Shri Maharaj Ji Welfare Foundation

Shri Maharaj Ji Welfare Foundation Healthcare and Spiritual teachings in a single location, providing holistic well-being to individuals

"एक बार:"बाबा नीब  करोरी" सत्संग करके आ रहे थे।रास्ते में बाबाजी का मन तुलसी  की चाय पीने का हुआ।🕉जब मन सच्चा हो,आस्था, ...
23/05/2025

"एक बार:
"बाबा नीब करोरी"
सत्संग करके आ रहे थे।
रास्ते में बाबाजी का मन तुलसी की चाय पीने का हुआ।

🕉जब मन सच्चा हो,आस्था, विश्वास, समर्पण, धैर्य और इरादे नेक हो तो भगवान को भी आना पड़ता है, अपने भगत के लिए।
यह अनुभूत हैं.🕉

"उन्होंने अपने ड्राइवर को कहा-:

"महापुरुष हमे तुलसी की चाय पीनी है।”*

ड्राइवर गाड़ी 5 स्टार होटल के *
आगे खड़ी कर दी।

गुरुजी ने कहा-
*“नहीं आगे चलो यहाँ नहीं।”*

फिर ड्राइवर ने गाड़ी किसी होटल के आगे खड़ी कर दी।

गुरूजी ने वह भी मना कर दिया।

काफी आगे जाकर एक छोटी सी ढाबे जैसी एक दुकान आई।

गुरूजी ने कहा-
*“यहाँ रोक दो। यहाँ पर पीते हैं चाय।”*

ड्राइवर सोचने लगा कि अच्छे से अच्छे होटल को छोड़ कर गुरुजी ऐसी जगह चाय पीएंगे।
खैर वो कुछ नहीं बोला।

ड्राइवर चाय वाले के पास गया और बोला-
*“अच्छी सी तुलसी की चाय बना दो।”*

जब दुकानदार ने पैसों वाला गल्ला खोला तो उसमे गुरूजी का सरूप फोटो लगा हुआ था।

गुरूजी का सरूप देख कर ड्राइवर ने दुकानदार से पूछा-:
*“तुम इन्हें जानते हो, कभी देखा है इन्हें?”*

तो दुकानदार ने कहा-
*“मैंने इनको देखने जाने के लिए पैसे इकठे किये थे।*
*जो कि चोरी हो गए, और मैं नहीं जा पाया।*
*पर मुझे यकीन है कि गुरूजी मुझे यही आ कर मिलेंगे।”*

तो ड्राइवर ने कहा-
*“जाओ और चाय उस कार मैं दे कर आओ।”*

तो दुकानदार ने बोला-
*“अगर मैं चाय देने के लिए चला गया तो कहीं फिर से मेरे पैसे चोरी न हो जायें।”*

तो ड्राइवर ने कहा-
*“चिंता मत करो अगर ऐसा हुआ तो मैं तुम्हारे पैसे अपनी जेब से दूंगा।”*

दुकानदार चाय कार मैं देने के लिए चला गया।

जब वहां उसने गुरुजी के देखा तो हैरान हो गया।

आँखों में आंसू देखे तो गुरू जी ने कहा-
*“तूने कहा था कि मैं तुम्हे यहीं मिलने आऊं और अब मैं तुमको मिलने आया हूँ तो तुम रो रहे हो।”*

इतना प्यार था उस आदमी के अन्दर आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

*जब मन सच्चा हो और इरादे नेक हो तो भगवन को भी आना पड़ता है, अपने भगत के लिए।*
🕉गुरुतत्व, प्रारब्ध, भाग्योदय 🕉

🕉सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥"🕉
अर्थ - "सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।"
शान्ति शान्ति शान्ति।"
"May all be happy. May all be healthy."
May we all experience what is good and let no One Suffer at ALL."
🕉

bhagyodayaindia.com,
https://shrimaharajjiwelfarefoundation.org
SHRI MAHARAJ JI WELFARE FOUNDATION
SARV SIDH SHRI BAGLAMUKHI TARA MAHA SKTI PITH, BIJANA, MP

Address

Sarv Sidh Shri Baglamukhi Tara Mahashakti Peeth, Bijana
Shajapur
465001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Maharaj Ji Welfare Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share