22/08/2026
मां चामुण्डा देवी, हिमाचल प्रदेश के पावन दरबार में एक सप्ताह तक प्रतिदिन लंगर सेवा करने वाले हमारे सभी वरिष्ठ सदस्यों को हृदय से बधाई एवं साधुवाद। 🙏🏻
जालन्धर से लंगर का सामान लेकर हिमाचल प्रदेश जाना, वहां स्वयं लंगर तैयार करना और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित करना कोई सामान्य कार्य नहीं है। यह सेवा, समर्पण और माता रानी के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
आप सभी ने जिस निष्ठा और भावना से सेवा निभाई, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
मां चामुण्डा देवी का आशीर्वाद सदैव आप सभी एवं आपके परिवारों पर बना रहे। 🙏🏻
जय मां चामुण्डा देवी 🚩🙏🏻