Typudhna

Call Directions Website Contact the organization

Typudhna अतीत और वर्तमान के बीच के समय का अंकलन ?

🙏 अविराम 35 – स्थापना से अनंत सफर की ओर... 🙏🌸 शनिवार सामायिक – आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम 🌸📅 दिनांक: 03 अक्टूबर 2026...
12/10/2026

🙏 अविराम 35 – स्थापना से अनंत सफर की ओर... 🙏

🌸 शनिवार सामायिक – आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम 🌸

📅 दिनांक: 03 अक्टूबर 2026
📍 स्थान: तेरापंथ भवन, उधना

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, उधना के त्रि-दिवसीय भव्य आयोजन ‘अविराम 35’ के अंतर्गत साध्वीश्री डॉ. परमयशाजी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में शनिवार सामायिक का आयोजन आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

🌟 कार्यक्रम में विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही—

🔹 राष्ट्रीय अध्यक्ष – श्री पवनजी मांडोत
🔹 उपाध्यक्ष-3 – श्री संदीपजी हिंगड़
🔹 उपाध्यक्ष-4 – श्री कमलेशजी भंसाली
🔹 सह संगठन मंत्री-1 – श्री विनयजी लिंगा
🔹 सह संगठन मंत्री-2 – श्री महेशजी परमार
🔹 तेरापंथ टाइम्स संपादक – श्री जयेशजी मेहता

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद्, उधना के अध्यक्ष श्री मनीषजी कावड़िया सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रावक समाज की सराहनीय उपस्थिति रही।

✨ ‘अविराम 35’ के इस आध्यात्मिक आयाम ने समता, संयम एवं आत्मशुद्धि का संदेश देते हुए आयोजन की गरिमा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

🙏 सेवा • संस्कार • संगठन 🙏

तेरापंथ युवक परिषद्, उधना

✨ 'प्रतिबिंब - The Legacy Wall' उद्घाटन समारोह प्रतिवेदन (रिपोर्ट) ✨दिनांक: 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)स्थान: तेरापंथ भवन...
12/10/2026

✨ 'प्रतिबिंब - The Legacy Wall' उद्घाटन समारोह प्रतिवेदन (रिपोर्ट) ✨

दिनांक: 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
स्थान: तेरापंथ भवन, उधना

तेरापंथ युवक परिषद - उधना के त्रि-दिवसीय भव्य आयोजन "अविराम 35 - स्थापना से अनंत सफर की ओर" के अंतर्गत 'प्रतिबिंब - The Legacy Wall' का गरिमामयी उद्घाटन जैन संस्कार विधि से अत्यंत हर्षोल्लास एवं मांगलिक वातावरण में संपन्न हुआ। "यादों से प्रेरणा तक... हमारी यात्रा, हमारा प्रतिबिंब" की थीम पर आधारित इस वॉल का उद्घाटन समारोह अविस्मरणीय रहा।

साध्वीश्री डॉ. परमयशाजी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य एवं मंगलपाठ से इस ऐतिहासिक महोत्सव को आध्यात्मिक ऊर्जा, पवित्रता एवं मंगलभावों से अभिसिंचित किया।

'प्रतिबिंब' के इस पावन उद्घाटन व लोकार्पण का अनुष्ठान जैन संस्कारकगण—श्री दिनेन्द्र जी चंडालिया, श्री नेमीचंद जी कावडिया, श्री मिश्रीमल जी नंगावत एवं श्री जसवंत जी डांगी के कुशल निर्देशन एवं विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर अभातेयूप महामंत्री श्री सौरभ जी पटावरी, शाखा प्रभारी श्री कुलदीप जी कोठारी, अभातेयुप से श्री अर्पित जी नाहर सहित अभातेयुप साथी एवं पूर्व अध्यक्ष/मंत्री, गणमान्य महानुभावों एवं विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षगणों की विशेष रूप से आत्मीय उपस्थिति रही।

साथ ही, इस गरिमामयी पल के साक्षी बनने हेतु तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल के ऊर्जावान सदस्यगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रेषक:
तेरापंथ युवक परिषद - उधना

🌼 जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण – उधना 🌼📅 दिनांक: 02 अक्टूम्बर 2026, शुक्रवार⏰ समय: सुबह 9 बजे📍 स्थान: तेरापंथ भवन, उधना...
12/10/2026

