Saarthi Welfare society Jalandhar Cantt

Saarthi Welfare society Jalandhar Cantt Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saarthi Welfare society Jalandhar Cantt, Non-Governmental Organization (NGO), Jalandhar Cantt, Jalandhar.

29/04/2026
29/04/2026

शिक्षा की रोशनी: जब संकल्प बनता है सहारा*

जालंधर छावनी में एक कदम शिक्षा की और सारथी वेलफेयर सोसायटी जालंधर कैंट की सोच
पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया.

जहाँ सेवा और संवेदना ने मिलकर शिक्षा के उजियारे को और मजबूत किया। ताकि आर्थिक अभाव उनके सपनों की राह में बाधा न बन सके।
यह केवल सामग्री वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन सपनों को संवारने का प्रयास हैं, जो अक्सर संसाधनों की कमी में अधूरे रह जाते हैं,

‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बच्चों तक शिक्षा की सहायता पहुँचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। “हमारे सदस्य स्वयं इस योग्य हैं कि मिलकर इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक संसाधन जुटा सकें,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें अमित गोयल (चेयरमैन), मनीष गोयल (वाइस चेयरमैन), दिनेश शर्मा (प्रधान), मनजीत सिंह (जनरल सेक्रेटरी), दीपक गर्ग (कैशियर), रोहित शर्मा (ज्वाइंट कैशियर), डॉ. संजय (ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी), पंडित उमेश और विशाल गिल (एग्जीक्यूटिव मेंबर्स) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की यह मिसाल यह दर्शाती है कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती।

29/04/2026

शिक्षा समाज को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी साधन है। यह व्यक्ति को समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक बनाती है। एक शिक्षित समाज अंधविश्वास और भेदभाव से मुक्त होता है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों को जानता है और समाज में समानता और न्याय का पालन करता है।

पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया" एक शक्तिशाली राष्ट्रीय नारा है जो शिक्षा को प्रगति की नींव मानता है।

Address

Jalandhar Cantt
Jalandhar
144005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saarthi Welfare society Jalandhar Cantt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share