TANVI Helping Group

TANVI Helping Group इस ग्रुप को बनाने का उद्देश्य जरूरत मन्द बच्चो को पढ़ाई से जुड़ी स्टेशनरी व राशन उपलब्ध करा सके।

https://youtube.com/shorts/6VOj7KfZokU?si=swjTBqpayLTjtNkI✨ नवजात बेटियों के लिए बेबी वेलकम किट वितरण ✨ग्राम बिसनूली (20...
20/09/2025

https://youtube.com/shorts/6VOj7KfZokU?si=swjTBqpayLTjtNkI
✨ नवजात बेटियों के लिए बेबी वेलकम किट वितरण ✨

ग्राम बिसनूली (20 सितम्बर 2025) – तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने समाज में बेटियों के सम्मान और स्वास्थ्य संरक्षण की मिसाल पेश की। समूह की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान, सचिव पूजा चौहान, वंदना शर्मा, मंजू, रेखा, और बिजेंदरी के नेतृत्व में नवजात शिशु बेटियों को जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदना शर्मा ग्रुप की टीम ने की। इस अवसर पर पूजा चौहान ने कहा—
“बेटियों का स्वागत और उनकी देखभाल हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

गाँव के अनेक गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने इस पहल में सहयोग किया और इसे “बेटियों को सम्मान देने की प्रेरणादायक शुरुआत” बताया।

👉 यह कदम समाज में सकारात्मक संदेश और बेटियों के जन्म पर गर्व का प्रतीक बना।

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र गिरधरपुर सुनारसी में स्टार प्रचारक तन्वी चौहान द्वारा सेनिटरी पैड का हुआ वितरण
16/09/2025

ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र गिरधरपुर सुनारसी में स्टार प्रचारक तन्वी चौहान द्वारा सेनिटरी पैड का हुआ वितरण

ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र गिरधरपुर सुनारसी में स्टार प्रचारक तन्वी चौहान द्वारा सेनिटरी पैड का हुआ वितरण ग्रेटर नोए....

https://youtube.com/shorts/boJhOWebE8c?si=-LiQj7_slsI9u9Sdनवजात बेटियों के लिए जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरणतन्वी हेल्...
14/09/2025

https://youtube.com/shorts/boJhOWebE8c?si=-LiQj7_slsI9u9Sd
नवजात बेटियों के लिए जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरण
तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की पहल ने गाँव में पेश की नई मिसाल
ग्राम कचेड़ा वरसाबाद, 14 सितम्बर 2025।
समाज में बेटियों के जन्म को सम्मान देने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समूह की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान, सचिव पूजा चौहान और हेमलता, अनीता जी के नेतृत्व में नवजात शिशु बेटियों को जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमलता, अनीता, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान सचिव पूजा चौहान ने कहा—

“हमें समाज में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। बेटियों का स्वागत और उनके स्वास्थ्य की देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

समाज का सहयोग
इस आयोजन में गाँव के कई गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग दिया। इनमें सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, रवि चौहान, पिंटू, विकास और अतुल विशेष रूप से शामिल रहे।

समाज में सकारात्मक संदेश
गाँववासियों ने तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की इस पहल की सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि यह कदम न केवल नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि “बेटियों को सम्मान और स्वागत” देने की दिशा में एक प्रेरणादायक शुरुआत भी है।

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

https://youtube.com/shorts/lES3WXVNe8M?si=H1nxi3YkbvXk4fkPनवजात बेटियों के लिए जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरणतन्वी हेल्...
13/09/2025

https://youtube.com/shorts/lES3WXVNe8M?si=H1nxi3YkbvXk4fkPनवजात बेटियों के लिए जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरण
तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की पहल ने गाँव में पेश की नई मिसाल
ग्राम दूरियाई, 13 सितम्बर 2025।
समाज में बेटियों के जन्म को सम्मान देने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समूह की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान, सचिव पूजा चौहान और बबिता, संगीता जी के नेतृत्व में नवजात शिशु बेटियों को जोन्ससोन्स बेबी वेलकम किट वितरित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीता, बबिता, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान सचिव पूजा चौहान ने कहा—