🌼 जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण – उधना 🌼

📅 दिनांक: 02 अक्टूम्बर 2026, शुक्रवार
⏰ समय: सुबह 9 बजे
📍 स्थान: तेरापंथ भवन, उधना

🌸 अविराम 35 त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अक्टूम्बर माह का तेरापंथ युवक परिषद का सामूहिक जन्मोत्सव 🌸

तेरापंथ युवक परिषद उधना के तत्वावधान में *तेरापंथ युवक परिषद, उधना* द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक युवा महोत्सव तेरापंथ युवक परिषद का अक्टूबर माह का सामूहिक जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि के माध्यम से अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया।

इस पावन आयोजन को सम्पन्न कराने हेतु 4 संस्कारको की उपस्थिति रही ।संस्कारक जसवंत जी डांगी , नेमीचंद जी कावड़िया, मिश्रीमल जी नंगावत एवं दिनेंद्र जी चंडालिया, की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मंगलमय मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया और सम्पूर्ण विधि को अत्यंत प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात मंगल भावना पत्रक की स्थापना अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री **श्री सौरभ जी पटावरी** शाखा प्रभारी कुलदीप जी कोठारी, तेरापंथ सभा अध्यक्ष नेमीचंद जी पोरवाल,तेयुप अध्यक्ष मनीष जी कावड़िया, मंत्री कमलेश जी डांगी , पूरी पदाधिकारी टीम एवं परिषद साथियों द्वारा की गई। मंत्रों की दिव्य ध्वनि ने वातावरण को भक्तिमय और पवित्र बना दिया।
सामूहिक जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में परिषद साथियों नमन आंचलिया,कपिल बोहरा के साथ अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री **श्री सौरभ जी पटावरी**का भी जन्मोत्सव हमने मनाया।

कार्यक्रम के अंत में संस्कारकों द्वारा आशीर्वाद मंत्र प्रदान किया और सभी ने साध्वी श्री जी के दर्शन किए , साध्वी श्री जी ने मंगल पाथेय दिया और मंगल पाठ सुनाया सभी उपस्थित जनों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता का संचार किया गया।

इस अवसर पर अभातेयुप के शाखा प्रभारी कुलदीप जी कोठारी ने अपने भाव व्यक्त किये ओर उधना सभा के अध्यक्ष नेमीचंद जी पोरवाल ने भी अपनी शुभेच्छा व्यक्त की कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी ओर परिषद अध्यक्ष श्री मनीष जी कावड़िया ने जन्मोत्सव वालों को शुभकामनाएं दी और अविराम 35 के बारे में बताया ओर सभी का आभार ज्ञापन किया गया।

सेवा 🌼 संस्कार 🌼 संगठन

🙏 ॐ अर्हम् 🙏

🙏 अविराम 35 - स्थापना से अनंत सफर की ओर 🙏तेरापंथ युवक परिषद - उधना✨ शुभारंभ प्रतिवेदन (रिपोर्ट) ✨दिनांक: 02 अक्टूबर 2026...
12/10/2026

🙏 अविराम 35 - स्थापना से अनंत सफर की ओर 🙏
तेरापंथ युवक परिषद - उधना

✨ शुभारंभ प्रतिवेदन (रिपोर्ट) ✨

दिनांक: 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
स्थान: तेरापंथ भवन, उधना

तेरापंथ युवक परिषद - उधना के त्रि-दिवसीय भव्य आयोजन "अविराम 35 - स्थापना से अनंत सफर की ओर" का बहुप्रतिक्षित शुभारंभ तेरापंथ भवन, उधना में जैन संस्कार विधि के मंगलमय मंत्रोच्चार के साथ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

साध्वीश्री डॉ. परमयशाजी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में मंगलपाठ एवं मंगल आशीर्वाद ने इस ऐतिहासिक महोत्सव को आध्यात्मिक ऊर्जा, पवित्रता एवं मंगलभावों से अभिसिंचित किया।

कार्यक्रम का यह पावन शुभारंभ जैन संस्कारकगण—श्री दिनेन्द्र जी चंडालिया, श्री नेमीचंद जी कावडिया, श्री मिश्रीमल जी नंगावत एवं श्री जसवंत जी डांगी के कुशल निर्देशन एवं सान्निध्य में विधि-विधान पूर्वक किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर विशेष रूप से अभातेयूप महामंत्री श्री सौरभ जी पटावरी, शाखा प्रभारी श्री कुलदीप जी कोठारी, तेरापंथ सभा अध्यक्ष महोदय तथा TPF अध्यक्ष महोदय की आत्मीय उपस्थिति रही।

साथ ही, इस ऐतिहासिक शुरुआत के साक्षी बनने हेतु तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल के ऊर्जावान सदस्यगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

प्रेषक:
तेरापंथ युवक परिषद - उधना

🌿 TYP उधना: स्वस्थ शरीर और शांत मन का संगम! 🧘‍♀️✨अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, उधना...
12/10/2026

🌿 TYP उधना: स्वस्थ शरीर और शांत मन का संगम! 🧘‍♀️✨

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा ‘Fit Yuva Hit Yuva’ अभियान के तहत योग सत्र का सफल आयोजन किया गया।

साध्वीश्री डॉ. परमयशाजी के पावन सान्निध्य और प्रशिक्षिका श्रीमती नेहा मेहता के कुशल मार्गदर्शन में युवाओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया। 🙏✨
📍 स्थान: तेरापंथ भवन, उधना
🗓️ दिनांक: 03 अक्टूबर 2026

YogaDay Surat Udhna YouthPower

🌟 TYP उधना: 'अविराम 35 – स्थापना से अनंत सफर की ओर...' 🌟🎙️ मंथन – THE TALK SHOW 🎙️तेरापंथ युवक परिषद् (TYP), उधना द्वारा...
12/10/2026

🌟 TYP उधना: 'अविराम 35 – स्थापना से अनंत सफर की ओर...' 🌟
🎙️ मंथन – THE TALK SHOW 🎙️
तेरापंथ युवक परिषद् (TYP), उधना द्वारा स्थापना के 35 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'मंथन – The Talk Show' का भव्य आयोजन हुआ। ✨
साध्वीश्री डॉ. परमयशाजी के पावन सान्निध्य और 18 पूर्व अध्यक्षों व मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति में 35 वर्षों के अनुभवों, संघर्षों और ऐतिहासिक निर्णयों का वैचारिक मंथन हुआ। वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के संकल्प ने भविष्य के लिए एक नई दिशा तय की! 🚀💫
📍 स्थान: तेरापंथ भवन, उधना
🗓️ दिनांक: 04 अक्टूबर 2026

🛡️ युवा से सुरक्षित राष्ट्र की ओर 🇮🇳तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) - आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविरअखिल भारतीय तेरापंथ युवक परि...
08/10/2026

🛡️ युवा से सुरक्षित राष्ट्र की ओर 🇮🇳
तेरापंथ टास्क फोर्स (TTF) - आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मार्गदर्शन में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को सूरत नेशनल प्राइमरी स्कूल, उधना में TTF Disaster Management Training Session का सफल आयोजन किया गया।
प्रमुख विवरण:
* प्रशिक्षण: 180 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन, आपातकालीन सजगता और राहत कार्य के व्यावहारिक कौशल सिखाए गए।
* शुभारंभ: नवकार महामंत्र के पावन उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
* प्रमुख उपस्थिति:
* अध्यक्ष श्री मनीषजी कावड़िया द्वारा स्वागत भाषण एवं संदेश।
* मार्गदर्शक श्री गौतमजी आंचलिया की प्रेरक उपस्थिति।
* मंच का प्रभावी संचालन मंत्री श्री कमलेशजी डांगी द्वारा किया गया।
* मुख्य प्रशिक्षक: TTF नेशनल ट्रेनर श्री गिनियास मेहता एवं बोनीजी ने सरल व रोचक शैली में प्रशिक्षण प्रदान किया।
* विशेष सहयोग: किशोर मंडल संयोजक दक्ष संचेती और तेरापंथ युवक परिषद, उधना की टीम एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
आयोजक: तेरापंथ युवक परिषद – उधना

Sargam Little Champs (Semi Finale - 1) का सफल आयोजनअखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के निर्देशन में तेरापंथ युवक प...
08/10/2026

