Youvah - Youth for Voluntary Action in Himachal

Youvah - Youth for Voluntary Action in Himachal YouVAH is a NGO formed by youth of Himachal Pradesh. YouVAH is a non-governmental organization (NGO) based in Himachal Pradesh, India.

Its name stands for 'Youth for Voluntary Action in Himachal' and it is registered under the provisions of Himachal Pradesh, 2006 (Act No. 25 of 2006) having registration ID 'HPCD-8391'. YouVAH is constituted by the present and passed out NSS Volunteers from Different Colleges of Himachal Pradesh who came together during the lockdown in 2020 to run a campaign named Mission Digital CoroAware. After

this successful mission, they decided to form an organization where all the volunteers from different colleges could work together for social upliftment on a common platform. The mission of YouVAH is to engage the youth in community services and provide a platform for their personality and skill development. Their objectives include working for the development of youth, encouraging a sense of volunteerism, collaborating with different organizations for social welfare activities, promoting Himachali culture and heritage, sensitizing the public towards various issues, spreading awareness against social evils, and working for tribal rights, global peace, universal brotherhood, and national integration. Currently, this NGO is running two main missions on a mass level: 'Mission Saksham,' which motivates people to be organ donors, and 'Mission Gyanodaya,' which collects old books and donates them to libraries and needy students. Under these missions, YouVAH's volunteers also provide free tuition classes to the children of slums. YouVAH aims to channelize the energy of youth in the right direction to make society better and make themselves better in every aspect.

विश्व पर्यावरण दिवस,दिन है संकल्प लेने का कि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ बनाने में अपना शतप्रतिशत योगदान सुनिश...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस,दिन है संकल्प लेने का कि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ बनाने में अपना शतप्रतिशत योगदान सुनिश्चित करेंगे।

आइए हम सभी प्रकृति मां के संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#विश्वपर्यावरणदिवस #सेवा #हिमाचलप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तुत है ”पौधारोपण "करसोग,मण्डी हि.प्र।   #पर्यावरणदिवस
04/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तुत है ”पौधारोपण "

करसोग,मण्डी हि.प्र।

#पर्यावरणदिवस

।। अभियान निरंतर जारी है,एक संकल्प तम्बाकू के विरूद्ध।।“तम्बाकू मुक्त हिमाचल प्रदेश” अभियान के अन्तर्गत जिला हमीरपुर इका...
23/05/2026

।। अभियान निरंतर जारी है,एक संकल्प तम्बाकू के विरूद्ध।।

“तम्बाकू मुक्त हिमाचल प्रदेश” अभियान के अन्तर्गत जिला हमीरपुर इकाई द्वारा “राजकीय माध्यमिक विद्यालय सराहकड़ ,जिला हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें नशा मुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पोस्टर मेकिंग,नारा लेखन,शपथ एवं जागरूकता रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

#हिमाचलप्रदेश

आज हमारे तम्बाकू मुक्त हिमाचल” अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग तथा ...
16/05/2026

आज हमारे तम्बाकू मुक्त हिमाचल” अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज में तंबाकू निषेध जागरूकता सत्र एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस‌ कार्यक्रम में बालूगंज विद्यालय के 84 विद्यार्थियों ने तम्बाकू निषेध की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक/अभियान समन्वयक रीता एवं जिला शिमला से अवंतिका पाम्टा सहित युवाओं ने विशेष उपस्थिति दर्ज की।

🙏💐
13/05/2026

🙏💐

"Launched the “Tobacco-Free Himachal” campaign of at Lok Bhavan today.

The initiative, to be carried out across all 12 districts of the State, aims to spread awareness against to***co consumption and promote a healthy, addiction-free society.
Interacted with the young team of and commended their efforts towards creating awareness among youth through the mission “Youth for Rise – No to Drugs, Yes to Passion.”

Collective social participation and positive engagement of youth are essential to build a healthier and responsible future generation.

Kavinder Gupta

अभियान का शुभारंभ आज की समाचार सुर्खियों में कुछ इस प्रकार से...।     ***co
13/05/2026

अभियान का शुभारंभ आज की समाचार सुर्खियों में कुछ इस प्रकार से...।

***co

महामहिम राज्यपाल जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।।
12/05/2026

महामहिम राज्यपाल जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।।

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन शिमला में यूथ फॉर वॉलंटरी एक्शन इन हिमाचल (युवाह) द्वारा आयोजित ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेश के सभी 12 जिलों में चलाया जाएगा, जिसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। युवाह के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें संगठन द्वारा चलाए जा रहे मिशन ‘यूथ फॉर राइज-नो टू ड्रग्स, यस टू पैशन’ की विस्तृत जानकारी दी। इस मिशन के अंतर्गत ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान को सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।
All India Radio News
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
CMO Himachal
Kavinder Gupta
Narendra Modi

प्रिय प्रदेशवासियों,आपको सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता जी के क...
12/05/2026

प्रिय प्रदेशवासियों,

आपको सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता जी के कर कमलों से हमारे “YOUTH4RISE:TOBACOO FREE HIMACHAL PRADESH ” अभियान का विधिवत शुभारंभ आज हुआ है।

आइए,हम सभी मिलकर इस मुहिम को साकार कर अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को खुशहाल बनाते हैं।

राजभवन, शिमला में आज प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल महामहिम श्री कविंदर गुप्ता जी ( Kavinder Gupta से शिष्टाचार भेंट क...
12/05/2026

राजभवन, शिमला में आज प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल महामहिम श्री कविंदर गुप्ता जी ( Kavinder Gupta से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर “Youth for Rise – नशा नहीं, जोश चाहिए” मिशन के अंतर्गत “तंबाकू मुक्त हिमाचल” राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ महामहिम के कर कमलों द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान प्रदेशभर में युवाओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, स्कूल–कॉलेजों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा हिमाचल को स्वस्थ एवं नशामुक्त बनाने हेतु विस्तृत चर्चा हुई। संस्था द्वारा 12 जिलों में अभियान चलाने तथा 200+ शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प साझा किया गया।

साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने, युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बढ़ाने तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग एवं प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

माननीय राज्यपाल जी ने YouVAH टीम के पिछले सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इस अभियान के लिए अपना पूर्ण सहयोग, मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर कपिल देव (सह-संस्थापक एवं CIO), रीटा (संस्था संयोजक एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), गौरव ठाकुर, अवंतिका पामटा, पूजा ठाकुर, सान्या एवं यश दीक्षित उपस्थित रहे।

YouVAH टीम ने संकल्प व्यक्त किया कि संस्था आने वाले समय में प्रदेशभर में जागरूकता अभियानों को और अधिक गति प्रदान करते हुए हिमाचल प्रदेश को पूर्णतः तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ राज्य बनाने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।


“नशा नहीं जोश चाहिए” अभियान निरंतर जारी है,प्रदेश को खुशहाल व तम्बाकू मुक्त हिमाचल बनाने का।आइए,हमारी इस मुहिम में साथ ज...
04/05/2026

“नशा नहीं जोश चाहिए” अभियान निरंतर जारी है,प्रदेश को खुशहाल व तम्बाकू मुक्त हिमाचल बनाने का।

आइए,हमारी इस मुहिम में साथ जुडकर प्रदेश को तम्बाकू मुक्त बनाने व आगामी पीढ़ियों को स्वस्थ आधार प्रदान करने में अपनी भूमिका अभिनित करते हैं।

***co CMO Himachal

Address

Shimla
171006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youvah - Youth for Voluntary Action in Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Youvah - Youth for Voluntary Action in Himachal:

Share