Rawa Rajput Sangh

Rawa Rajput Sangh rawa rajput family

रवा राजपूत क्षत्राणी संघ बिजनौर द्वारा हरयाली तीज मिलन समारोह का आयोजन हॉट एन स्पाईसी रेस्टोरेंट मंडावर रोड बिजनौर पर कि...
08/08/2026

रवा राजपूत क्षत्राणी संघ बिजनौर द्वारा हरयाली तीज मिलन समारोह का आयोजन हॉट एन स्पाईसी रेस्टोरेंट मंडावर रोड बिजनौर पर किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति विनीता राजपूत एवम संचालन श्रीमति अर्चना राजपूत ने किया| इस अवसर कार्यक्रम संयोजिका श्रीमति चक्रिता राजपूत, श्रीमति अनामिका राजपूत, व श्रीमति सुरेखा राजपूत उपस्थित रही|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमति विनीता राजपूत ने कहा कि हरियाली तीज का पावन पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य , प्रेम, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है| सावन मास मे चारों ओर हरियाली छा जाती है और रिमझिम फुआर बरसती है मानो चारो ओर प्रकृति ने सौंदर्य की वर्षा की हो| रवा राजपूत क्षत्राणी संघ बिजनौर द्वारा प्रत्येक वर्ष तीज के पावन त्यौहार के अवसर पर हरियाली तीज मिलन समारोह बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है | यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है क्योकि इस पूरे कार्यक्रम को महिलाएं आत्मनिर्भर रूप से स्वयं आयोजित करती है|
और इस प्रकार के उत्सवों के आयोजनों से समाज को जोडने , अपनी पारंमपरिक सास्कृतिक विरासत को संजोने व आने वाली पीढीं को अवगत कराने एवम् महिलाओं के आत्मविश्वास को द्रढ़ करने , आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करते है और समाज को अवगत कराते है कि महिलाएं स्वतंत्ररूप से प्रत्येक क्षेत्र मे अग्रणी रूप से कार्य रही है|और हमारा समाज एकजुटता की ओर अग्रसर होता है और इन आयोजनों से हम अपनी संसकृति ,आस्था और परम्परागत सांस्कृतिक विरासत को संजोते है और इस विरासत को अगली पीढ़ी को सौंपते है ताकि हमारी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत हमेशा जीवंत बनी रहे|
हरिसाली तीज मिलन मे तीज क्वीन श्रीमति अमीता सिंह राजपूत व तीज गर्ल भवी राजपूत को चुना गया दोनो को ताज व फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पंक्चुअलिटी के लिए प्रथम स्थान पर श्रीमति माही राजपूत व द्वितीय स्थान पर श्रीमति रीता राजपूत को चुना गया एवम् गेम्स् मे प्रथम स्थान पर श्रीमति सुनीता राजपूत, कु० भवी राजपूत तथा द्वितीय स्थान पर श्रीमति अमिता राजपूत, रही इन सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम को भव्यरूप व सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए श्रीमति सुरेखा राजपूत श्रीमति चक्रिता राजपूत श्रीमति अर्चना राजपूत ,श्रीमति विनीता श्रीमति अनामिका राजपूत व श्रीमति भूमिका राजपूत का विशेष योगदान रहा| इस अवसर पर श्रीमति संध्या राजपूत ,श्रीमति चित्रा राजपूत,श्रीमति किरन राजपूत,श्रीमति मनीषा राजपूत श्रीमति माही राजपूत श्रीमति नमिता राजपूत , संगीता राजपूत, कामेश्वरी राजपूत, रीता राजपूत,अमिता राजपूत,हिमांक्षी राजपूत,प्राची राजपूत, रानी राजपूत,नीलिमा राजपूत, पवित्रा राजपूत,सुधा राजपूत,आदेश राजपूत, प्रीति राजपूत,अर्चना राजपूत,दीपा राजपूत,प्रतिभा राजपूत,स्वाती राजपूत,अमिता राजपूत,ज्योति राजपूत,मंजू राजपूत,चित्रा राजपूत,शशी तोमर, नीलम राजपूत,रावी राजपूत,कनिका राजपूत,चार्वीराजपूत,गहना रजपूत,आदि उपस्थित रही

