23/08/2026
📍“शब्दों के शिखर" : काव्य गोष्ठी
"मातृभूमि का वंदन, रिश्तों का अभिनंदन”
---------------------------------------
एकलव्यम् फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व को समर्पित विशेष काव्य गोष्ठी “शब्दों के शिखर — मातृभूमि का वंदन, रिश्तों का अभिनंदन” का आयोजन दिनांक 23 अगस्त, 2026 को एकलव्यम् मुख्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में कविता, साहित्य और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते तथा सामाजिक सरोकारों की भावनाओं को आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नई पहचान दी।
इस अवसर पर एकलव्यम् फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी, चित्रकार एवं साहित्यकार आदरणीय श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव जी के जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में गीतकार आ. निर्मल प्रमोद मिश्र जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गुरविंदर बांगा जी ने अपनी उपस्तिथि से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया! कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावी संचालन संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया जी द्वारा किया गया !
काव्य गोष्ठी में आ. इंदु शर्मा जी, आ. तूलिका सेठ जी, डॉ. कुमार आदित्य जी, आ. भूपेंद्र राघव जी , आ. नलिनी राज “मौसम” जी, आ. ऋचा गुप्ता जी, आ. संगीता अहलावत जी, आ. शैलजा सक्सेना जी, आ. अपर्णा भटनागर जी, एवं आ. उषा रानी जी ने देश भक्ति से ओतप्रोत एवं रिश्तों के अभिनंदन रक्षाबंधन तथा सामाजिक चेतना से प्रेरित एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुति दी।
संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं प्लास्टिक-मुक्त राष्ट्र के निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल की गई। इस अवसर पर सभी कवियों को कपड़े के थैले एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से संस्था ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।
आप सभी का स्नेहाशीष एवं आशीर्वाद बना रहे।
Dr. Pooja Singh Gangania
Mrityunjay Kumar Srivastava