01/07/2022
भगवान श्री जगन्नाथ के भक्तों को प्रणाम,
पिछले 117 वर्षों से जारी हमारी उज्जैन जगदीश मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा का कार्यक्रम कोरोना जैसी महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से बड़े रूप में नहीं हो सका था, भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से इस वर्ष फिर यह अवसर प्राप्त हुआ है, आप सभी स्नेहीजन से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान श्री जगन्नाथ जी से आशीर्वाद प्राप्त करें साथ ही करबद्ध निवेदन है कि यात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें।
जय श्री जगन्नाथ 🙏🚩
- रवि पटेल
अखिल भरतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज