23/09/2026
प्लान फाउंडेशन द्वारा ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन, नारकंडा के सहयोग से “हैप्पी हार्ट मिशन” के अंतर्गत क्यार पंचायत, ठियोग में निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हृदय रोग एवं मधुमेह के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना था।
शिविर के दौरान कुल 78 लोगों की हृदय स्वास्थ्य एवं मधुमेह संबंधी जांच की गई। विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रतिभागियों की आवश्यक जांच के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों का समाधान किया गया और हृदय रोग तथा मधुमेह से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच से संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित चिकित्सकीय सलाह लेने में मदद मिलती है।
प्लान फाउंडेशन और ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन, नारकंडा द्वारा संचालित हैप्पी हार्ट मिशन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह की जांच और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
“आज स्वास्थ्य जांच, कल सुरक्षित जीवन।”
#स्वस्थहृदय #स्वस्थहिमाचल #हृदयस्वास्थ्य #मधुमेहजांच #निःशुल्कस्वास्थ्यशिविर #स्वास्थ्यजागरूकता #क्यारपंचायत #ठियोग #हिमाचलप्रदेश