14/04/2026
!! बुन्देलखण्ड सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट द्वारा धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती !!
महोबा, उत्तर प्रदेश।
आज दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को बुन्देलखण्ड सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट (BSRD) द्वारा महोबा स्थित कार्यालय (18 मिशन कंपाउंड, बाल्मीकि चौराहा) में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक श्री आकाश राय तत्वाधान में वार्ड की सभासद श्रीमती जया राजेंद्र शक्ति विशेष शिक्षक श्रीमती दीप शिखा व नारी शक्ति व दिव्यांगजनों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया| बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण सेवानिवृत श्री शंकर लाल जी, नारुपुरा सभासद श्री नरेन्द्र कुशवाहा जी, दिनेश चौरसिया (दाऊ) और उपस्थित सभी वार्ड वासियों के द्वारा किया गया। इस अवसर श्री गया गयाप्रसाद जी के द्वारा तमूरा से भजन गया गया कार्यक्रम के अवसर पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिखाए गए समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर प्रकाश डाला गया।
संस्था के प्रबंधक श्री आकाश राय ने अपने संबोधन में कहा, "बाबासाहेब का 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' का नारा आज भी समाज के उत्थान के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। हमारी संस्था ग्रामीण विकास और समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए बाबासाहेब के विचारों पर चलते हुए निरंतर कार्य कर रही है।"
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और समाज में शिक्षा का प्रसार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे|