The Muslim Rajput

The Muslim Rajput Voice Of "Muslim Rajputana" Community ⚔️

Welcome To "The Muslim Rajput" Community Official Page (International).
(3)

जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू के गुज्जर नगर निवासीARBAB MANHAS D/O SALEEM AHMED MANHASको प्रतिष्ठित JKAS Exam 2026 सफलतापूर...
29/05/2026

जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू के गुज्जर नगर निवासी
ARBAB MANHAS D/O SALEEM AHMED MANHAS
को प्रतिष्ठित JKAS Exam 2026 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। 💐💐

यह उपलब्धि केवल आपके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज, क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का विषय है।
आपकी मेहनत, लगन, संघर्ष और आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

आज आपकी सफलता उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने का हौसला रखती हैं।
अल्लाह तआला आपको जिंदगी के हर मुकाम पर कामयाबी, इज्जत और बुलंदियां अता फरमाए। 🤲❤️

एक बार फिर से
ARBAB MANHAS
और उनके पूरे परिवार को इस शानदार सफलता पर बहुत-बहुत मुबारकबाद। 💐

Heartfelt Congratulations

Warmest congratulations to
ARBAB MANHAS D/O SALEEM AHMED MANHAS
resident of Gujjar Nagar, District Jammu, Jammu & Kashmir,
on the remarkable achievement of successfully qualifying the prestigious JKAS Examination 2026. 💐

This outstanding success is not only a proud moment for the family but also for the entire community and the people of Jammu & Kashmir.
Your hard work, dedication, determination, and confidence have truly proved that no dream is impossible when pursued with sincerity and passion.

Today, your achievement stands as an inspiration for thousands of young girls who aspire to achieve great heights in life.
May Almighty Allah bless you with continued success, honor, happiness, and endless opportunities in the future. ❤️

Once again, heartfelt congratulations to ARBAB MANHAS and the entire family on this proud and remarkable achievement.

"मुस्लिम राजपूत समाज" की जानिब से आप सभी अहल ए इस्लाम को ईद-उल-अज़हा की तहे दिल से बहुत-बहुत दिली मुबारकबाद।💐"जबल ए अराफ़ा...
27/05/2026

"मुस्लिम राजपूत समाज" की जानिब से आप सभी अहल ए इस्लाम को ईद-उल-अज़हा की तहे दिल से बहुत-बहुत दिली मुबारकबाद।💐

"जबल ए अराफ़ात" ये वो वो जगह है जहां पैग़म्बर इब्राहिम अलैहिसलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे की क़ुर्बानी देने जा रहे थे लेकिन क़ुरबानी के वक़्त अल्लाह ने बेटे की जगह दुम्बा को नाज़िल कर दिया। तब से लेकर आज तक दुनिया भर के मुसलमान सुन्नत ए इब्राहिम को आज ही के दिन "ईद उल जुहा" के रूप में मनाते है और जिनके ऊपर क़ुर्बानी वाजिब है वो कुर्बानी भी करवाते है। जबल ए अराफ़ात की ज़्यारत करना हज का एक अहम अरकान है।

आप सभी क़ो "ईद उल अजहा" मुबारक़

27/05/2026

कुंडा के राजा भईया के बयान "कायर लालची लोगों ने किया धर्म परिवर्तन" पर फायर हुए हसनपुर स्टेट के मुस्लिम राजपूत "राजा कुंवर मसूद" ।
राजा भईया को ललकारा-बताओ कुंडा ने कितनी जंग लड़ी?
रोशन है अंग्रेजों की खुशामद करने वाली रियासतें।

#मुस्लिमराजपूत #हसनपुरस्टेट #कुंडा #कुंवरमसूद #यूपीपॉलिटिक्स

ग्राम बेघा तहसील गन्नौर (ज़िला सोनीपत) निवासी मौ कैफ राजपूत पुत्र जनाब रहीस अहमद का इंडियन आर्मी में सिलेक्शन  होने पर बह...
26/05/2026

ग्राम बेघा तहसील गन्नौर (ज़िला सोनीपत)
निवासी मौ कैफ राजपूत पुत्र जनाब रहीस अहमद का इंडियन आर्मी में सिलेक्शन होने पर बहुत बहुत मुबारकबाद।💐💐💐

अल्लाह आपको लम्बी सेहतमंद ख़ुशहाल ओर कामयाब जिदंगी दे पुरी #मुस्लिम राजपूत समाज आप पर फक्र करता है। मुस्लिम राजपूत समाज के नोजवान आप से प्रेरणा लेकर अपना व समाज का मुश्तक़बिल रोशन करते हुए आपकी तरह नई कामयाबी की राह दिखायेगें।
------------------------------------------------------------
मुस्लिम राजपूत समाज मौ कैफ राजपूत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है

“परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है…” कलछीना की गलियों से निकलकर हिमाचल प्रदेश की श्री साईं यूनिवर्सिटी, पालमपुर के वाइस ...
25/05/2026

“परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है…”

