The Muslim Rajput

The Muslim Rajput Voice Of "Muslim Rajputana" Community ⚔️

Welcome To "The Muslim Rajput" Community Official Page (International).
(3)

03/10/2026

हम आमतौर पर आपके पिता/वालिद की जानिब से जानकारी साझा करते है एक दूसरे के साथ कभी कभी अपने पेज पर!

आज कुछ अलग जानकारी लेते हैं, इसलिए सभी राजपूत अपनी माता और दादी के वंश/गोत्र एवं उनके गांव की जानकारी लिखें।

#मुस्लिमराजपूत #राजपूताना #राजपूतसमाज #राजपूतकल्चर

मुस्लिम राजपूत समाज को आखिर कब तक अपनी ही कमजोरियों का खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा?मुस्लिम राजपूत समाज को सबसे ज्यादा नुकसान...
02/10/2026

मुस्लिम राजपूत समाज को आखिर कब तक अपनी ही कमजोरियों का खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा?

मुस्लिम राजपूत समाज को सबसे ज्यादा नुकसान हमेशा बाहर वालों ने नहीं पहुँचाया। कई बार हमारी अपनी आपसी खींचतान, गुटबाजी, व्यक्तिगत स्वार्थ और नेतृत्व की निष्क्रियता ने समाज को कमजोर किया है।

समाज के नाम पर बड़े-बड़े दावे करना आसान है, लेकिन जब शिक्षा, रोजगार, सामाजिक संगठन, युवाओं के भविष्य और राजनीतिक-सामाजिक प्रतिनिधित्व जैसे वास्तविक मुद्दों पर काम करने की बारी आती है, तो अक्सर एक-दूसरे को पीछे खींचने की कोशिश शुरू हो जाती है।

व्यक्ति बड़ा नहीं, समाज बड़ा होना चाहिए।
नेतृत्व का मतलब केवल मंच पर भाषण देना या तस्वीर खिंचवाना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को समझना, लोगों को जोड़ना और आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत रास्ता तैयार करना है।

आज जरूरत इस बात की है कि हम यह तय करें कि हमें छोटे-छोटे गुटों में बंटकर अपनी ताकत कमजोर करनी है या एकजुट होकर अपने समाज के भविष्य के लिए काम करना है।

मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मतभेद को मनभेद और व्यक्तिगत दुश्मनी बना देना पूरे समाज के लिए नुकसानदेह है।

अब समय किसी एक व्यक्ति को दोष देने का नहीं, बल्कि हर जिम्मेदार व्यक्ति से जवाबदेही और हर सक्षम व्यक्ति से योगदान मांगने का है।

अगर नेतृत्व एकजुट, सक्रिय और दूरदर्शी होगा, तो समाज की आवाज भी मजबूत होगी और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे।

अब समाज को आरोप नहीं—आत्ममंथन चाहिए।
गुटबाजी नहीं—एकजुटता चाहिए।
निष्क्रियता नहीं—जिम्मेदार नेतृत्व चाहिए।

क्योंकि समाज की ताकत उसकी संख्या में नहीं, उसकी एकता में होती है।

02/10/2026

चाैहान राजपूतों का मेरठ जिले का सबसे बड़ा गांव कस्बा खिवाई।

थाना भवन, शामली निवासी नदीम राव, सुपुत्र जनाब डॉ. तौहीद हसन राव का MBBS में Ajay Sangal Institute of Medical Sciences & ...
02/10/2026

थाना भवन, शामली निवासी नदीम राव, सुपुत्र जनाब डॉ. तौहीद हसन राव का MBBS में Ajay Sangal Institute of Medical Sciences & Research में चयन होने पर मुस्लिम राजपूत परिवार की ओर से नदीम राव एवं उनके पूरे परिवार को दिली मुबारकबाद। 💐

29/09/2026

भारतीय सामाजिक तानेबाने का बहुत अच्छा विश्लेषण किया गया है।

इसमें कोई शक नही है कि पिछले बहुत से सालों से आपस में इतनी दूरियां और मनमुटाव हो जाने के पीछे के कारणों में से एक कुछ अयोग्य व अज्ञानी लोगो द्वारा समाजों की नुमाइंदगी करना है, जिन्होंने समाजों को बेहतर बनाने की जगह समाज का मानसिक रूप से शोषण किया है और नतीजन ऐसी ऐसी अनेक वजह से लोग एक दूसरे को समझने और परखने में फेल रहे है, और धीरे धीरे दूरियां बढ़ गई।

इसीलिए कोशिश ये होनी चाहिए चाहिए अपने समाज की लीडरशिप हमेशा ऐसे हाथों में देने की कोशिश करें जो हर तरह की समझ- परख रखता हो।