Sargam Little Champs (Semi Finale - 1) का सफल आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा ‘अविराम 35’ के अंतर्गत 03 अक्टूबर 2026 को तेरापंथ भवन, उधना में Sargam Little Champs – Semi Finale 1 का आयोजन किया गया।
प्रमुख आकर्षण:
* शुभारंभ व आशीर्वाद: कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से हुआ और साध्वीश्री डॉ. परमयशाजी (ठाणा-4) ने मंगल पाठ सुनाकर आध्यात्मिक आशीर्वाद दिया।
* मुख्य अतिथि: अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत ने नन्हे कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
* राष्ट्रीय नेतृत्व: कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री संदीपजी हिंगड़ व श्री कमलेशजी भंसाली, सह संगठन मंत्री श्री विनयजी लिंगा व श्री महेशजी परमार सहित केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
* प्रतियोगिता व परिणाम: ट्रेनर श्री निलेशजी बापना द्वारा प्रशिक्षित देशभर की 13 जोड़ियों ने भाग लिया। निर्णायक श्री केयूर वागेला व श्री सौर्ये दुर्गेश्वर द्वारा मूल्यांकन के बाद 6 जोड़ियों ने अगले चरण में जगह बनाई। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
* सम्मान व संचालन: दानदाताओं का आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेयुप उधना मंत्री श्री कमलेशजी डांगी तथा एंकरिंग RJ राजुल द्वारा की गई।
तेयुप अध्यक्ष श्री मनीषजी कावड़िया एवं समस्त श्रावक समाज की उपस्थिति में यह आयोजन नन्ही प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला एक यादगार पड़ाव सिद्ध हुआ।

ATDC उधना में अत्याधुनिक SYSMEX XN-330 मशीन का भव्य लोकार्पणतेरापंथ युवक परिषद्, उधना द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्न...
08/10/2026

ATDC उधना में अत्याधुनिक SYSMEX XN-330 मशीन का भव्य लोकार्पण

तेरापंथ युवक परिषद्, उधना द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) में ‘अविराम 35’ के अंतर्गत 03 अक्टूबर 2026 को अत्याधुनिक SYSMEX XN-330 (Automated Hematology Analyzer) मशीन का भव्य लोकार्पण हुआ। यह मशीन रक्त संबंधी जांचों को अधिक त्वरित, सटीक और विश्वसनीय बनाएगी।
मुख्य आकर्षण:
* लोकार्पण एवं जैन संस्कार विधि: लोकार्पण संस्कारक श्री दिनेंद्रजी चंडालिया, श्री नेमीचंदजी कावड़िया एवं श्री कुशलजी चंडालिया द्वारा जैन संस्कार विधि के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
* मुख्य अतिथि: अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत ने मशीन का अनावरण किया। इस अवसर पर अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संदीपजी हिंगड़ व श्री कमलेशजी भंसाली सहित केंद्रीय प्रबंधन मंडल के अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
* सेंटर का अवलोकन: लोकार्पण के बाद अतिथियों ने ATDC का अवलोकन किया, जहाँ ATDC प्रभारी श्री रोनकजी श्रीश्रीमाल ने सेंटर की सुविधाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।
स्थानीय सभा, तेयुप अध्यक्ष श्री मनीषजी कावड़िया और उनकी पूरी टीम की उपस्थिति में यह आयोजन उधना में जनसेवा और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में एक नया कदम बना।

'ALIGN' लीडरशिप कार्यशाला का सफल आयोजनअखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द...
08/10/2026

'ALIGN' लीडरशिप कार्यशाला का सफल आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा तीन दिवसीय युवा महोत्सव “अविराम 35” के तहत 02 सितंबर 2026 को तेरापंथ भवन, उधना में 'ALIGN' लीडरशिप कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य बिंदु:
* शुभारंभ व मार्गदर्शन: अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री श्री सौरभ जी पटावरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ, जिन्होंने युवाओं को सशक्त नेतृत्व और समाज सेवा का संदेश दिया।
* मुख्य प्रशिक्षण: मुख्य प्रशिक्षक श्री अरविंद जी मांडोत एवं श्रीमती बबीता जी रायसोनी ने आधुनिक तकनीकों और गतिविधियों के जरिए लीडरशिप, टीम प्रबंधन और संगठनात्मक विज़न पर मार्गदर्शन दिया।
* गरिमामयी उपस्थिति: राष्ट्रीय प्रभारी (PD) श्री अमित जी गन्ना, जैन विश्व भारती उपाध्यक्ष श्री अनिल जी चण्डालिया, अन्य केंद्रीय/स्थानीय पदाधिकारियों तथा 6 निकटवर्ती शाखा परिषदों व सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन पधारे हुए अतिथियों, प्रशिक्षकों और ऊर्जावान युवा प्रतिभागियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

Address

Terapanth Bhavan, Udhna
Surat
394210

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Typudhna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Typudhna:

Shortcuts

Share