01/10/2026
सघन प्रचार-प्रसार अभियान 3.0 के तहत कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत बिरकोना, सोनपुरी रानी एवं नगर पंचायत पिपरिया के बड़े बाजार में राष्ट्रीय पंथी भजन एवं पंडवानी गायिका श्रीमती प्रतिमा बारले द्वारा पंडवानी के माध्यम से एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम संबंधी प्रभावी जागरूकता संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को जागरूकता संबंधी प्रचार सामग्री वितरित कर सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी प्रदान की गई।