“हमें समाज में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। बेटियों का स्वागत और उनके स्वास्थ्य की देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

समाज का सहयोग
इस आयोजन में गाँव के कई गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग दिया। इनमें सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, रवि चौहान, पिंटू, विकास और अतुल विशेष रूप से शामिल रहे।

समाज में सकारात्मक संदेश
गाँववासियों ने तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की इस पहल की सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि यह कदम न केवल नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि “बेटियों को सम्मान और स्वागत” देने की दिशा में एक प्रेरणादायक शुरुआत भी है।

ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र गिरधरपुर सुनारसी में स्टार प्रचारक तन्वी चौहान द्वारा सेनिटरी पैड वितरण📅 दिनांक: 06 सितम्बर 2025ग्...
06/09/2025

ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र गिरधरपुर सुनारसी में स्टार प्रचारक तन्वी चौहान द्वारा सेनिटरी पैड वितरण
📅 दिनांक: 06 सितम्बर 2025

ग्राम गिरधरपुर सुनारसी में तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान के नेतृत्व में महिलाओं और किशोरियों को सेनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ना और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में सचिव पूजा चौहान और मुनेश जी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस आयोजन की अध्यक्षता मुनेश, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर पूजा चौहान ने कहा कि—
"हमें समाज में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए, तभी हम एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं।"

इस सेवा कार्य में सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, मुनेश, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, रवि चौहान, पिंटू, विकास और अतुल का विशेष सहयोग रहा।

यह पहल महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

10/08/2025

पूजा चौहान को मिला "समाज गौरव सम्मान"

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की सचिव पूजा चौहान को "समाज गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें आंगनवाड़ी बच्चों के हित में किए जा रहे उनके सराहनीय कार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। पूजा चौहान जी ने न केवल शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में आंगनवाड़ी बच्चों के लिए उल्लेखनीय पहल की है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संस्थापक श्री जीतेन्द्र बच्चन जे ने पूजा चौहान के निस्वार्थ सेवा भाव और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं से समाज को प्रेरणा मिलती है और नए युग के निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है।

पूजा चौहान ने सम्मान प्राप्त करने के उपरांत कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के समर्पित साथियों का है, और यह उन्हें आगे भी समाज सेवा के कार्यों में और अधिक तत्पर रहने की प्रेरणा देगा।
https://youtube.com/shorts/2bBtwKbArxo?si=L4hVYO7iz5Ze-W84

ग्राम गिरधरपुर सुनारसी और रनमूर्ति स्कूल में 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान किया स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने...
20/07/2025

ग्राम गिरधरपुर सुनारसी और रनमूर्ति स्कूल में 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान किया स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने,

गौतमबुद्ध नगर।
तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान एवं सचिव पूजा चौहान के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 जुलाई 2025 को ग्राम गिरधरपुर सुनारसी और रनमूर्ति स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रनमूर्ति स्कूल प्रधानाचार्य श्री बबलू राजपूत और गिरधरपुर सुनारसी टीम के प्रमुख सदस्यों सुधा, गीता, मास्टर बालचंद नागर, पूजा चौहान एवं स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने की। सभी ने मंच से छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस क्रम में सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, अशोक श्रीवास्तव, रवि चौहान, पिंटू, विकास और अतुल की सक्रिय भागीदारी रही।

छात्रों को उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया और उन्हें आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की।

यह आयोजन छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मेहनत का सम्मान करने की एक प्रेरणादायी पहल रहा।

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने कक्षा 10th और 12th विधार्थियो को किया सम्मानित। तन्वी हेल्पिंग ग्रु...
22/06/2025

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने कक्षा 10th और 12th विधार्थियो को किया सम्मानित।

