21/06/2024
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम 2024
शिया पीजी कॉलेज परिसर में योग दिवस पर जीवन उपयोगी आसनों का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री राज यादव ने अतिथियों, शिक्षकों,कर्मचारियों शिक्षार्थियों को योग के जीवन उपयोगी प्राणायाम कपालभांति,अनुलोम विलोम,भस्त्रिका,भ्रामरी, शीतली, ताड़ासन, वृक्षासन इत्यादि का अभ्यास कराया और उनके महत्व को भी बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रामसूरत मौर्य प्रतिनिधि, श्रीमती मनोरमा मौर्या,अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद जौनपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ.राज बहादुर यादव, कार्यक्रम समन्वयक, एन.एस.एस.पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, प्राचार्य डॉ. सादिक रिजवी, कार्यक्रम अधिकारी शिक्षकगण इत्यादि उपस्थित रहे।