सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन save tree save life foundation

  • Home
  • India
  • Jaunpur
  • सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन save tree save life foundation

सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन save tree save life foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन save tree save life foundation, Non-Governmental Organization (NGO), Jaunpur.

29/11/2025

गुड मॉर्निंग 🙏💐
हमेशा याद रखना बेहतरीन दिनों के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है

आज हमारा जन्मदिन है आप सभी से शुभ आशीर्वाद की कामना करता हूं🙏☺मेरे माता परमपिता परमेश्वर प्रकृति देव रूपी वृक्ष का आशीर्...
26/08/2025

आज हमारा जन्मदिन है आप सभी से शुभ आशीर्वाद की कामना करता हूं🙏☺
मेरे माता परमपिता परमेश्वर प्रकृति देव रूपी वृक्ष का आशीर्वाद सदा बना रहे 🌺

सावन का महीना शुरू हो चुका है जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं सावन का महीना बहुत ही  पावन होता है  इस सावन के महीने में अगर...
18/07/2025

सावन का महीना शुरू हो चुका है जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं सावन का महीना बहुत ही पावन होता है इस सावन के महीने में अगर पौधा लगाए तो बहुत ही जल्दी लग जाते हैं क्योंकि धरती में नमी रहती है और ही सावन के महीने में पांच पौधा आम आवला अमरूद नीम बेल अगर आप लगते हैं तो आपको बहुत ही पुण्य का लाभ मिलता है और आपके घर में सदैव सुख शांति मिलती रहेगी

देश हित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए

सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
संस्थापक / अध्यक्ष
अनिल पाल वृक्षवाशी
🥏📞7208226188
🙏🌴🌱🌿☘️🌳🙏

22/06/2025

दोस्तों आप सभी को गुड मॉर्निंग सुबह का प्यार भरा नमस्कार जैसा की आप सभी मालूम है की बारिश का समय चालू हो गया है और बीते समय में कितनी गर्मी पड़ती थी यह तो सभी को पता है बारिश का मौसम आ चुका है लगभग सभी जगह तो पौधे लगाने का भी समय आ गया है अगर थोड़ा-थोड़ा सभी लोग इस पर अमल करेंगे तो ही आगे जाकर पर्यावरण प्रदूषण बदलाव आएगा पौधे लगाना जिस हिसाब से गर्मी पॉल्यूशन बढ़ रहा है आने वाले समय में बहुत ही विकराल रूप लेगा पर्यावरण प्रदूषण की वजह से लोगों की तमाम प्रकार की बीमारियां फैल रही है वह एक ही कारण है पर्यावरण क्योंकि आज आए दिन पौधे कट रहे हैं कुछ ही पौधे लगा रहे हैं इसलिए पौधों की कीमत समझो और पौधे की कदर समझो

देश हित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए एवं उनका संरक्षण करें

सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
संस्थापक / अध्यक्ष
अनिल पाल वृक्षवाशी
🥏📞7208226188

🙏🌳🌲🌿🌱🌴🙏

🌴पेड़ पौधे के बगैर घर कितना  सुना लगता है घर  के अगल-बगल जब तक दो चार पौधे पेड़ नहीं हो घर की शोभा नहीं बढ़ती है यह देखि...
11/06/2025

🌴पेड़ पौधे के बगैर घर कितना सुना लगता है घर के अगल-बगल जब तक दो चार पौधे पेड़ नहीं हो घर की शोभा नहीं बढ़ती है यह देखिए विरान घर कैसे लग रहा है पहले के लोग पहले पेड़ पौधे वहां लागाते थे फिर घर बनाते या जहां पेड़ पौधे रहते थे वहां घर बनाते थे

🌱शहरों में तो लोग घर बनाते हैं प्लास्टिक के पौधे लगाते हैं घर की शोभा बनाने के लिए सोचो बिना पौधे की घर की शोभा नहीं बढ़ती है
🌿इसलिए कभी भी घर छोटा हो या बड़ा जगह के अनुसार आप अपने बगल बगल में जब तक पौधा लगाएंगे नहीं तब तक घर की शोभा पड़ेगी नहीं

🌴देश हित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाये लगे हुए पौधे को अवश्य बचाएं..

सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
संस्थापक / अध्यक्ष
अनिल पाल वृक्षवाशी
📞🥏7208226188

🙏🌴☘️🌿🌱🌳🙏

🌱सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐पर्यावरण दिवस पर हम सभी को बरस में एक बार पर्यावरण दिवस की...
05/06/2025

🌱सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

पर्यावरण दिवस पर हम सभी को बरस में एक बार पर्यावरण दिवस की बधाई तो देते हैं पर क्या बरस में एक पौधा लगा सकते हैं या लगाना चाहिए नहीं लगना चाहिए

तापमान का अभी यह हाल है आने वाले समय में क्या होगा यह तो अंदाजा लगाना भी कठिन नहीं है बहुत सरल है फिर भी लोग अंजान बने हुए हैं कब तक ac पंखा हवा खाओगी आना तो है प्राकृतिक के ही के ही संपर्क में रहोगे या पैसे देकर या फ्री में लेकर तय करना तो आप को है एक पौधा लगाने में कितना समय लगता है और उसको बड़ा करने में कितना समय लगता है आने वाला समय ही बताएगा पौधे की कितनी जरूरत है

जो भी भाई पौधा लगाना चाहते हैं खरीदने में असमर्थ हैं वह सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन से संपर्क कर पौधा ले सकते और जो भाई पौधा लगा सकते हैं और उनके पास समय नहीं है तो वह भी संस्था से संपर्क कर अपने हिस्से का पौधा लगवा सकते हैं और पूर्ण के भागीदार बने

देश हित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए..

सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
संस्थापक /अध्यक्ष
अनिल पाल वृक्षवाशी
🥏7208226188

🙏🌴☘️🌿🌱🌲🙏

खुशी खबर:- बारिश का मौसम आ रहा है पौधे जरूर   लगाए जिससे आने वाले समय में बढ़ता हुआ  तापमान कम करने में निजात मिल सके गर...
26/05/2025

खुशी खबर:- बारिश का मौसम आ रहा है पौधे जरूर लगाए जिससे आने वाले समय में बढ़ता हुआ तापमान कम करने में निजात मिल सके गर्मी से राहत पाना है तो पौधे अवश्य लगाना कब तक घर के अंदर ac कूलर की हवा लेते रहेंगे घर के बाहर निकलना ही है जब तक प्राकृतिक ऑक्सीजन नहीं मिलेगी जीवन सुचारु रूप से नहीं चलेगा, ,

देश हित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए

अनिल पाल वृक्षवासी
संस्थापक /अध्यक्ष
सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
🙏🌴🌱☘️🌿🌳 🙏

बेजुबानों को  बेघर करने से पहले सोचना, ईश्वर तुम्हे बेघर करेगा, तो कहां जाके रहोगे!जब किसी का घर टूट जाता है उसके घर परि...
07/04/2025

बेजुबानों को बेघर करने से पहले सोचना, ईश्वर तुम्हे बेघर करेगा, तो कहां जाके रहोगे!
जब किसी का घर टूट जाता है उसके घर परिवार लोगों को कितनी तकलीफ होती है जरा सोचिए यहां हजारों पंछी जानवर के घर उजड़े जा रहे हैं तो वह कहां जाएंगे और सबसे बड़ा प्रदूषण का आए दिन देश में प्रदूषण बढ़ रहा है तमाम प्रकार की नई-नई बीमारियां पनप रही है पर्यावरण पर कोई काम नहीं और जो जंगल झाड़ बच्चे है वह भी काटे जा रहे हैं अगर इतने बड़े पैमाने पर जंगल को काटेंगे तो कितना बड़ा पर्यावरण पर असर पड़ेगा और कितनी बड़ी पर्यावरण तबाही का सामना करना पड़ेगा सोच कर देखें क्या होगा

देशहित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए...