कलछीना की गलियों से निकलकर हिमाचल प्रदेश की श्री साईं यूनिवर्सिटी, पालमपुर के वाइस चांसलर बनने तक का सफर कोई आम कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, इल्म और जुनून की मिसाल है।🥰

डॉ. जाहिद अली साहब ने साबित कर दिया कि गांव की मिट्टी में पैदा होने वाला बेटा भी अपनी काबिलियत से आसमान छू सकता है।
कभी गांव से शहर तक पहुंचने के लिए घंटों सफर करना पड़ता था, सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन आंखों में बड़ा सपना था — शिक्षा के दम पर कुछ बड़ा करने का।

गांव के स्कूल से शुरू हुआ सफर जामिया, PhD और फिर अमेरिका तक पहुंचा। 🇮🇳🇺🇸
असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रिंसिपल, रजिस्ट्रार और आज कुलपति तक का मुकाम हासिल कर हजारों छात्रों का भविष्य संवार रहे हैं।

डॉ. जाहिद अली सिर्फ एक शख्सियत नहीं, बल्कि गांव के हर उस बच्चे की उम्मीद हैं जो सोचता है कि “हमसे नहीं होगा।”
उन्होंने रास्ता बना दिया है, अब मंजिल तक पहुंचना नई पीढ़ी का काम है।

कलछीना की मिट्टी, मुस्लिम राजपूत समाज को आप पर नाज़ है डॉ. साहब। ❤️

24/05/2026

मेहनत, लगन और हौसले का नाम है — नोमान अली 💐💐

ग्राम पीठलोकर, ज़िला मेरठ निवासी
नोमान अली पुत्र जनाब लुकमान अली ने भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर नियुक्त होकर अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 🇮🇳

उन्होंने बताया कि उन्हें C&W विभाग में JE के रूप में नियुक्त किया गया है और फिलहाल वे लखनऊ में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं।

रोज़गार मेले में नियुक्ति पत्र मिलने के उस खास पल को उन्होंने “ज़िंदगी का सबसे गर्व भरा पल” बताया।
साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी दुआओं, सहयोग और भरोसे की वजह से ही यह मुकाम हासिल हो पाया।

मुस्लिम राजपूत समाज की जानिब से
नोमान अली को बहुत-बहुत मुबारकबाद और उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। 💐

कस्बा रटौल ज़िला बागपत निवासी डॉ गजाला परवीन W/O डॉ मीनाज़ राणा (MD पीडियाट्रिक) को MBBS की डिग्री हासिल करने पर मुस्लिम...
24/05/2026

कस्बा रटौल ज़िला बागपत निवासी डॉ गजाला परवीन W/O डॉ मीनाज़ राणा (MD पीडियाट्रिक) को MBBS की डिग्री हासिल करने पर मुस्लिम राजपूत समाज की जानिब से बहुत बहुत मुबारकबाद💐💐

“सबका साथ, सबका विकास” का नारा बहुत सुन लिया,अब वक्त है —“जो हमारे साथ, हम उनके साथ” मुस्लिम राजपूत समाज अब इज़्ज़त, हिस...
23/05/2026

“सबका साथ, सबका विकास” का नारा बहुत सुन लिया,
अब वक्त है —
“जो हमारे साथ, हम उनके साथ”

मुस्लिम राजपूत समाज अब इज़्ज़त, हिस्सेदारी और पहचान — तीनों पर खुलकर बात करेगा।

ये किस किस को सही लगा अपना जवाब दे?

उत्तर प्रदेश के ज़िला गाज़ियाबाद के मुस्लिम राजपूत समाज के 19 गाँव, क़स्बे एवं नगर —जहाँ आज भी शौर्य, तहज़ीब और भाईचारे क...
23/05/2026

उत्तर प्रदेश के ज़िला गाज़ियाबाद के मुस्लिम राजपूत समाज के 19 गाँव, क़स्बे एवं नगर —
जहाँ आज भी शौर्य, तहज़ीब और भाईचारे की मिसाल कायम है।

आप किस मुस्लिम राजपूत गाँव से ताल्लुक़ रखते हैं?अपना गाँव का नाम कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें। आइए अपने समाज की एकता, पहचा...
23/05/2026

आप किस मुस्लिम राजपूत गाँव से ताल्लुक़ रखते हैं?
अपना गाँव का नाम कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें।

आइए अपने समाज की एकता, पहचान और इतिहास को और मज़बूत बनाएं।

उत्तर प्रदेश के ज़िला हापुड़ के मुस्लिम राजपूत समाज के 31 गाँव, क़स्बे एवं नगर —जहाँ आज भी शौर्य, तहज़ीब और भाईचारे की मि...
23/05/2026

उत्तर प्रदेश के ज़िला हापुड़ के मुस्लिम राजपूत समाज के 31 गाँव, क़स्बे एवं नगर —
जहाँ आज भी शौर्य, तहज़ीब और भाईचारे की मिसाल कायम है।

Address

Meerut City

Telephone

+919466780967

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Muslim Rajput posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to The Muslim Rajput:

Share