All India Yadav Mahasabha

All India Yadav Mahasabha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from All India Yadav Mahasabha, Community Organization, New Delhi, Delhi.

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा - All India Yadav Mahasabha- AIYM (Registered organization)

We unite the Yadav community, promoting culture, heritage, and welfare through various initiatives and support systems.
🌐www.allindiayadavmahasabha.com

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आइए हम संकल्प लें कि अपने राष्ट्र की ए...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आइए हम संकल्प लें कि अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को और मजबूत बनाएँ।

हमारा भारत केवल स्वतंत्रता का देश नहीं, बल्कि न्याय, समानता, शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के मूल्यों का प्रतीक है।
आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

🇮🇳 “स्वतंत्रता हमारा अधिकार ही नहीं, राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।” 🇮🇳

जय हिंद!🇮🇳
वंदे मातरम्! 🙏

🇮🇳 एक भारत • श्रेष्ठ भारत • सशक्त भारत 🇮🇳
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा All India Yadav Mahasabha

🌸 पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌸‘शेरे दिल्ली’ के नाम से प्रसिद्ध एवं दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश...
11/08/2026

🌸 पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌸

‘शेरे दिल्ली’ के नाम से प्रसिद्ध एवं दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐🙏

उनका जीवन त्याग, संघर्ष, सादगी और जनसेवा की अनुपम मिसाल रहा। समाज और राष्ट्र के प्रति उनका योगदान सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

आइए, उनकी महान स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🌹

— अखिल भारतवर्षीय यादव All India Yadav Mahasabha
#यादव #यादवमहासभा #यादवसमाज

🌸 96वीं जयंती स्मरणोत्सव🌸स्वर्गीय श्री डी. नागिन्धिरन यादव जी की पावन स्मृति में-(पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा...
10/08/2026

🌸 96वीं जयंती स्मरणोत्सव🌸

स्वर्गीय श्री डी. नागिन्धिरन यादव जी की पावन स्मृति में-
(पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा)

आज, स्वर्गीय श्री डी. नागिन्धिरन यादव जी की 96वीं जयंती के अवसर पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं और उनके प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे एक ऐसे महान नेता थे जिनका जीवन सेवा, ज्ञान, समर्पण और यादव समाज के उत्थान का प्रतीक रहा।

अखिल भारतीय यादव महासभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने एकता, सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक उत्थान और सामूहिक प्रगति के आदर्शों को सशक्त बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके अथक प्रयासों से इस गौरवशाली संस्था की नींव और अधिक मजबूत हुई तथा उन्होंने समाज के असंख्य लोगों को धर्म, गरिमा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

तमिलनाडु के मदुरै से संबंध रखने वाले श्री डी. नागिन्धिरन यादव जी ने उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाषा और भौगोलिक सीमाएँ कभी भी उनके समाज के प्रति समर्पण में बाधा नहीं बन सकीं। उनका जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि एकता भाषा, क्षेत्र और दूरी से परे होती है।

उनकी विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है और यह स्मरण कराती है कि सच्चा नेतृत्व विनम्रता, सेवा और व्यापक उद्देश्य में निहित होता है।

इस पावन अवसर पर हम उनकी स्मृति को सादर नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास और सामूहिक प्रगति के सपनों को आगे बढ़ाते रहेंगे।_

🙏 श्रद्धांजलि एवं नमन🙏

जय यादव, जय माधव 🚩
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा
All India Yadav Mahasabha
#यादव #यादवमहासभा #यादवसमाज

🌳  संस्था भी वटवृक्ष की तरह होती है 🌳वटवृक्ष जितना मजबूत होता है, उतनी ही अधिक छाया, संरक्षण और फल देता है। लेकिन उसे मज...
09/08/2026

🌳 संस्था भी वटवृक्ष की तरह होती है 🌳
वटवृक्ष जितना मजबूत होता है, उतनी ही अधिक छाया, संरक्षण और फल देता है। लेकिन उसे मजबूत बनाने के लिए निरंतर देखभाल, पोषण और सिंचाई की आवश्यकता होती है।
इसी प्रकार अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा को भी आज हमारे समय, सहयोग, विचार और सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है।
आइए, हम सब मिलकर इस संगठन को और मजबूत, संगठित एवं प्रभावशाली बनाएं।
🤝 एकता हमारी पहचान | सहयोग हमारी ताकत |
संगठन हमारी दिशा | सेवा हमारा संकल्प !
🌱 मजबूत होगा संगठन, तो समृद्ध होगा समाज।
साथ आयें ! साथ जुड़े 🤝
All India Yadav Mahasabha

