Justice for HPSC Aspirants

Directions

Justice for HPSC Aspirants 35% का क्राइटेरिया हरियाणा के युवाओं के सपनों का कत्ल करने के लिए बनाया गया है

इसको खत्म करके कुल पदों के दोगुना को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाये!

इन सब मांगो को लेकर अभ्यार्थी पंचकूला धरने पर बैठे हैं - धरना स्थल सेक्टर 5

11/10/2026

“स्वतंत्र प्रेस केवल स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।”
— George Orwell
जब देशभर की मनुस्ट्रीम मीडिया ने राजनीतिक ब्यानबाजी को ही खबर समझ लिया हो, तब कोई पत्रकार हिम्मत दिखाता है, और सवाल पूछता है सत्ता से,

बेरोजगारी पर सवाल
खुले में बिकते नशे पर
किसानों के मुद्दे पर
सफाईकर्मियों की समस्या पर
शिक्षा के ढाँचे पर

तो उसको मिलती है जेल!
ठीक ऐसा ही कुछ Living India News Haryana की national Editor Sudesh Nain unfiltered के साथ भी।
पुलिस दफ्तर आयी और बोला आपको हमारे साथ चलना होगा आपसे बात करनी। आगे क्या हुआ आप इस विडिओ में देखें।

10/10/2026

Living India News Haryana की नेशनल एडिटर Sudesh Nain unfiltered सहित 3 संपादकों को बिना किसी वारंट के गिरफ्तार कर लिया है जो कि बेहद निंदनीय है, सुदेश नैन लगातार हरियाणा के जमीनी स्तर के मुद्दे चाहे नशा, बेरोजगारी, किसानी, या सफाई कर्मचारियों का मुद्दा हो, लगातार सवाल पूछ रही थी।

हमारी हरियाणा सरकार से मांग है कि तीनों संपादकों को जल्द से जल्द रिहा करे।

Living India News Haryana  की साहसी एंकर सुदेश नैन को घर से ही इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि वो किसानों कि बात करती है व...
10/10/2026

Living India News Haryana की साहसी एंकर सुदेश नैन को घर से ही इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि

वो किसानों कि बात करती है
वो छात्रों कि बात करती है
वो मज़दूरों कि बात करती है
वो सफाई कर्मचारियों के हित कि बात करती हैं
वो लोकतंत्र के हित कि बात करती है
वो चैनल पर नशे के कहर पर सरकार से सवाल करती है
वो हर भारतीय के मताधिकार के चल रहे आंदोलन कि बात करती है

जब सता के दमनकारी अंधेरे में सब कुछ धुंधला होता जा रहा हो उस समय आप जैसे बेबाक, साहसी, निडर आवाज़ अंधेरे को चीरते हुए उम्मीद कि रोशनी बनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था कि पैहरवी के लिए निकलते हैं।

इंकलाब जिंदाबाद
लड़ते लोग जिंदाबाद

05/09/2026

जब तक 35% का क्राइटेरिया हटाकर दोगुना को इंटरव्यू में नहीं बुलाया जाता है तब तक आंदोलन बढ़ता रहेगा। देखते हैं ये सरकार कब तक अपनी जिद्द पर अड़ी रहेगी।
Nayab Saini Deepender Singh Hooda Rao Inderjit Singh Rao Narbir Singh

रोहतक में आज शिक्षा बचाओ , रोजगार बचाओ और हरियाणा बचाओ के नारे को लेकर .........शिक्षा , रोजगार के विभिन्न मुद्दों पर न्...
30/08/2026

रोहतक में आज शिक्षा बचाओ , रोजगार बचाओ और हरियाणा बचाओ के नारे को लेकर .........शिक्षा , रोजगार के विभिन्न मुद्दों पर न्याय महापंचायत सम्पन्न हुई ....

जिसमें हरियाणा भर के 76 संगठनों को उपस्थिति में युवाओं के रोजगार और प्रदेश में शिक्षा के सुधार को लेके आगे आंदोलन में सब लोग एक साथ लड़ेगा .......

29/08/2026
20/08/2026

सभी हरियाणावासियों को नमस्कार !!!

जैसा कि आप जानते हैं पिछले लम्बे से HPSC द्वारा A और B क्लास की नौकरियों में हो रही गड़बड़ियों को लेके अभ्यर्थियों ने 6 महीने तक लंबा धरना चलाया !
फिर जुलाई में पुलिस की बर्बरतापूर्ण करवाई में धरने को कुचला गया ,
लेकिन आपका ये आंदोलन खत्म नहीं हुआ !!!

HPSC संघर्ष समिति ने पिछले कुछ दिनों में तय किया कि हरियाणा के तमाम सोशल , राजनैतिक व छात्र संगठनों के साथ रोहतक में एक महापंचायत का आयोजन किया जाये ......

अत: हरियाणा में शिक्षा,रोजगार और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाने कि इस लड़ाई में अपने परिवार सहित 30 अगस्त को मदनलाल ढींगरा ऑडिटोरियम रोहतक पहुंचे!!!
Nayab Saini Manohar Lal Bhupinder Singh Hooda Deepender Singh Hooda Rahul Gandhi Rao Narbir Singh Rao Inderjit Singh Krishan Bedi Krishan Lal Panwar

29/07/2026

ऐसा लगता है कि सरकार के फैसले आंदोलन तय करते हैं न कि न्याय पालिका। क्योंकि HPSC के मुद्दे पर अब माननीय हाई कोर्ट ने भी ये माना है कि HPSC अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर काम कर रही है लेकिन सरकार फिर भी मानने को तैयार नहीं है। अगर ऐसा है तो हरियाणा के युवा भी संघर्ष करने को तैयार हैं। अब देखना ये है कि ये सभी संगठन मिलकर क्या फैसला लेते हैं।
35% का क्राइटेरिया हटाकर दोगुना को इंटरव्यू में बुलाना होगा।

Nayab Saini Manohar Lal

Address

Panchkula

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Justice for HPSC Aspirants posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share