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की सचिव पूजा चौहान ओर स्टार प्रचारक तन्वी चौहान के द्वारा दिनाँक 22 जून 2025 ग्राम कचेड़ा वरसाबाद में कक्षा 10th और 12th मे प्रथम आये विधार्थियो को किया सम्मानित| इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कचेड़ा टीम, हेमलता नागर जी, मास्टर बालचंद नागर जी, सुबे सिंह, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने की | इस बार भी विद्यार्थियों ने कड़ी महेनत से परीक्षा को पास की और समस्त टीम की तरफ से सभी को सम्मानित किया गाया।
इसी कड़ी में कचेड़ा टीम, सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, अशोक श्रीवास्तव, रवि चौहान, पिंटू, विकास, अतुल का सहयोग रहा |

स्टार प्रचारक तन्वी चौहान की छोटी सी आयु 3 वर्ष से समाज के लिये किये गये कार्यों के बारे मे सुने गिरधरपुर सुनारसी आंगनवा...
01/06/2025

स्टार प्रचारक तन्वी चौहान की छोटी सी आयु 3 वर्ष से समाज के लिये किये गये कार्यों के बारे मे सुने गिरधरपुर सुनारसी आंगनवाड़ी केंद्र से सुधा दीदी और गीता दीदी से.
कृपया लाइक और अन्य ग्रुप मे भी साझा करे.

भारत के महान वीरांगना, कुशल तीरंदाज, एवं कई युद्धों में अपनी सेना का नेतृत्व करने वाली, भगवान शिव की अनन्य भक्त, न्याय, ...
31/05/2025

भारत के महान वीरांगना, कुशल तीरंदाज, एवं कई युद्धों में अपनी सेना का नेतृत्व करने वाली, भगवान शिव की अनन्य भक्त, न्याय, त्याग, धर्म की प्रतिमूर्ति, विश्व विख्यात मालवा साम्राज्य, इंदौर की महारानी "देवी अहिल्याबाई होल्कर” जी की 300वी जयंती पर शत-शत नमन|
तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने समस्त पाल समाज ग्राम टीम छापरौला को महारानी "देवी अहिल्याबाई होल्कर” जी की 300वी जयंती पर सम्मानित किया |

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के विजय चौहान, एडवोकेट प्रदीप पाल जी और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान के द्वारा दिनाँक 31 मई 2025 ग्राम छापरौला में अध्यक्षता एडवोकेट प्रदीप पाल, जितेंद्र पाल, सुनील पाल, महेश पाल, बरहम सिंह, कृष्णा पाल एवं समस्त पाल समाज टीम छापरौला और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने की | एडवोकेट प्रदीप पाल ने कहा कि सभी को समाज मे एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये और इस उपलक्ष्य मे समस्त पाल समाज ने छापरौला मे विशाल भण्डारा का आरोजन किया और तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने समस्त टीम को सम्मानित किया ।
इसी कड़ी में एडवोकेट प्रदीप पाल, जितेंद्र पाल, सुनील पाल, महेश पाल, बरहम सिंह, कृष्णा पाल एवं पाल समाज समस्त टीम छापरौला का सहयोग रहा|

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने आंगनवाड़ी बच्चों को पानी की बोतल वितरण की। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स...
24/05/2025

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने आंगनवाड़ी बच्चों को पानी की बोतल वितरण की।

तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की सचिव पूजा चौहान, सुधा, गीता ओर स्टार प्रचारक तन्वी चौहान के द्वारा दिनाँक 24 मई 2025 ग्राम गिरधरपुर सुनारसी में आंगनवाड़ी बच्चों को गर्मियों मे पानी पिने के लिये बोतल वितरण की | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा, गीता जी, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने की | पूजा चौहान ने कहा कि सभी को समाज मे एक दूसरे की मदद करनी चाहिये।
इसी कड़ी में सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, विजय चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, अशोक श्रीवास्तव, रवि चौहान, पिंटू, विकास, अतुल का सहयोग रहा |

Address

Greater Noida
201009

Telephone

+919999014742

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TANVI Helping Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to TANVI Helping Group:

Share