अनिल पाल वृक्षवासी
संस्थापक /अध्यक्ष
सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
🥏📞7208226188

🙏🌴🌿🌱☘️🌳🙏

🌴🌱हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूज्य पिताजी  पुण्यतिथि पर ठाकुर विलेज ठाकुर कॉलेज बीएमसी ग्राउंड कांदिवली ईस्ट  मे पौधारो...
30/03/2025

🌴🌱हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूज्य पिताजी पुण्यतिथि पर ठाकुर विलेज ठाकुर कॉलेज बीएमसी ग्राउंड कांदिवली ईस्ट मे पौधारोपण किया गया ..
पूज्य पिताजी को सातवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏💐😢

🌳 सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन की तरफ से पिताजी की सातवीं पुण्यतिथि पर 7 बेर पौधा रोपण किया गया एवं 11 तुलसी और पुष्प पौधा आए हुए सभी लोगों को सह प्रेम भेंट किया गया

🌱पौधा रोपण के शुभ अवसर पर धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पाल जी और हमारे मित्र शिव प्रकाश चौहान प्रभात मौर्य जी करण यादव लेब संचालक अमित पाल एवं सुभाष पाल उज्जवल पाल और अन्य साथी
आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद आभार🙏💐

देश हित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए

निवेदक..
अनिल पाल वृक्षवासी
सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
🥏📞7208226188

🙏🌴🌿🌱🌲🌳🙏

बढ़ती हुई गर्मी में ac का ही सहारा है पर  बिना प्राकृतिक ac का सहारा  नहीं जी पाएंगे जब तक आप पेड़ पौधे नहीं लगाएंगे तब ...
17/03/2025

बढ़ती हुई गर्मी में ac का ही सहारा है पर बिना प्राकृतिक ac का सहारा नहीं जी पाएंगे जब तक आप पेड़ पौधे नहीं लगाएंगे तब तक नहीं प्राकृतिक पर्यावरण शुद्ध देसी हवा नहीं पाएंगे तापमान 50 के ऊपर पहुंच चुका है अभी आने वाला और बढ़ता ही जाएगा यह हम सभी को आगे आना चाहिए और अपने अगल-बगल या गार्डन कहीं भी हो कम से कम एक पौधे जरूर लगाए इससे आने वाले पर्यावरण को शुद्ध करने में मदद मिले और बढ़ता हुआ तापमान सहायक हो जीवन बिना प्रकृति के अधूरा है हम लोग इतना भी घर में ac कूलर लगा ले पर बिना प्राकृतिक ac की शांति सुकून नहीं मिलती है जो 24/7 फ्री हमको प्राकृतिक देती है कभी हम लोग उसके बारे में सोच कर देखें

देश हित पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए..

अनिल पाल वृक्षवासी
संस्थापक अध्यक्ष
सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
📞🥏7208226188

🙏🌴🌱🌿🌲🌳🙏

चला गया वह दौर जब बाग बगीचे पेड़ पौधे घर के अगल-बगल मिलते थे बहुत कम ही अभी देखने को मिलेंगे कुछ आज भी है जो गांव देहात ...
06/03/2025

चला गया वह दौर जब बाग बगीचे पेड़ पौधे घर के अगल-बगल मिलते थे बहुत कम ही अभी देखने को मिलेंगे कुछ आज भी है जो गांव देहात में घर के अगल-बगल आम की बाग पेड़ पौधे रहते हैं कितनी सुंदर छाया कितना भी गर्मी की धूप हो कोई असर नहीं ज्यादा पड़ता था गर्मी का और ठंडी के सीजन में भी ठंडी पड़ती है जहां पेड़ पौधे रहते हैं वहां वहां पर गर्मी का एहसास रहता है पर अभी तो ऐसा देखने को बहुत कम ही मिलता है लाखों करोड़ों का घर बन जाता है पर दो चार पौधे नहीं लग पाए अगल-बगल जो कि पौधे की आपके घर की शोभा है अपने घर के अगल-बगल जरूर दो-चार ऐसे पौधे लगाए जो गर्मियों में धूप से बचाए और अपने पर्यावरण प्रदूषण को भी बनाए रखने में मदद करें

देश ही पर्यावरण मानव हित के लिए पौधे अवश्य लगाए..

अनिल पाल वृक्षवासी
संस्थापक /अध्यक्ष
सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन
पेड़ लगाओ जीवन बचाओ 🙏🌴🌲🌿🌱🌳🙏

Address

Jaunpur

Telephone

+919320538095

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन save tree save life foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share