28/09/2026

RAJPUT

थाना भवन विधानसभा से राव मौसम को भी मौका मिलना चाहिए!✌️समाज के लिए दिन-रात खड़े रहने वालों को उनका हक़ और सम्मान मिलना ह...
28/09/2026

थाना भवन विधानसभा से राव मौसम को भी मौका मिलना चाहिए!✌️

समाज के लिए दिन-रात खड़े रहने वालों को उनका हक़ और सम्मान मिलना ही चाहिए।

थाना भवन विधानसभा से राव मौसम एक ऐसे युवा हैं, जो पिछले डेढ़ साल से समाज के बीच रहकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। वह इसी समाज से आते हैं और समाज के हर मसले पर अपनी भागीदारी निभाते हुए नज़र आते हैं।

हमने कई बार भाई राव मौसम से संपर्क किया है और हर बार उन्हें समाज के मुद्दों पर सबसे आगे खड़ा पाया है। समाज के सुख-दुख में उनकी सक्रियता और लोगों के प्रति उनका जुड़ाव साफ़ दिखाई देता है।

अब सवाल यह है कि जब समाज के बीच रहकर लगातार मेहनत करने वाले लोग मौजूद हैं, तो उन्हें अवसर देने पर विचार क्यों नहीं होना चाहिए?

समाज की भागीदारी केवल कुछ चुनिंदा चेहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जो व्यक्ति लंबे समय से समाज के लिए समय दे रहा है, लोगों के मुद्दों पर खड़ा हो रहा है और अपनी तैयारी में जुटा है, उसकी दावेदारी को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

हमारा स्पष्ट मानना है कि थाना भवन विधानसभा से राव मौसम को भी एक बार अवसर मिलना चाहिए। समाज के लोगों को उनकी भूमिका, मेहनत और योगदान के आधार पर उनकी दावेदारी पर विचार करना चाहिए।

हिस्सेदारी केवल माँगने से नहीं, बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति को उचित अवसर देने से मजबूत होती है, जो समाज के लिए लगातार खड़ा रहता है।

राव मौसम को मौका मिले, समाज की आवाज़ मजबूत हो!

थानाभवन विधानसभा
मौसम राव थानाभवन

#रावमौसम #थानाभवनविधानसभा #मुस्लिमराजपूतसमाज #समाजकीहिस्सेदारी #समाजकीआवाज

मुस्लिम राजपूत समाज अब सिर्फ वोट बैंक नहीं रहेगा!✌️उत्तर प्रदेश में मुस्लिम राजपूत समाज की बड़ी आबादी है और प्रदेश की अन...
27/09/2026

मुस्लिम राजपूत समाज अब सिर्फ वोट बैंक नहीं रहेगा!✌️

उत्तर प्रदेश में मुस्लिम राजपूत समाज की बड़ी आबादी है और प्रदेश की अनेक सीटों पर हमारी मजबूत मौजूदगी है। इसके बावजूद राज्यसभा और बड़े राजनीतिक पदों पर हमारे समाज को उचित हिस्सेदारी न मिलना आखिर कब तक बर्दाश्त किया जाएगा?

वोट हमारा, ताकत हमारी, लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी के नाम पर खामोशी क्यों?

समाजवादी पार्टी को अब यह समझना होगा कि मुस्लिम राजपूत समाज केवल चुनाव के समय याद करने वाला समाज नहीं है। हमें भी राज्यसभा में प्रतिनिधित्व, बड़े पदों पर सम्मान और राजनीतिक निर्णयों में उचित भागीदारी चाहिए।

अब केवल आश्वासन नहीं, हिस्सेदारी चाहिए! केवल वोट नहीं, सम्मान चाहिए!

मुस्लिम राजपूत समाज की एक ही पुकार—राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दो, हमारा राजनीतिक अधिकार दो!

ग्राम कुल्हेड़ी, मुज़फ्फरनगर के होनहार डॉ. इंतख़ाब राणा को NEET-PG MD में All India Rank 70000 प्राप्त करने पर दिल की गह...
26/09/2026

ग्राम कुल्हेड़ी, मुज़फ्फरनगर के होनहार डॉ. इंतख़ाब राणा को NEET-PG MD में All India Rank 70000 प्राप्त करने पर दिल की गहराइयों से हार्दिक मुबारकबाद। 💐💐

NEET PG में MD के लिए ऑल इंडिया रैंक 7756 हासिल करने पर ग्राम जौला निवासी उमेर मलूक राणा, को बहुत बहुत दिली मुबारकबाद। 💐...
24/09/2026

NEET PG में MD के लिए ऑल इंडिया रैंक 7756 हासिल करने पर ग्राम जौला निवासी उमेर मलूक राणा, को बहुत बहुत दिली मुबारकबाद। 💐💐

Address

Delhi

Telephone

+919466780967

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Muslim Rajput posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to The Muslim Rajput:

Shortcuts

Share