23/03/2026
आज दिनांक 23 मार्च 2026 को "अटल विवेक भारत ज्ञान मंदिर संस्थान", चैरिटेबल ट्रस्ट के 'रोजा याकूबपुर' केन्द्र पर श्रीमती ममता तिवारी जी (भाजपा बिसरख मंडल, महिला मोर्चा महामंत्री) ने अपनी पुत्री 'आकांक्षा तिवारी' जी का जन्मदिन बहुत ही श्रद्धा से मनाया l संग में श्रीमती संगीता तिवारी जी (भाजपा बिसरख मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष) का भी केन्द्र पर आगमन हुआ l आकांक्षा तिवारी ने सभी बच्चों में समोसे, लड्डू, जूस व टॉफी बाँटे l इसके साथ ही इन्होंने बच्चों हेतु स्टेशनरी का सामान (नोटबुक व पेन) भी संस्था को दान में दिया l
श्री राधेश्याम जी आकांक्षा तिवारी' जी को दीर्घायु बनायें l आप सदैव स्वस्थ्य, मस्त, व्यस्त एवं प्रसन्न रहें l आपके इस नेक पहल हेतु संस्था सदैव आभरी रहेगी l हम संस्था की तरफ से आपको बारंबार धन्यवाद देते हैं l
अलका सिंह
महा सचिव