#यादव #यादवमहासभा #यदुवंशी #यादवसमाज

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🇮🇳🏋️‍♀️हम सभी को अत्यंत गर्व है कि  #ज्ञानेश्वरी_यादव ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Glasgow 2026...
28/07/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🇮🇳🏋️‍♀️
हम सभी को अत्यंत गर्व है कि #ज्ञानेश्वरी_यादव ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Glasgow 2026)* में महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में जीतकर भारत का गौरव विश्व मंच पर बढ़ाया है।
यह उपलब्धि देश की प्रत्येक बेटी, युवा खिलाड़ी और पूरे यादव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें विश्वास है कि आप भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा All India Yadav Mahasabha की ओर से ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
✨✨
जय यादव | जय माधव
#यादव #यादवमहासभा #यादवपरिवार

🌸 विनम्र श्रद्धांजलि 🌸ग्राम सभा से राज्यसभा तक का प्रेरणादायी सफर तय करने वाले, शौर्य चक्र से सम्मानित महान व्यक्तित्व, ...
25/07/2026

🌸 विनम्र श्रद्धांजलि 🌸

ग्राम सभा से राज्यसभा तक का प्रेरणादायी सफर तय करने वाले, शौर्य चक्र से सम्मानित महान व्यक्तित्व, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय चौधरी हरमोहन सिंह यादव जी की पुण्य तिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐

उनका राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श, संघर्ष और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा
All India Yadav Mahasabha
#यादव #यादवमहासभा #यादवसमाज #यदुवंशी

🌼 जय जगन्नाथ!🌼भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।प्रभु श्री जगन्नाथ जी क...
16/07/2026

🌼 जय जगन्नाथ!🌼

भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
वे आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता का संचार करें।

आइए, हम सब मिलकर प्रेम, सेवा, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा भगवान जगन्नाथ जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ।

जय जगन्नाथ! 🚩
रथयात्रा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा
All India Yadav Mahasabha
#यादव #यादवमहासभा #यदुवंशी #जयजगन्नाथ

May the mighty wheels of Jagannath ji's chariot bring good luck and blessings in your life. 🌷 Happy Rath Yatra! 🌷All Ind...
16/07/2026

May the mighty wheels of Jagannath ji's chariot bring good luck and blessings in your life.
🌷 Happy Rath Yatra! 🌷
All India Yadav Mahasabha
#यादव #यदुवंशी #यादवमहासभा

भारत के महान वीर योद्धा महावीरन अल्गुमुथु कोणे (यादव) जयंती 🇮🇳11 जुलाई को जन्मे वीर यादव योद्धा महावीरन अल्गुमुथु कोणे न...
11/07/2026

भारत के महान वीर योद्धा महावीरन अल्गुमुथु कोणे (यादव) जयंती 🇮🇳

11 जुलाई को जन्मे वीर यादव योद्धा महावीरन अल्गुमुथु कोणे ने 18वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध साहसपूर्वक संघर्ष कर विदेशी शासन के खिलाफ स्वतंत्रता की अलख जगाई।

उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

महावीरन अल्गुमुथु कोणे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
🌷🌷🌷🌷
"वीरों का सम्मान, समाज का स्वाभिमान।"
All India Yadav Mahasabha

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का मानना है कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति उसकी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संस्थाओं में ...
10/07/2026

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का मानना है कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति उसकी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संस्थाओं में निहित है। सभी जांच एवं प्रवर्तन एजेंसियों को संविधान, कानून और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बिना किसी राजनीतिक या अन्य बाहरी प्रभाव के कार्य करना चाहिए। हाल के समय में यादव समाज के सक्रिय एवं प्रभावशाली यादव नेताओं पर करवाई राजनीतिक साजिश का इशारा करती है।
एकजुटता समय की मांग है, हमारी चुपी हमें कमजोर कर रही है ।
जय यादव! जय माधव! 🙏

#यादव #यादवमहासभा #यदुवंशी #यादव_महासभा

Address

New Delhi
Delhi
110006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Yadav Mahasabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to All India Yadav Mahasabha:

Shortcuts

Share