पर आर्थिक सहायता, इलाज शिक्षा के लिए आर्थिक मदद, इस मुहिम के तहत कर चुकी है। कोरोना काल में राशन किट के वैक्सीनेशन कैम्प लगाकर जागरूक करने का काम भी कार्य किया.

संस्था के संस्थापक सैय्यद जावेद ज़ैदी ने बताया कि “जब से मैंने ईमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट की नींव डाली है। उस समय से प्रण लिया है कि हम गरीब जरूरतमंदों के लिए बिना जाती के भेदभाव के हमेशा खड़े रहेंगे।

साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और गरीब बच्चों को शिक्षित करने का काम ऐसे ही निरंतर करते रहेंगे। इसी के मुहिम के तहत ‘रमजान पर हर घर पहुंचे खुशियों’ को लेकर संस्था पूरे रमजान जौनपुर के अलग-अलग जगहों पर जाकर रमजान किट का वितरण पिछले बारह वर्ष से कर रही है”।

इस दौरान संस्था से सैय्यद सरदार नवाब, सैय्यद कबीर जैदी,सैय्यद हुमांयू ज़ैदी, शकील गाज़ीपुरी सैय्यद सकलैन जैदी, सैय्यद लाडले, सैय्यद ईमानदार जैदी सैय्यद मेहदी, आदि मौजूद रहे

25/03/2025

Syed Javed Zaidi

05/02/2025

Address

Jaunpur
123455789

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ईमामे ज़माना वेल्फ़ेयर ट्रस्ट जौनपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share