रवा राजपूत संघ बिजनौर की एक सौ उनतीसवीं मासिक बैठक दिनांक 26-7-26 दिन रविवार को रवा राजपूत भवन (धर्मशाला) भरत विहार मंडा...
28/07/2026

रवा राजपूत संघ बिजनौर की एक सौ उनतीसवीं मासिक बैठक दिनांक 26-7-26 दिन रविवार को रवा राजपूत भवन (धर्मशाला) भरत विहार मंडावर रोड बिजनौर पर सांय 7:30 बजे हुई बैठक मे पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी रवा राजपूत क्षत्राणी संघ बिजनौर द्वारा आगामी पावन पर्व हरियाली तीज के पावन पर्व पर तीज मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय हुआ

रवा राजपूत संघ बिजनौर की एक सौ सत्ताईवीं मासिक बैठक रवा राजपूत भवन (धर्मशाला) भरत विहार मण्डावर रोड बिजनौर पर दिनांक 26-...
28/04/2026

रवा राजपूत संघ बिजनौर की एक सौ सत्ताईवीं मासिक बैठक रवा राजपूत भवन (धर्मशाला) भरत विहार मण्डावर रोड बिजनौर पर दिनांक 26-4-26 को सांय 7 बजे हुई
बैठक मे निर्णय हुआ कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जायेगी

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँऋतुराज बंसतऔर प्रकृति के नवऋगांर को साथ  🌸🎨 रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में आनन्...
04/03/2026

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
ऋतुराज बंसतऔर प्रकृति के नवऋगांर को साथ 🌸🎨 रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में आनन्दोत्सव के रंग, प्रेम की मिठास और सफलता की नई उमंग लेकर आए। आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से सदा रंगीन बना रहे। ईश्वर से अभिलाषा है कि आपके जीवन मे प्रकृति के हर आनंददायक रगों का रंगोत्सव संगृहीत करें|
*रंगोत्सव*के पावन पर्व *होली* के शुभअवसर पर आप सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं !
विनीत राजपूत बिजनौर🙏🙏

02/03/2026

रवा राजपूत संघ बिजनौर के बारहवें होली मिलन समारोह मे पारम्परिक होली

रवा राजपूत संघ बिजनौर के बारहवें होली मिलन समारोह के पल
02/03/2026

रवा राजपूत संघ बिजनौर के बारहवें होली मिलन समारोह के पल

रवा राजपूत संघ बिजनौर की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को  होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व अंहकारअधर्म औ...
02/03/2026

रवा राजपूत संघ बिजनौर की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व अंहकारअधर्म और अन्याय के समूल नाश का प्रतीक है। आइए हम इस पवित्र अग्नि में नकारात्मकता को जलाकर प्रेम मैत्री सद्भावआस्था न्याय और शुचिता को अपनाएं।

रवा राजपूत संघ बिजनौर की एक सौ चौबीसवीं मासिक बैठक दिनांक 22-2-26दिन रविवार को रवा राजपूत भवन (धर्मशाला) भरत विहार मंडाव...
24/02/2026

रवा राजपूत संघ बिजनौर की एक सौ चौबीसवीं मासिक बैठक दिनांक 22-2-26दिन रविवार को रवा राजपूत भवन (धर्मशाला) भरत विहार मंडावर रोड बिजनौर पर हुई|
बैठक मे आगामी पावन पर्व होली को शुभ अवसर पर 27 फरवरी को होली मिलन समारोह के आयोजन कि निर्णय हुआ

मिडिया बंधुओ का बहुत बहुत आभार
14/02/2026

मिडिया बंधुओ का बहुत बहुत आभार

रवा राजपूत संघ बिजनौर द्वारा तीन दिवसीय 12 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित कां वर शिविर को भक्तिमय पल
14/02/2026

रवा राजपूत संघ बिजनौर द्वारा तीन दिवसीय 12 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित कां वर शिविर को भक्तिमय पल

Address

Shyam Vihar Colony Kiratpur Road Bijnor
Bijnor
246701

Telephone

+919219608359

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rawa Rajput Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share